SDO कौन होता है ? SDO Officer कैसे बने ?

Who is SDO Full Information in Hindi : - हमारे भारतीय समाज में सरकारी नौकरी को काफी ज्यादा इंपोर्टेंस दी जा रही है। जिसके चलते भारतीय नौजवान प्राइवेट नौकरी की बजाए सरकारी नौकरी करना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि सरकारी नौकरी होना काफी सम्मानजनक होता है। और साथ ही सरकारी नौकरी में ज्यादा फैसिलिटी और सिक्योरिटी दी जाती है। ताकि भविष्य में सरकारी कर्मचारी को किसी भी तरह की प्रॉब्लम का सामना ना करना पड़े। इसलिए नौजवानों में सरकारी नौकरी का उत्साह देखते हुए हम उनके लिए आज SDO के बारे में संपूर्ण जानकारी लेकर के आए हैं। 


तो दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम आपको SDO का फुल फॉर्म क्या है ? SDO कौन होता है ? SDO का क्या काम होता है ? एसडीओ बनने के लिए क्या योग्यता है ? एसडीओ बनने के लिए सिलेबस क्या है ? एसडीओ कैसे बने ? यह सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में मिलने वाली है तो कृपया करके इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ कर जाइएगा। 


SDO का फुल फॉर्म क्या है ? What is SDO Full Form in Hindi 

SDO का पूरा नाम " Sub Divisional Officer " होता हैं। जिसका हिंदी में मतलब उपविभागीय अधिकारी या उप मंडल अधिकारी होता हैं। 


एसडीओ कौन होता है ? Who is SDO in Hindi

भारत के अलग-अलग राज्यों के अनुसार एसडीओ नियुक्त किए जाते हैं। बेसिकली हमारे इंडिया में UPSC एग्जाम को क्वालीफाई करके आईएएस, आईपीएस अधिकारी बनते हैं। उसी तरह से स्टेट लेवल की पीसीएस एग्जाम को क्वालीफाई करके SDO ऑफिसर बनते हैं। 

भारत के अलग अलग राज्यों के प्रत्येक विभाग में एक एसडीओ अधिकारी नियुक्त किया जाता हैं। जिसका काम विभागों में कार्यरत तहसीलदार, पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी के साथ मिलकर सरकारी कार्यों को सही ढंग से चलाना, बिजली विभाग, सिंचाई विभाग और पुलिस विभागों में कार्य किया जा रहा हैं या नही ये सभी जांचना, फाइलों को सही तरीके से जांचना, जनता द्वारा की जाने वाली शिकायतों की सुनवाई करना ये सभी काम एक सब डिविजनल अधिकारी के होते हैं। 

एक सब डिविजनल अधिकारी को राज्य सरकार के द्वारा नियुक्त किया जाता हैं। 


एसडीओ बनने के लिए क्या योग्यता है ? Eligibility For SDO 

> सब डिविजनल अधिकारी बनने के लिए आप भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हों। इसी के साथ ही आपकी ग्रेजुएशन किसी भी स्ट्रीम जैसे BA, BCom, BSc, BBA, Engineering या Medical इत्यादि से हों 

> यहां पर आपके ग्रेजुएशन में कितने मार्क्स आए हैं। उन पर डिपेंड नहीं करता है बल्कि आप ग्रेजुएशन में पास होने चाहिए।

> उम्मीदवार की उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। लेकिन सरकार की ऑफिशियल गाइडलाइंस के अनुसार आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए उम्र सीमा में छूट भी प्रदान की जाती है।

OBC - 3 Years

SC - 5 Years

ST - 5 Years

Note : - हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि एसडीओ ऑफीसर भारत के अलग-अलग राज्यों के अनुसार नियुक्त किए जाते हैं। इसलिए राज्यों के अनुसार ही आयु में छूट हो सकती है। हम आपको क्लीयरली बता दें की आपके राज्य के अनुसार ही एसडीओ ऑफीसर बनने के लिए सिलेबस, एक्जाम पेटर्न और एग्जाम फॉर्म जारी किए जाएंगे।


एसडीओ ऑफीसर कैसे बने ? How to Become SDO Officer in Hindi

जिस तरह से आईएएस, आईपीएस अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी एग्जाम आयोजित करवाई जाती हैं। उसी तरह से एसडीओ ऑफिसर बनने के लिए राज्य सरकार के अनुसार पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा एग्जाम आयोजित होती है। 

इसके लिए आप अपने राज्य की स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर के पता कर सकते हैं। 

बेसिकली इंडिया के ज्यादातर राज्यों में एसडीओ ऑफिसर बनने के लिए 3 स्टेज फॉलो किए जाते हैं। जैसे

1. Preliminary exam

2. Main exam

3. Interview

1. Preliminary Exam - इस एग्जाम में दो ऑब्जेक्टिव टाइप के पेपर टोटल 200 मार्क्स के होंगे। जिनमें हिंदी, इंग्लिश, मैथमेटिक्स और सामान्य ज्ञान से रिलेटेड क्वेश्चन पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर को देने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसी के साथ ही इस एग्जाम में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

Paper 1 Syllabus

सामयिकी

भारतीय इतिहास

भारतीय और विश्व भूगोल

सामाजिक और आर्थिक विकास

पर्यावरण विज्ञान

सामान्य विज्ञान


Paper 2. Syllabus

पारस्परिक कौशल

संचार कौशल

समस्या को सुलझाना

निर्णय लेना

विश्लेषणात्मक क्षमता

तार्किक विचार

गणित

हिंदी

अंग्रेजी

भारत के ज्यादातर राज्यों में दो ही पेपर होते हैं। लेकिन बिहार और राजस्थान में एक पेपर होता है। 

2. Main Exam : - यह एग्जाम पेन और पेपर की सहायता से होती है। जिसमें चार जनरल स्टडीज पेपर और एक ऑप्शनल पेपर होता है। 

इस एग्जाम में आपको ऑप्शनल निबंध दिए जाएंगे। उनमें से आपको एक पर्टीकूलर टॉपिक पर निबंध लिखना होगा।


General Studies Paper 1 Syllabus

भारतीय संस्कृति

आधुनिक भारतीय इतिहास

विश्व का इतिहास

भूगोल

सामाजिक घटनाएँ


General Studies Paper 2 Syllabus

भारत का संविधान

संशोधन प्रक्रिया

राजनीतिक व्यवस्था

केंद्र सरकार और प्रशासन

चुनावी प्रक्रिया

प्रशासनिक कानून

केंद्र और राज्य सरकार के विशेषाधिकार

सार्वजनिक सेवाओं

समाज कल्याण और सामाजिक कानून

सार्वजनिक व्यय पर नियंत्रण


General Studies Paper 3 Syllabus 

ऊर्जा

कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी

जैव प्रौद्योगिकी

आपदा प्रबंधन

भारत की परमाणु नीति

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी

पर्यावरण

सुरक्षा

कृषि

अर्थव्यवस्था


General Studies Paper 4 Syllabus

नैतिकता और मानव इंटरफेस

कौशल

भावात्मक बुद्धि

लोक प्रशासन में लोक सेवा मूल्य और नैतिकता

शासन में ईमानदारी

Note : - हम आपको जानकारी के लिए बता दें की यहां पर दिया गया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अलग अलग राज्यों के अनुसार हो सकता है। 


SDO का एग्जाम फॉर्म कैसे भरें ? 

सब डिविजनल अधिकारी का फॉर्म भरने के लिए आप अपनी राज्य की पब्लिक सर्विस कमीशन की आफिशियल वेबसाइट पर जाएं और पता करें की आपके राज्य में कब से एडीओ बनने के लिए एग्जाम आयोजित करवाई जायेगी। उसी के अनुसार आप एसडीओ का एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं और साथ ही में ध्यान रहे एसडीओ का एग्जाम फॉर्म भरने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया जाता हैं। जिसमें एग्जाम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हुई होती उन्हें आप ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें। 

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों आज हमने आपको सब डिविजनल अधिकारी के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई है। अगर आपको यह ब्लॉग SDO Officer Kon Hota Hai ? SDO Kaise Bane ? पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ