RAS कैसे बनें ? How to Become RAS in Hindi

How to Become RAS Full Information in Hindi : - दोस्तों कहीं ना कहीं स्टूडेंट्स का यह सपना होता है कि मैं इस एग्जाम को क्वालीफाई करके यह पोस्ट हासिल करूंगा या इसकी एग्जाम देकर के मैं अपना करियर इसी में बनाऊंगा। वैसे कई कैंडिडेट का सपना RAS बनने का होता है। लेकिन RAS बनने से संबंधित सही जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें बाद में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। तो हमने सोचा क्यों न आपको भी RAS के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाए। 

तो इस ब्लॉग में हम आपको RAS का फुल फॉर्म क्या है ? RAS बनने के लिए योग्यता क्या हैं ? RAS में कितनी पोस्ट होती हैं ? RAS कैसे बनें ? इन्हीं सभी सवालों के जवाब आज इस ब्लॉग में देने वाले हैं तो आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़े। 


RAS का फुल फॉर्म क्या है ? What is Full Form of RAS ?

RAS का फुल फॉर्म " Rajasthan Administrative Service" होता हैं। जिसे हिंदी में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के नाम से जानते हैं। इसमें 30 से भी ज्यादा पोस्ट होती है। और तो और RAS राजस्थान की सबसे बड़ी सर्विस होती है। जिसमें लाखों उम्मीदवार अपना करियर बनाने के लिए हर साल बढ़ चढ़कर के राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा आयोजित की जाने वाली एग्जाम में फॉर्म अप्लाई करते हैं। इस सर्विस में जीतनी भी पोस्ट होती है उन पोस्ट के अकॉर्डिंग उम्मीदवार अपनी मन पसन्द की पोस्ट सेलेक्ट कर सकता है। 


RAS बनने के लिए योग्यता क्या हैं ? 

1. आरएएस बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु में छुट भी प्रदान की जाती हैं। एससी व एसटी पुरुष 5 साल, एससी व एसटी महिला 10 साल, सामान्य वर्ग की महिला को आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाती हैं। विधवा और तलाकशुदा महिला की कोई आयु सीमा नहीं हैं। 

2. उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। 

3. भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से उम्मीदवार की ग्रैजुएशन कंपलीट होनी चाहिए फिर चाहे आपकी ग्रैजुएशन किसी भी विषय हों।


RAS में कितनी पोस्ट होती हैं ? 

RAS में करीब 30 पोस्ट होती है। जिनमे से हम कुछ पोस्ट की लिस्ट यह पर दे रहे हैं। 

1. राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस

2. राजस्थान पुलिस सर्विस

3. राजस्थान अकाउंट्स सर्विस

4. राजस्थान कोऑपरेटिव सर्विस

5. राजस्थान एंप्लॉयमेंट सर्विस ऑफिस

6. राजस्थान जेल सर्विस

7. राजस्थान इंडस्ट्री सर्विस

8. राजस्थानी स्टेट इंश्योरेंस सर्विस

9. राजस्थान कमर्शियल टैक्स सर्विस

10. राजस्थान टूरिज्म सर्विस

11. राजस्थान ट्रांसपोर्ट सर्विस

12. राजस्थान देवस्थान सर्विस

13. राजस्थान रूरल डेवलपमेंट स्टेट सर्विस

14. राजस्थान वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस

15. राजस्थान सबोर्डिनेट देवस्थान सर्विस

16. राजस्थान सबोर्डिनेट कोऑपरेटिव सर्विस

17. राजस्थान तहसीलदार सर्विस

18. राजस्थान एक्साइज सबोर्डिनेट सर्विस

19. राजस्थान इंडस्ट्री सबोर्डिनेट सर्विस

20. राजस्थान फूड पब्लिक डिसटीब्यूशन सर्विस

21. राजस्थान कमर्शियल टैक्स सबोर्डिनेट सर्विस

22. राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस (जूनियर एंप्लॉयमेंट ऑफिसर)

23. राजस्थान वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट सबोर्डिनेट सर्विस


RAS कैसे बनें ? How to Become RAS in Hindi 

राजस्थान की सबसे बड़ी सर्विस IAS (Indian Administrative Service) को माना जाता हैं। जिसके बाद दूसरी सबसे बड़ी RAS (Rajasthan Administrative Service) की सर्विस को माना जाता हैं। आरएएस का सलेक्शन करने के लिए राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) के द्वारा हर साल स्टेट लेवल पर एग्जाम आयोजित करवाई जाती हैं। 

सबसे पहले आपको RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आकर के RAS सर्विस ज्वाइन करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाना होता हैं। फिर इसका एग्जाम क्वालीफाई करना पड़ता हैं। इसके बाद में आपने RAS में किस पोस्ट के लिए अप्लाई किया था उसमे आपको अप्वाइंट कर दिया जाता हैं।


यह एग्जाम तीन स्टेज में कंप्लीट होती हैं जैसे : - 

1. Preliminary Exam

2. Mains Exam

3. Interview 

1. Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा) : - आरएएस बनने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को Preliminary Exam क्वालीफाई करनी होती है। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप का पेपर होता है जिसमे टोटल 150 Questions, 200 मार्क्स के आते हैं। इसका पेपर टोटल 3 घंटे का होगा। लेकिन ध्यान दें इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। 

इस एग्जाम में जनरल साइंस और जनरल नॉलेज के क्वेश्चन पूछे जाते हैं। इस एग्जाम का सिलेबस नीचे दिया गया हैं। 

1. इकोनामी ऑफ राजस्थान

2. राजस्थान करंट अफेयर्स

3. जियोग्राफी ऑफ राजस्थान

4. हेरिटेज ऑफ राजस्थान

5. लिटरेचर हिस्ट्री कल्चर एंड आर्ट्स ऑफ राजस्थान

6. एडमिनिस्ट्रेटिव पॉलिटिकल सिस्टम ऑफ राजस्थान

7. इंडियन हिस्ट्री

8. जियोग्राफी - इंडियन वर्ल्ड 

9. साइंस एंड टेक्नोलॉजी

10. रीजनिंग एंड मेंटल एबिलिटी

11. करेंट अफेयर्स

12. इकोनामी कांसेप्ट एंड इंडियन इकोनामी

13. इंडियन पॉलीटिकल सिस्टम

अगर उम्मीदवार इस एग्जाम को क्वालीफाई कर लेता है या इसमें अच्छे अंक ले आता है। तब उसको मेंस एग्जाम के लिए बुलाया जाता है। 

2. Mains Exam (मुख्य परीक्षा) : - प्रिलिमिनरी एग्जाम में क्वालिफाई हुए उम्मीदवारों का Mains एग्जाम करवाया जाता हैं। जिसमे टोटल 4 पेपर होते हैं। जो की 200-200 मार्क्स यानी टोटल 800 मार्क्स का होता हैं। इस एग्जाम को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।


Mains Exam Syllabus 

Paper 1 (जनरल स्टडीज 1) - हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, सोशलॉजी मैनेजमेंट, एकाउंटिंग एंड ऑडिटिंग।

Paper 2 (जनरल स्टडीज 2) - एडमिनिस्ट्रेटिव एथिक्स, जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जियोलॉजी एंड जियोग्राफी।

Paper 3 (जनरल स्टडीज 3) - इंडियन पॉलीटिकल सिस्टम, वर्ल्ड पॉलिटिकल्स, करेंट अफेयर्स, स्पोर्ट्स एंड योगा, बिहेवियर एंड लॉ 

Paper 4 (जनरल हिंदी एंड जनरल इंग्लिश) - ग्रामर एंड यूजेस, कॉन्प्रिहेंशन, ट्रांसलेशन, प्रेसिस राइटिंग, कंपोजिशन एंड लेटर राइटिंग। 

3. Interview (साक्षात्कार) : - इंटरव्यू टोटल 100 मार्क्स का होता है जिसमें आपके कॉन्फिडेंस और नॉलेज को परखा जाता है। अगर आप इंटरव्यू को क्वालीफाई कर लेते हैं तब आपका सलेक्शन आरएस के लिए हो जाता है। 

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको RAS kaise bane ? इससे संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। इसके अलावा हमारे द्वारा दी गई जानकारी अगर आपको पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ