पशु चिकित्सक कैसे बने ? How to Become Animal Doctor

How to Bacome Animal Doctor Full Information in Hindi:- कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है। क्योंकि इंसान हो या जानवर, जब बीमार होता है तो डॉक्टर ही हमें वापस स्वस्थ करके एक नया जीवन देता है। हमारे जीवन में डॉक्टर का महत्व काफी ज्यादा है। इसी बात से प्रभावित होकर हजारों, लाखों नौजवानों का सपना होता है कि वह आगे जाकर एक डॉक्टर बने। ताकि उन्हें भी अच्छी कमाई के साथ सम्मान भी मिले।

अगर हम एक डॉक्टर की बात करें, तो आज के समय में डॉक्टर अपने काम से अच्छी खासी कमाई तो करते ही हैं, साथ ही उन्हें सम्मान और सत्कार भी खूब मिलता है। इसलिए जो छात्र, छात्रायें अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उनमे से लाखों छात्र, छात्राओं का सपना डॉक्टर बनने का होता है। अगर आप मानव चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर बनते हैं तो यकीनन आपका करियर काफी अच्छा बन जाता है। लेकिन अगर आप पशु चिकित्सा में भी डॉक्टर बनते हैं, तब भी आपको काफी अच्छी सैलरी, सम्मान, सत्कार के साथ-साथ बेजुबान जानवरों का इलाज करने से एक मनोवैज्ञानिक खुशी भी मिलती है। तो आज के इस लेख में हम इसी के बारे में बात करेंगे कि अगर हमें पशुओं का डॉक्टर बनना हो तो क्या करना पड़ता है ?

animal doctor kaise bane, veterinary course kya hota hai, वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी, 12 वीं के बाद पशु चिकित्सा कोर्स, वेटनरी डॉक्टर कैसे बने

how to become a veterinarian, how to become pet doctor, animal doctor kaise bane, veterinary course kya hota hai


पशु चिकित्सक कौन होता है ? Who is A Veterinarian ?

पशु चिकित्सक एक ऐसा व्यक्ति होता है जो कि पशुओं और पक्षियों को होने वाली बीमारियों को पहचान कर उनका इलाज करता है। पशु चिकित्सक पशु पक्षियों को होने वाली सामान्य बीमारी से लेकर गंभीर बीमारियों तक का इलाज करते हैं।


पशु चिकित्सक कैसे बने ? How to Became Animal Doctor

हमें चाहे किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना हो, हमें उस क्षेत्र में अपना करियर बनाने से पहले उस फील्ड की पढ़ाई करनी पड़ती है। इसलिए अगर आप पशुओं के डॉक्टर बनना चाहते हैं ? तो सबसे पहले आपको पशु चिकित्सा से संबंधित पढ़ाई करनी पड़ेगी।

चलिए हम आपको बताते हैं कि अगर आपको पशु चिकित्सक बनना हो तो आप कौन-कौन सी पढ़ाई कर सकते है। पशु चिकित्सक बनने की शुरुआत आपको 10th के बाद से ही करनी होती है। क्योंकि अगर आप पशु चिकित्सा कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं ? तो सबसे पहले आपको 11th और 12th कक्षा में Chemistry, Physics, Biology विषय होना जरूरी होता है। साथ ही 12वीं कक्षा में आपके कम से कम 50% मार्क्स भी होने चाहिए। अगर आप यह पहली शर्त पूरी करते हैं तो उसके बाद आप पशु चिकित्सा कोर्स करने के लिए योग्य हो जाते हैं। 

12th कक्षा के बाद पशु चिकित्सा के क्षेत्र में किया जाने वाला पहला कोर्स वेटरनरी कोर्स होता है। इस कोर्स को BVSc AH Course कहते है। हालांकि इसके अलावा भी कुछ कोर्सेज है जो आप कर सकते है, पर अगर आप एक पशु चिकित्सक बनना चाहते है तो आपको सबसे पहले यही कोर्स करना पड़ता है। यह कोर्स करने के बाद आप एक animal doctor के रूप में काम करना शुरू कर सकते है। चलिये जानते है BVSc AH Course के बारे में।


Veterinary Course क्या होता है ? BVSc AH Course क्या है ?

एक पशु चिकित्सक बनने के लिए जो कोर्स किया जाता है उसको वेटरनरी कोर्स कहा जाता है। इस कोर्स को BVSc AH कोर्स भी कहा जाता है। BVSc AH की फुल फॉर्म Bachelor of Veterinary Sciences & Animal Husbandry होती है।

यह एक Under Graduation कोर्स होता है, जो की 5 साल और 6 महीने का होता है। इस कोर्स में 5 साल तक आपको पढ़ाई करनी होती है और 6 महीने की इंटर्नशिप करनी होती है। यानी की टोटल मिलाकर इस कोर्स को करने में आपको 5.5 साल लग जाते हैं।

यह कोर्स करने के लिए पहले आपको एक एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है। जब आप वह एंट्रेंस एग्जाम पास कर देते हैं, तो उसके बाद ही आपको कॉलेज में एडमिशन मिलता है। भारत के सभी राज्यों में यह एंट्रेंस एग्जाम अलग-अलग होता है। हर राज्य में Veterinary Entrance Test का अपना एक अलग नाम होता है। लेकिन अगर आप वेटरनरी कोर्स करना चाहते हैं तो पहले यह एंट्रेंस एग्जाम पास करना ही पड़ता है। हालांकि कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जिनमें आप बिना एंट्रेंस एग्जाम के भी एडमिशन ले सकते हैं। लेकिन ज्यादातर कॉलेज ऐसे ही हैं जिनमें एडमिशन लेने के लिए पहले आपको प्री वेटरनरी टेस्ट देना पड़ता है।

भारत के लगभग हर राज्य में वेटरनरी कोर्स करने के लिए कई कॉलेज उपलब्ध है। इसलिए आप चाहे भारत के किसी भी राज्य में हो, आपको अपने राज्य में ही कई वेटरनरी कॉलेज मिल जाएंगे। जहां पर आप यह कोर्स कर सकते हैं। Top Veterinary Collages List आप गूगल में सर्च कर सकते हैं। आपको भारत के और आपके राज्य के सभी वेटरनरी कॉलेज की लिस्ट मिल जाएगी।


वेटरनरी कोर्स की फीस कितनी लगती है ? पशु चिकित्सक बनने में कितने पैसे लगते है ?

वेटरनरी कोर्स करने के लिए आप सरकारी व प्राइवेट दोनों प्रकार के कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। लेकिन सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपके 10th और 12th में अच्छे मार्क्स होने चाहिए। क्योंकि इन कक्षाओं में अच्छे मार्क्स होने पर आपको सरकारी कॉलेज में एडमिशन आसानी से मिल सकता है। इसके अलावा अगर सरकारी कॉलेज में एडमिशन ना हो तो आप प्राइवेट कॉलेज में भी अपना एडमिशन करवा सकते हैं। अगर हम इस कोर्स की फीस की बात करें तो वेटरनरी कोर्स करने के लिए आपको हर साल 10,000 से ₹1,00,000 रुपये तक देने पड़ सकते हैं। डिपेंड करता है कि आप कौनसे कॉलेज में एडमिशन लेते हैं।


पशु चिकित्सक की सैलरी कितनी होती है ?

हमें चाहे किसी भी फील्ड में जाना हो, सबसे पहले हम उसकी सैलरी देखते हैं। क्योंकि जिस क्षेत्र में इनकम अच्छी हो हर कोई उसी क्षेत्र में कार्य करना चाहता हैं। अगर हम पशु चिकित्सक की सैलरी की बात करें तो पशु चिकित्सक बनने के बाद आप सालाना ₹3,00,000 से ₹5,00,000 रुपये आराम से कमा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप प्राइवेट सेक्टर में रहकर अच्छा कार्य करते हैं तो आपकी सैलरी इससे भी ज्यादा हो सकती है।

Veterinary कोर्स करने के बाद आप चाहे तो किसी प्राइवेट या गवर्नमेंट सेक्टर में एक पशु चिकित्सक के रूप में काम करना शुरू कर सकते हैं और अगर आप चाहें तो इस क्षेत्र में आगे की पढ़ाई भी आप कर सकते हैं।


वेटरनरी कोर्स करने के बाद कौन-कौन से कार्य किए जा सकते हैं ?

अगर आप अपना वेटरनरी कोर्स पूरा कर लेते हैं तो उसके बाद आप निम्न पदों पर काम करना शुरू कर सकते हैं।

  • Veterinarian
  • Surgeon
  • Researcher
  • Veterinary Consultant
  • Veterinary Professor
  • Veterinary Research Scientist
  • Wildlife and Zoo Animals Veterinarian
  • Pet Breeder
  • Veterinary Officers

ये भी पढ़े...

बेजुबान जानवरों की सहायता और देखभाल करना काफी नेक कार्य है। अगर आप एक पशु चिकित्सक बनते हैं तो आप अच्छी खासी कमाई के साथ साथ बेजुबान जानवरों की देखभाल व उनका इलाज करके बहुत ही नेक कार्य कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आपको पूरी जानकारी मिल गई होगी कि पशु चिकित्सक बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है ? या पशु चिकित्सक कैसे बने ? Veterinary course kya hota hai ? अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ