बीएलओ कौन होता है ? इसका क्या काम होता है ? BLO कैसे बने ?

What is BLO meaning in hindi : - वैसे दोस्तों आपको पता ही होगा कि वोटर आईडी कार्ड हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से हम वोट दे सकते हैं। साथ ही साथ हम इसे अपने आईडेंटिटी के रूप में काम भी ले सकते हैं। आप अपना वोटर आईडी कार्ड 18 साल पूरे होने के बाद बना सकते हैं। 

तो आपको यह तो मालूम ही होगा की वोटर कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक गांव या शहर में एक बीएलओ को नियुक्त किया जाता है। 

क्या आपको पता है कि बीएलओ क्या होता है ? बीएलओ कौन होता है ? बीएलओ कैसे बनता है ? बीएलओ बनने के लिए योग्यता क्या है ? बीएलओ का क्या काम होता है ? बीएलओ की सैलेरी कितनी होती हैं ? यह सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में आपको कंप्लीट रूप से मिलने वाली है। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

बीएलओ कौन होता है ? इसका क्या काम होता है ? BLO कैसे बने ?


बीएलओ कौन होता है ? Who is BLO in Hindi

BLO का पूरा नाम " Booth Level Officer " होता हैं। जिसे हिंदी में बूथ स्तर अधिकारी के नाम जानते हैं। जिस एरिया में चुनाव होता है। वहां पर लोगों के द्वारा वोट डाला जाता है। यहां का एक बूथ लेवल ऑफिसर नियुक्त किया जाता है। जिसको चुनाव के बारे में संपूर्ण जानकारी होती है। यह बीएलओ इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत काम करता है। ज्यादातर बीएलओ को सरकारी कर्मचारी के रूप में काम कर रहें शिक्षक को ही बीएलओ की पोस्ट पर अपॉइंट किया जाता हैं। 

जिस एरिया का बीएलओ अप्वॉइंट किया जाता है। उस बीएलओ का मुख्य रूप से काम 18 वर्ष पूरी करने वाले व्यक्तियों के वोटर आईडी कार्ड बनाना, वोटर आईडी कार्ड में करेक्शन करना, वोटर आईडी कार्ड को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना। यह सभी काम बीएलओ के माध्यम से ही किए जाते हैं। 


बीएलओ का क्या काम होता है ? 

1. 18 वर्ष पूरी कर लेने पर लड़के या लड़की का वोटर आईडी कार्ड बनाना। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना।

2. वोटर आईडी कार्ड में करेक्शन करना जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक, एड्रेस और मोबाइल नंबर इत्यादि।

3. अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए, तब उसका नाम वोटर लिस्ट से हटाना।

4. अगर किसी व्यक्ति को वोटर लिस्ट से नाम हटवाना हो या एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर करवाना हो। तब यह काम बीएलओ के जरिए ही किया जाता हैं।

5. अगर किसी व्यक्ति के द्वारा वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जाता है। तब उसका वेरिफिकेशन भी बीएलओ के जरिए ही किया जाता है। तभी आपका वोटर आईडी कार्ड बन पाता है।

6. साल में एक या दो बार बीएलओ के माध्यम से अपने एरिया में सर्वे करना होता है। की किसका वोटर आईडी कार्ड बना है और किसका नहीं। साथ ही साथ अगर किसी व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से पूरी हो गई है। तब उसका वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म 6 भरना।

7. चुनाव के दौरान होने वाली मीटिंगस में भी बीएलओ को जाना पड़ता है। 


बीएलओ कैसे बने ? How to become BLO in Hindi

लोगों के मन में यह भी सवाल रहता है की बीएलओ कैसे बनते हैं ? तो इसका जवाब यही है कि बीएलओ के लिए किसी भी तरह की भर्ती नहीं होती है या बीएलओ को डायरेक्ट नियुक्त नहीं किया जाता है। बल्कि किसी सरकारी कर्मचारी को बीएलओ के रूप में नियुक्त किया जाता है। ज्यादातर बीएलओ को सरकारी टीचर के रूप में ही नियुक्त किया जाता है। वैसे देखा जाए तो बीएलओ को अन्य सरकारी कर्मचारी के रूप में भी नियुक्त किया जा सकता है। जैसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता, बिजली बिल पाठक, डाकिया, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शहरी क्षेत्र में यूडीसी और एलडीसी ऑफिसर। 


बीएलओ की सैलेरी कितनी होती हैं ? 

अगर हम वही बीएलओ की सैलरी की बात करें तो बीएलओ की सैलरी लगभग गए ₹7500 के आसपास होती है । लेकिन बीएलओ चुनाव से संबंधित कोई अन्य काम करने के लिए यात्रा करता है। तब इसके लिए उसे यात्रा भत्ता अलग से दिया जाता है। 


आपके एरिया में बीएलओ कौन है और कैसे पता करें ? 

आप अपने एरिया के बीएलओ का पता लगाने के साथ-साथ उसका नाम, मोबाइल नंबर और उसके ऊपर कौन-कौन से अधिकारी बैठते हैं। उनका भी पता आप आसानी से लगा सकेंगे। 

1. सबसे पहले आप इस वेबसाइट www.nvsp.in पर क्लिक करें।

2. Know your ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद में आप अपने वोटर आईडी के एपिक नंबर डाल करके Search ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. इसके बाद में आपके सामने आपके बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर आ जायेगा। इसी के साथ ही बीएलओ के ऊपर कौन कौन से ऑफिसर्स काम करते हैं। उनका नाम और मोबाइल नंबर आपके सामने आ जाएगा। 

इस तरह से आप अपने एरिया के बीएलओ का पता लगा सकते हैं।


BLO से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

BLO की फुल फॉर्म क्या होती है ?

BLO की फुल फॉर्म "Booth Level Officer" होती हैं।

BLO को हिंदी में क्या कहते है ?

BLO को हिंदी में बूथ स्तर अधिकारी कहते हैं। 

हमारा पहचान पत्र (Voter ID) कौन बनाएगा ?

आपके एरिया का BLO आपका पहचान पत्र बनाएगा।

क्या बीएलओ सरकारी कर्मचारी होता है ?

BLO इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत कार्य करता है, बीएलओ के रूप ज्यादातर किसी सरकारी कर्मचारी को ही नियुक्त किया जाता है इसलिए आप समझ सकते है की बीएलओ एक सरकारी कर्मचारी होता है।

हमारा BLO कौन है ? कैसे पता चलेगा ?

आप www.nvsp.in की वेबसाइट पर जाकर अपने एरिया का बीएलओ कौन है ? यह चेक कर सकते है।

ये भी पढें...

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी बीएलओ कौन होता है ? इसका क्या काम होता है ? BLO कैसे बने ? जरूर पसंद आई होगी अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ