ऑनलाइन घर का नक्शा कैसे बनाएं ?

How to Make Online House Plan : - कोई भी नया घर बनाने से पहले उसका नक्शा तैयार किया जाता हैं। यह नक्शा 2d और 3d में होता हैं। बेसिकली हाउस प्लान में यह देखा जाता है कि कहां पर किचन बनेगा और कहां कहां पर बाथरूम, कमरे, सीढियां बनेगी। इसी के साथ ही इनकी साइज क्या होगी और एक घर बनाने में कितना बजट लग सकता हैं। यह सब कुछ देखने के लिए एक हाउस प्लान यानी कि घर का नक्शा तैयार किया जाता हैं। 

हाउस प्लान को तैयार करने के लिए आर्किटेक्चर या सिविल इंजीनियर बहुत ही मोटी रकम वसूलते हैं। इसीलिए हमने सोचा की क्यों न आपको एक ऐसा तरीका बताया जाए जिससे आपको कोई अलग से फीस ना देनी पड़े। जी हां आप सही सुन रहे आप ऑनलाइन खुद ही हाउस प्लान बना सकते हैं वो भी 2D और 3D में। इसके लिए आपको कोई भी फीस नहीं देनी पड़ेगी। 

तो आज हम आपको इस ब्लॉग में हाउस प्लान क्या होता हैं ? ऑनलाइन घर का नक्शा कैसे बनाएं ? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं तो आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


हाउस प्लान क्या होता हैं ? What is House Plan in Hindi 

किसी भी नए घर को बनाने से पहले उसका पहले आर्किटेक्चर या सिविल इंजीनियर के द्वारा उसका नक्शा बनाया जाता हैं इसी को हम हाउस प्लान के नाम से जानते हैं। इस प्लान में बेसिकली यह देखा जाता है की कहां पर किचन, कमरा और हॉल बनेगा और इनकी साइज क्या रहेगी। हाउस प्लान बनाने से यह अंदाजा लग जाता है कि इस नए घर को बनाने के लिए कितना बजट लगेगा यानी कितने रुपयों में यह घर बनकर के तैयार हो जाएगा। 

दोस्तों अभी हम आपको यह भी बता देते हैं कि आप ऑनलाइन घर का नक्शा कैसे बनाएंगे ? 2D और 3D में ऑनलाइन घर का नक्शा कैसे बनाएं ? तो चलिए बिना किसी देरी के आपको इसके बारे में जानकारी दे देते हैं। 


ऑनलाइन घर का नक्शा कैसे बनाएं ? 

वैसे देखा जाए तो आपको ऑनलाइन हाउस प्लान बनाने के लिए इंटरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशंस मिल जाएगी जिनकी मदद से आप ऑनलाइन 3d या 2d में हाउस प्लान रेडी कर सकते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसी ही वेबसाइट के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसमें आप 3d या 2d   में ऑनलाइन हाउस प्लान रेडी कर सकते हैं। 

यहां पर हम कंप्यूटर और मोबाइल दोनों से ऑनलाइन हाउस प्लान रेडी करके बताने वाले हैं। 

Note : - दोस्तों हम यहां पर जिस भी तरीके से ऑनलाइन हाउस प्लान रेडी करके बताने वाले हैं अगर यह तरीका आपको आर्टिकल में समझ में ना आए तो आप यूट्यूब पर ऑनलाइन हाउस प्लान कैसे बनाएं ? सर्च करके यूट्यूब वीडियोज देख सकते हैं उसके बाद आप ओर भी आसानी से अपने घर या किसी फ्रेंड के घर का नक्शा 2d और 3d में तैयार कर सकते हैं। 


कंप्यूटर से ऑनलाइन घर का नक्शा बनाने का तरीका : - 

1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर लेना है।

2. अभी कंप्यूटर के ब्राउज़र में floorplanner.com टाइप करके सर्च करें। 

3. अभी आपके सामने floorplanner.com की ऑफिशल वेबसाइट ओपन हो जाएगी इस पर क्लिक करें।


4. फिर इस वेबसाइट पर आने के बाद आप Sign Up For Free ऑप्शन पर क्लिक करें

5. इसके बाद यहां पर आप ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर के Sign Up ऑप्शन पर क्लिक करें या आप डायरेक्ट इस वेबसाइट पर साइन अप होने के लिए गूगल या फेसबुक से साइन अप हो सकते हैं।


6. फिर आपके सामने एक पॉपअप ओपन हो जाएगा जिसमें आप अपने अनुसार लैंग्वेज को सेलेक्ट करके Next ऑप्शन पर क्लिक करें।


7. इसके बाद यहां पर आपको Create Project का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें।

8. अभी आपके सामने तीन ऑप्शन Show हो जाएंगे जिसमें से आप Empty Plan ऑप्शन पर क्लिक करें।


9. अभी आपके सामने एक प्रोजेक्ट ओपन हो जाएगा जिसमें कि आप अपने हाउस का प्लान 2d या 3d में रेडी कर सकते हैं।

आपके हाउस प्लान को रेडी करने के लिए यहां पर आपको कई तरह के टूल्स मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप अपने हाउस प्लान को 2d या 3d में क्रिएट कर सकते हैं। यहां पर आप अपने अनुसार हाउस प्लान रेडी करने के बाद इसे आप 2d या 3d में भी देख सकते हैं। 

Note : - अगर आपको इस वेबसाइट पर हाउस प्लान रेडी करना नहीं आता है तो आप यूट्यूब वीडियोज की सहायता ले सकते हैं जिसमें आपको संपूर्ण तरीके से जानकारी मिल जाएगी।

फिर आपके द्वारा बनाया गया हाउस प्लान को आप एचडी क्वालिटी में स्क्रीनशॉट लेकर के सेव कर सकते हैं या इसके अलावा आप कम क्वालिटी में फ्री में एक्सपोर्ट कर सकते हैं। आप एचडी क्वालिटी में इस प्लान को एक्सपोर्ट करना चाहते हैं तो आपको कुछ चार्ज भी देना पड़ सकता है। 


मोबाइल से ऑनलाइन घर का नक्शा बनाने का तरीका : - 

अगर आप मोबाइल से ऑनलाइन घर का नक्शा को रेडी करना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल में Floor Planner ऐप को डाउनलोड करना होगा। 

1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर को ओपन करें।

2. प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में Floor Planner टाइप करके सर्च करें। 

3. अभी आपके सामने फ्लोरप्लानर ऐप ओपन हो जाएगी इसे यहां से डाउनलोड कर ले। 

4. ऐप को ओपन करने के बाद प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद यहां पर आपको अपनी जीमेल आईडी से लॉगिन करना होगा।

अभी आप इस ऐप की मदद से अपने किसी भी नए घर का नक्शा रेडी कर सकते हैं। अगर आपको इस एप से हाउस प्लान रेडी नहीं करना आता है तो आप यूट्यूब पर कोई वीडियो देख सकते हैं जिसमें आपको हाउस प्लान रेडी करने से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।


घर का नक्शा बनाने से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

घर का नक्शा बनाने वाला ऐप कौनसा है ?

Floor Planner ऐप की मदद से हम मोबाइल से ही नए घर का नक्शा बना सकते है।

क्या हम खुद 3D में घर का नक्शा बना सकते हैं ?

जी हां आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल से ऑनलाइन अपने घर का नक्शा 3D में बना सकते हैं और इसके लिए आपको एक भी पैसा देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका पूरा प्रोसेस इस लेख में बताया गया है।

नए घर का नक्शा ऑनलाइन कैसे बनाएं ?

Floor Planner ऐप की मदद से हम ऑनलाइन ही अपने नए घर का नक्शा मोबाइल से बना सकते है।

क्या मोबाइल से घर का नक्शा 3D में बनाया जा सकता है ?

जी हां इंटरनेट पर ऐसे बहुत सारे ऐप मौजूद है जिनके द्वारा हम अपने मोबाइल के माध्यम से ही घर का नक्शा 2D या 3D में बना सकते हैं।

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको कंप्यूटर और मोबाइल से ऑनलाइन घर का नक्शा कैसे बनाये ? जरूर पसंद आया होगा। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। अन्यथा अगर आपको इस टॉपिक से रिलेटेड कोई भी डाउट या कोई सुझाव देना हो तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ