मोबाइल से अपनी आवाज की भाषा कैसे बदले ?

How to translate voice language in android mobile ? अपनी आवाज की भाषा कैसे बदले, अपनी आवाज को दूसरी भाषा में बदलकर कैसे बात करे:- हम अपने टाइप किए गए मैसेज को किसी भी दूसरी भाषा में बदल सकते हैं यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि आप अपने वॉइस मैसेज को भी दूसरी लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर सकते हैं। जी हां ऐसा बिल्कुल पॉसिबल है मान लीजिए आप किसी ऐसे स्टेट या देश में है जहां की लैंग्वेज आपको नहीं आती है, ऐसे में ये तरीका आपके काफी काम आ सकता है।

इस लेख में हम आपको एक ऐप के बारे में बताने वाले हैं जिसको मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद हम इसमें जो भी बोलते हैं उसको हम उस स्टेट या देश की लैंग्वेज में ट्रांसलेट करके सामने वाले को सुना सकते हैं। जिससे आपकी बात उसके समझ में आ जाएगी। अगर वह व्यक्ति भी अपनी लैंग्वेज में कुछ बोले तो आप अपने फोन को उसके पास कर दें जिससे वह जो भी बोलेगा वह आपको आपकी लैंग्वेज में सुनाई देगा। तो काफी काम की एप्लीकेशन है, अगर आप अलग-अलग राज्यों में ट्रैवल करते रहते हैं तो यह ऐप आपके काफी काम आ सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अपनी वॉइस को दूसरी लैंग्वेज में ट्रांसलेट कैसे करते हैं ?

मोबाइल से अपनी आवाज की भाषा कैसे बदले ?


मोबाइल से अपनी आवाज की भाषा कैसे बदले ?

वॉइस मैसेज ट्रांसलेट करने के लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा जिसका नाम Bhashini है। इस ऐप में आपको भारत की ज्यादातर भाषाएं मिल जाएगी। 

> आपको सबसे पहले इस ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना है जो कि आप प्ले स्टोर में जाकर कर सकते हैं या अभी नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके भी कर सकते हैं।

Download Bhashini App

> इसके बाद इस ऐप को ओपन करें और आप जिस लैंग्वेज में इस ऐप को यूज करना चाहते है वो सिलेक्ट करे। 

> उसके बाद आपको ट्यूटोरियल के माध्यम से बताया जाएगा की इस ऐप को कैसे यूज करना है, आप Get Started पर क्लिक कर दे।

> फिर आप male है या female वह सेलेक्ट करें और Let's Translate पर क्लिक करें।

> उसके बाद आपके सामने इस प्रकार का पेज ओपन हो जाएगा।

> अभी यहां पर आपको लैंग्वेज ट्रांसलेट करने के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। अगर आप वॉइस मैसेज ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो Converse ऑप्शन पर क्लिक करें, उसके बाद ऐसा पेज ओपन होगा।

> अभी यहां पर सबसे पहले आपको अपनी लैंग्वेज सेलेक्ट करनी है जिस लैंग्वेज में आप बोलने वाले हैं। उसके बाद आपको वो लैंग्वेज सेलेक्ट करें जिस लैंग्वेज में आप अपने वॉइस मैसेज को ट्रांसलेट करना चाहते हैं। फिर आपको माइक बटन पर प्रेस करके रखना है और अपनी बात बोलनी है। जैसे ही आप अपनी पूरी बात कंप्लीट कर देते हैं तो थोड़ी सी प्रोसेस चलेगी उसके बाद यह ऐप तुरंत ही आपके द्वारा सिलेक्ट की गई लैंग्वेज में आपके वॉइस मैसेज को ट्रांसलेट कर देगा।

> अभी आप स्पीकर बटन पर क्लिक करके अपने वॉइस मैसेज को दूसरी लैंग्वेज में सुन सकते हैं और अगर आपको किसी दूसरे को अपनी बात बोलनी हो तो उसे ये मैसेज सुना सकते है।


FAQ

आवाज की भाषा बदलने वाला ऐप कौनसा है ?

आप Bhashini ऐप से किसी भी आवाज को भाषा बदल सकते है।

सबसे अच्छा वॉइस लैंग्वेज ट्रांसलेटर ऐप कौनसा है ?

भाषिणी (Bhashini) ऐप किसी भी आवाज की भाषा बदलने के लिए काफी काम का ऐप है।

दूसरी भाषा में बात कैसे करते है ?

Bhashini ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करके आप दूसरी भाषा में बात कर सकते है।

हिंदी में बोलकर मराठी में बात कैसे करे ?

इस लेख में हमने Bhashini ऐप के बारे में बताया है जिससे आप ऐसा कर सकते है।

दोस्तों Bhasini एक काफी यूजफुल एप्लीकेशन है जो की ऐसे लोगो के लिए काफी काम का है जो ज्यादे पढ़े लिखे नही या जिन्हे पढ़ाना नही आता है। इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद अनपढ़ आदमी भी अपनी भाषा बदलकर बात कर सकता है। आपको एक बार इस ऐप का इस्तेमाल करके आपको जरूर देखना चाहिए ताकि आपको पता चले की वाकई में यह कैसे काम करता है। फिर अगर आपको लगे कि यह ऐप आपके काम आ सकता है तो आप इसे अपने फोन में रख सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी mobile se apni aavaj ki bhasha kaise badle ? उपयोगी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ