Ms Word फाइल को मर्ज कैसे करते हैं ?

How to merge ms word document files in one file, how to merge two or more word files in one file

अगर आपके पास एक से ज्यादा ms word फाइल है और आप उन सभी फाइल्स को एक फाइल में ही मर्ज करना चाहते हैं तो आप कैसे कर सकते हैं ? इस आर्टिकल में हम जानेंगे। यहां बताए गए तरीके से आप एक ms document फाइल में ही बाकी दूसरी word फाइल्स का डाटा ला सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी, ms word में ही बाय डिफ़ॉल्ट हमें ऐसा ऑप्शन मिलता है इसके द्वारा हम किसी दूसरी फाइल के डाटा को अपनी वर्तमान वर्ड फाइल में ला सकते हैं।


Ms Word फाइल को मर्ज कैसे करते हैं ?

आप चाहे सिर्फ दो ms word की फाइल को मर्ज करना चाहते हो या फिर दो से ज्यादा, इसके लिए सेम प्रोसेस है।

> इसके लिए आपको सबसे पहले अपने PC में Ms Word को ओपन करना है।

> उसके बाद Insert ऑप्शन में जाना है।

> फिर Object ऑप्शन पर क्लिक करके Text From File पर क्लिक करे। 

> उसके बाद कंप्यूटर में जहां पर भी वो फाइल है वहां तक जाए और उन सभी वर्ड फाइल को सेलेक्ट करें जिन्हें आप मर्ज करना चाहते हैं।

> उसके बाद Insert ऑप्शन पर क्लिक करे। फिर वो सभी फाइल आपके सामने ओपन हो जाएगी। अभी अगर आप इनमें कुछ एडिटिंग करना चाहे तो कर सकते हैं नहीं तो आपने इन्हे एक नई फाइल के रूप में सेव कर सकते हैं।


FAQ

क्या हम Ms Word फाइल्स को मर्ज कर सकते है ?

जी हां आप ऐसा कर सकते है। इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी, ms word में ही हम ऐसा ऑप्शन मिल जाता है।

एमएस वर्ड की कई फाइलों को एक फाइल में कैसे सेव करें ?

Ms Word में Insert> Object> Text From File ऑप्शन पर जाकर आप ms word की कई फाइल्स को एक फाइल में सेव कर सकते है।

10 Ms Document फाइल को एक फाइल में कैसे Merge करे?

इस लेख में इसी के बारे में डिटेल से बताया गया है। इसे पढ़कर आप आसानी से 10 या इससे ज्यादा ms document फाइल को मर्ज कर सकते है।

तो दोस्तो उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप ms office के बारे में ऐसी ही कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ