अपने आस पास के पेट्रोल पम्प गूगल मैप में कैसे देखे

How to Find Nearest Petrol Pump in Google Map:- दोस्तों वाहन जैसे मोटरसाइकिल, कार, बस, ट्रेन आदि, हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। इन वाहनों की मदद से हम कम समय में अधिक दूरी तय कर सकते हैं। इन आधुनिक वाहनों के आने से पहले इंसान यात्रा करने के लिए जानवरों पर आधारित वाहनों का इस्तेमाल करते थे, जैसे बेलगाड़ी ऊंटगाड़ी, घोड़ा गाड़ी आदि।

लेकिन अभी क्योंकि टेक्नोलॉजी काफी बढ़ गई है इसलिए वर्तमान समय में हमें कई प्रकार के आधुनिक वाहन देखने को मिल जाते हैं, जिनसे हम सुविधाजनक तरीके से कम समय में अधिक दूरी तय कर सकते हैं।

इन वाहनों को चलाने के लिए इनमें इंधन का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर वाहनों में पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल किया जाता है। मोटरसाइकिल एक ऐसा वाहन है जिसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, और इसमें पेट्रोल का ही प्रयोग किया जाता है।

अभी कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हम अपनी मोटरसाइकिल या अन्य किसी वाहन से किसी अनजान जगह पर होते हैं, और हमारी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो जाता है या खत्म होने वाला होता है। तो ऐसे में हमें अपनी गाड़ी में पेट्रोल/डीजल भरवाने की आवश्यकता होती है। लेकिन क्योंकि हम उस जगह से अनजान है, हमें उस एरिया के बारे में कुछ भी पता नहीं होता है। इसलिए हम यह भी नहीं जानते हैं कि उस स्थान के आसपास पेट्रोल पम्प कहां पर है ?  इसलिए ऐसी स्थिति में हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

किन्तु आपको पता होना चाहिए कि हम अपने एंड्राइड मोबाइल से यह जान सकते हैं कि हमारे आस-पास कितने पेट्रोल पम्प है ? और वह कहां कहां पर है ? आप अपने मोबाइल से ही अपने आसपास के सभी पेट्रोल पम्प की लोकेशन देख सकते हैं।

आज इस लेख में हम आपको यही बताने वाले हैं कि अपने एंड्राइड मोबाइल से आस-पास के पेट्रोल पंप की लोकेशन कैसे देखते हैं ? तो चलिए टॉपिक शुरू करते हैं और हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।


अपने आस पास के पेट्रोल पम्प गूगल मैप में कैसे देखे ?

1. तो दोस्तों अपने आसपास के पेट्रोल पम्प की लोकेशन देखने के लिए आपको गूगल मैप की जरूरत पड़ेगी। यह एक एंड्राइड एप्लीकेशन है, जो सभी एंड्राइड मोबाइल में पहले से होती है। अगर आपके मोबाइल में यह एप्प ना हो, तो आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर सबसे पहले इस ऐप को डाउनलोड करें और अगर आपके मोबाइल में यह एप्प पहले से डाउनलोड हो तो आप इसे अपडेट जरूर कर ले। अभी गूगल मैप एप्प डाउनलोड या अपडेट करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

Download Google Map

2. इसके बाद आपको गूगल मैप ओपन करना है और ऊपर सर्च बॉक्स में Petrol Pump Near Me लिखकर सर्च करना है।

3. इसके बाद आपके आसपास में जितने भी पेट्रोल पम्प होंगे, उन सभी की लोकेशन गूगल मैप में आपके सामने आ जाएगी। नीचे इमेज में देखें।

4. अगर आपने अपने मोबाइल में Location/GPS ऑन नहीं कर रखा है ? तो जब आप petrol pump near me सर्च करेंगे, तो आपको अपनी लोकेशन ऑन करने के लिए कहा जाएगा, तो आप अपनी लोकेशन ऑन कर ले। उसके बाद आपके आसपास के सभी पेट्रोल पंप की लोकेशन आपके सामने आ जाएगी। आप गूगल मैप में बताई गई लोकेशन के हिसाब से अपने नजदीकी पेट्रोल पम्प पर जा सकते हैं और अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवा सकते हैं।


FAQ

पेट्रोल पंप कितनी दूरी पर है कैसे पता करे ?

आप गूगल मैप की सहायता से पता कर सकते हैं कि आपके आसपास कितनी दूरी पर पेट्रोल पंप है।

क्या मेरे आस-पास कोई पेट्रोल पंप है कैसे पता करे ?

आप गूगल मैप में जाकर Petrol Pump Near Me टाइप करके सर्च करें आपके सामने आपके आस पास के सभी पेट्रोल पंप की लोकेशन आ जाएगी।

गूगल मैप में पेट्रोल पंप देखने के लिए क्या करना होगा ? 

इसके लिए आपको गूगल मैप में जाकर Petrol Pump Near Me टाइप करके सर्च करना होगा। 

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों आज के इस लेख में आपने सीखा की गूगल मैप में अपने आस-पास के पेट्रोल पंप को कैसे देखते हैं ? उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपका कोई सवाल यह सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ