आंखों का डॉक्टर कैसे बने ? How to Become Eye Doctor in Hindi

How to Become Eye Doctor Full Information in Hindi : - भारत देश में पॉपुलेशन बढ़ने के साथ-साथ एजुकेशन के क्षेत्र में भी बढ़ावा देखने को मिला है। जिससे काफी स्टूडेंट्स अलग-अलग करियर ऑप्शन को सिलेक्ट कर रहे हैं। इनमें से ज्यादा पॉपुलर करियर ऑप्शन इंजीनियरिंग और डॉक्टरी है। जिस तरह से इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार के कोर्सेज होते हैं। उसी तरह से डॉक्टर बनने के लिए भी अलग-अलग फील्ड में कोर्सेज कराए जाते हैं। और इसी के साथ ही आंखों का डॉक्टर बनने के लिए भी ऑप्टोमेट्री कोर्स करवाया जाता हैं। 

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको आंखों का डॉक्टर कैसे बने ? आंखों का डॉक्टर बनने के लिए योग्यता क्या है ? यह सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में हम आपको देने वाले हैं।


आंखों का डॉक्टर कौन होता है ? Who is Eye Doctor in Hindi

स्पेशली आप लोगों को यह भी मालूम नहीं होगा कि एक्चुअल में आंखों के डॉक्टर को क्या कहते हैं तो चलिए हम आपको इसका जवाब दे ही देते हैं आंखों के डॉक्टर को आफ्थैल्मालजिस्ट (Ophthalmologist) कहते हैं। जिसे हिंदी में नेत्र विशेषज्ञ के नाम से जाना जाता है। आंखों में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर सभी लोग डॉक्टर के पास ही जाते हैं। क्योंकि यही डॉक्टर आंखों में होने वाले रोगों का उपचार करते हैं। 


आंखों का डॉक्टर बनने के लिए योग्यता क्या हैं ? 

> आंखों का डॉक्टर बनने के लिए सबसे पहले आपको अच्छे अंको से 10 वीं पास करना होगा।

> इसके बाद में आपका 12th पास फिजिक्स, केमेस्ट्री बायोलॉजी, मैथमेटिक्स और अंग्रेजी में 50% मार्क्स के साथ पास होनी चाहिए। 

> आंखों का डॉक्टर बनने से पहले आपको नीट का एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा। जिसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। 


आंखों का डॉक्टर कैसे बने ? How to Become Eye Doctor in Hindi

आंखों का डॉक्टर बनने के लिए कैंडिडेट को 12th पास फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। इसके बाद स्टूडेंट्स को संस्थानों द्वारा आयोजित की जाने वाली ICET Exam को क्वालीफाई करना होता हैं। 

अगर कोई कैंडिडेट ICET एग्जाम को क्वालीफाई कर लेता है तो उसको विभिन्न संस्थानों में ऑप्टोमेट्री कोर्स करने के लिए एडमिशन मिल जाता है। ऑप्टोमेट्री कोर्स करने की अवधि 4 साल की होती है। जिसमें से 3 साल स्टूडेंट्स को थ्योरी पढ़ाई जाती है। और लास्ट में 1 साल स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप ऑफर की जाती है। 


आंखों के डॉक्टर को ऑप्टोमेट्री कोर्स में क्या सिखाया जाता है ? 

इस कोर्स में आपको बारीकी से आंखों के रोगों का इलाज करने से संबंधित सभी तरह की जानकारी दी जाती है। जिसमें आप किसी व्यक्ति के आंखों को ध्यान पूर्वक जांच करके उसका इलाज कर सके। इसी के साथ ही आपको लेंस चश्मा और नेत्र रोग से जुड़ी सभी समस्याओं के बारे में भी जानकारी मिलती है। इसके अलावा इस कोर्स में आपको मशीनरी का नॉलेज भी दिया जाता है। जिसमें आप नेत्र रोगों से पीड़ित व्यक्तियों की जांच मशीन से कर सके। 


ऑप्टोमेट्री कोर्स करने के लिए सबसे टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम : - 

1. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

2. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, हैदराबाद तेलंगाना

3. हमदर्द इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, न्यू दिल्ली

4. श्रीनिवास यूनिवर्सिटी, मंगलौर कर्नाटक

5. श्याम यूनिवर्सिटी, दौसा राजस्थान

6. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ उत्तर प्रदेश

7. महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर राजस्थान

8. ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी, हिसार हरियाणा


ऑप्टोमेट्री कोर्स करने के बाद कौन-कौन सी जॉब मिलती है ? 

  • कस्टमर केयर एसोसिएट
  • प्राईवेट प्रैक्टिशनर
  • विजन कंसलटेंट
  • ऑप्टोमेट्री रिसर्च
  • ट्रेनी ऑप्टोमेट्रिस्ट 
  • प्रोफेसर


आंखों के डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है ? 

आंखों का डॉक्टर बनने के बाद अगर हम इनकी सैलरी की बात करें तब इनकी बेसिक सैलेरी 20 हजार से 40 हजार रुपयों के आस पास होती हैं। लेकिन यह डिपेंड करता है आपकी स्किल्स, एक्सपीरियंस, जॉब प्रोफाइल और आप किस कंपनी या संस्था में काम करते हैं। एक ऑप्टोमेट्रिस्ट साल के लगभग 4 लाख से 5 लाख रुपए आराम से कमा ही लेता हैं। 

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं की आपको आंखों का डॉक्टर कैसे बनें ? इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल गई होगी। अगर इसके अलावा आपको इस टॉपिक से रिलेटेड सुझाव देना हो या इससे संबंधित कुछ पूछना हो तो आप हमें नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Tags:- 12 वीं के बाद नेत्र चिकित्सक कैसे बने, आंखों के डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है, नेत्र चिकित्सक बनने के लिए क्या पढ़ाई करनी चाहिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ