जिओ सिम को ई सिम में कैसे बदले ? How to Convert Jio SIM to E-SIM ?

How to convert jio SIM to E-SIM in Hindi : - दोस्तों अगर आप एक मोबाइल यूजर है। तब आप सिम कार्ड के बारे में जानते ही होंगे और साथ ही में आपने ई सिम के बारे जरूर सुन रखा होगा। आजकल टेलीकॉम इंडस्ट्री में ई सिम का ज्यादा ट्रेंड चल रहा है। भारतीय टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, वोडाफोन, जिओ, आइडिया, अपने कस्टमर्स को मोबाइल डिवाइस में ई सिम सपोर्ट करने का ऑप्शन देती है। 

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि e sim क्या है ? जिओ सिम को ई सिम में कैसे कन्वर्ट करें ? तब तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही जरूरी है। अगर आपको यह जानकारी जाननी हैं। तब आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़िएगा। 

जिओ सिम को ई सिम में कैसे बदले ? How to Convert Jio SIM to E-SIM ?


ई सिम क्या होता है ? What is E Sim in Hindi

बेसिकली E-SIM का पूरा नाम Embedded Subscriber Identity Module होता है। ई सिम का यूज करने पर यूजर्स को अपने मोबाइल में स्पेस की बचत तो होती हैं। साथ ही मोबाइल गर्म होने या मोबाइल भीगने पर ई सिम पर कोई असर नहीं होता है। क्योंकि यह एक वर्चुअल सिम होती है। यानी इस सिम को डालने के लिए आपके मोबाइल में किसी भी सिम स्लॉट की जरूरत नहीं पड़ती है। जिस तरह से आप एक नॉर्मल सिम कार्ड का यूज करते हैं। उसी तरीके से आप ई सिम का यूज कर सकेंगे। ई सिम में आपको सिम कार्ड की तरह सभी फीचर्स मिलते हैं। 

लेकिन ज्यादातर कस्टमर्स को सिम कार्ड यूज करने में या सही ढंग से काम न करने में काफी शिकायते होती हैं। लेकिन ई सिम कार्ड को यूज करने से किसी भी तरह की शिकायत नहीं होगी। 


ई सिम की खास बातें : - 

1. E sim को मोबाइल में डालने के लिए किसी भी कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती है। 

2. ई सिम को डालने के लिए मोबाइल में सिम स्लॉट की भी जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि यह एक वर्चुअल सिम होती है।

3. मोबाइल गर्म होने या भीग जाने पर ई सिम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।


ई सिम को सपोर्ट करने वाले मोबाइल कौन-कौन से हैं ? 

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया के अंदर कुछ ही ऐसे स्मार्टफोन है। जिनमें ई सिम सपोर्ट किया जाता हैं। जैसे : - 

1. Apple - iPhone XR, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max

2.Samsung - Samsung Galaxy Note 20, Samsung Galaxy Note 20 Ultra, Samsung Galaxy S21 5G, Samsung Galaxy S21+ 5G, Samsung Galaxy S21 Ultra 5G, Samsung Galaxy Z Flip, Samsung Galaxy Fold, Samsung Galaxy Z Fold 2 

3. Google - Google Pixel 3a, Google Pixel 3a XL, Google Pixel 3, Google Pixel 3 XL, Google Pixel 4a

4. Motorola - Motorola Razr और Motorola Razr 5G


जिओ सिम को ई सिम में कैसे बदले ? How to Convert Jio SIM to E-SIM ?

आप अपने घर बैठे जियो सिम को ई सिम में कन्वर्ट करा सकते हैं। उसके लिए आपको अपने मोबाइल में कुछ प्रोसेस करना होगा जिसके लिए हम step by step बता रहे हैं।

हम आपको यहां प्रोसेस आईफोन के अंदर बता रहे हैं। फिजिकल जिओ सिम को ई सिम में कन्वर्ट करने के लिए अलग-अलग मोबाइल में अलग से तरीका हो सकता है।

Step 1. सबसे पहले फिजिकल जिओ सिम को ई सिम में कन्वर्ट करने के लिए 199 नंबर पर मैसेज करना होगा। मैसेज करने के लिए मैसेजेस ऐप को ओपन करें।

मैसेज में टाइप करें GETESIM स्पेस देकर के आप अपने मोबाइल की EID लिखनी हैं।

अपने मोबाइल की EID पता करने के लिए अपने मोबाइल की Settings में जाएं। General में जाकर के About सेक्शन में जाएं। यहां पर आपके मोबाइल की EID मिल जाएगी। यहां से EID कॉपी करके मैसेज में paste कर देनी हैं। इसके बाद में डिजिटल सिम का IMEI नंबर दिया हुआ है। इसे भी कॉपी करके मैसेज में टाइप करें। इस मैसेज को सेंड कर दीजिए।

Step 2. इसके बाद में ई सिम की प्रोफाईल को कंफीगरेशन करने के लिए आपके मोबाइल में ऊपर की ओर एक नोटिफिकेशन आएगा। उस पर क्लिक करें। 

Step 3. इसके बाद में आप अपने data plan को इंस्टाल कर लें। साथ ही में कुछ सेटिंग्स करनी होगी जैसे डिफॉल्ट लाइन कैसे सेट करनी हैं। अपनी फैमिली सिम को और प्राइमरी और सेकेंडरी सिम को क्या नाम देना हैं। ये सभी सेटिंग्स कर लेनी हैं। 

Step 4. अभी आपके मोबाइल में सिग्नल्स नहीं आ रहे होंगे। तब आपको कुछ ओर सैटिंग्स करनी हैं। 

ध्यान दें आपके मोबाईल नम्बर पर एक मैसेज आ गया है। जिसमें आपके 19 डिजिट का वर्चुअल e sim कार्ड नंबर मिल जायेगा। इसे आप कहीं पर नोट करके रख लीजिए। क्योंकि यह आगे के प्रॉसेस में काम आएगा। 

Step 5. इसके बाद में आपको एक मैसेज ओर करना हैं। जिसके लिए 199 नंबर पर मैसेज टाइप करें SIMCHG स्पेस देकर के 19 डिजिट का वर्चुअल ई सिम कार्ड नंबर डालें। इसके बाद में आपको एक नोटिफिकेशन मिल जायेगा। जिसमें यह लिखा गया हैं। की आपको 2 घंटे के बाद जिओ की ओर से अपडेट मिल जायेगा की सब कुछ तैयार हैं। आप 2 घंटे इंतजार कर लीजिए। 

2 घंटे के बाद आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा। जिसमें आपको यह कहा गया है। की आपका सिम चलने के लिए तैयार हैं। और सिम को अपग्रेड कराने के लिए 183 पर 1 नंबर टाइप करके मैसेज करना होगा।

Step 6. इसके बाद में 183 पर मैसेज 1 टाइप करके सेंड कर दीजिए। 

Step 7. इसके बाद में जिओ की तरफ से एक कंफर्मेशन कॉल आएगा कि आपने यह रिक्वेस्ट भेज दी है। फिर आपको दोबारा से 19 डिजिट का वर्चुअल ई सिम कार्ड नंबर डालना होगा। इसके बाद में आपका सिम कार्ड ई सिम में कन्वर्ट हो जाएगा।


FAQ

E-SIM की फुल फॉर्म क्या होती है ?

E-SIM की फुल फॉर्म Embedded Subscriber Identity Module होती है।

E-SIM का फायदा क्या होता है ?

ई सिम का सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि यह कोई फिजिकल सिम नहीं होती है इसलिए इसके टूटने या गुम होने के कोई भी चांस नहीं रहते हैं।

फिजिकल सिम और ई सिम में से कौन सी बेहतर है ?

अगर आपको इंटरनेट और टेक्निकल चीजों का ज्यादा नॉलेज नहीं है तो आपके लिए फिजिकल सिम ज्यादा बेहतर रहेगी।

ये भी पढ़े...

इस तरीके से आप घर बैठे फिजिकल जिओ सिम कार्ड को ई सिम में कन्वर्ट करा सकते हैं बिना किसी जिओ स्टोर जाए। अगर आपको यह छोटी सी जानकारी जिओ सिम को ई सिम में कैसे बदले ? How to Convert Jio SIM to E-SIM ? पसंद आती है। तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ