English बोलना कैसे सिखें ? टॉप 5 टिप्स

English बोलना कैसे सिखें ? टॉप 5 टिप्स:- आज के समय में जिस व्यक्ति को english पढ़ना लिखना नही आता उसे एक तरह से अनपढ़ ही माना जाता है। जिसको english पढ़ना लिखना नही आता उसको हर जगह परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस लिए हर कोई चाहता है की वो इंग्लिश पढ़ सके, लिख सके और most important बोल सके, और जरूरी भी है क्योंकि ये international language है और वर्तमान समय में हर जगह इसकी जरुरत पड़ती है।

Internet users के लिए ये और भी जरुरी हो जाती है क्योंकि इंटरनेट पर ऑनलाइन कोई भी काम करना हो तो इसके लिए english का knowledge होना बहुत जरूरी है। किसी भी व्यक्ति के लिए english पढ़ना और समझना उतना मुश्किल नही होता जितना मुश्किल english बोलना होता है।

English बोलना कैसे सिखें ? टॉप 5 टिप्स

इस लिए आज हम आपको इस पोस्ट में कुछ टिप्स बताएंगे, जो english सिखने में आपकी मदद करेंगी। तो अब हम उन टिप्स के बारे में बात करते है।


1. Use Minimum English Grammar


अगर आपको english बोलना जल्दी सिखना है तो आपको english grammar को कम से कम इस्तेमाल करना होगा। अगर आप grammar के अनुसार english सिखने की कोशिश करेंगे तो आपको बहुत टाइम लग जायेगा और साथ ही आपकी बोलने की स्पीड भी slow होगी।
( अगर आप स्टूडेंट है या किसी exam के लिए इंग्लिश सिखना चाहते है तो आपको grammar के अनुसार ही इंग्लिश सिखनी चाहिए। क्योंकि exams में grammar के हिसाब से ही topics आते है।)

बिना grammar के इंग्लिश कैसे बोले ?

आप भी यही सोच रहे होंगे, तो मैं आपको बता दूँ की ज्यादातर foreigns ( इंग्लिश बोलने वाले देश के लोग ) बिना grammar के ही helping verbs को use कर के simple sentence बनाकर बोलते है। इस लिए अगर आपको भी जल्दी इंग्लिश बोलना सिखना है तो आप भी ऐसा ही करे।

English बोलते समय simply हिंदी शब्दों को इंग्लिश में translate करे और sentence को कर्ता+क्रिया+कर्म (sub+verb+obj) के हिसाब से सेट करके बोले।

2. Try To Speak English

English बोलना सिखने के लिए इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस करना बहुत जरुरी है। अगर आप इंग्लिश बोलना चाहते है तो आपको इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस करनी ही होगी। हो सकता है की शुरू में आपसे कुछ गलतियां हो पर इंग्लिश सिखने के लिए आपको इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस तो करनी ही पड़ेगी।

क्योंकि आप चाहे कितनी भी study कर ले पर जब तक आप इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस नही करेंगे तब तक आप अच्छी english बोलना नही सिख पाएंगे।

English किस के सामने बोले ?

इसके लिए आपके पास 3 ऑप्शन्स है, जँहा तक हो सके तीनो ऑप्शन्स use करे।

(1) ऐसे व्यक्ति से इंग्लिश में बात करने की कोशिश करे जो अच्छी english जानता हो, ताकि जब बोलते समय आपसे कोई गलती हो तो वो आपको बताये और आप उसमे सुधार कर सके।

(2) जँहा तक हो सके वँहा तक अपने दोस्तों से english में ही बात करे और उन्हें भी इंग्लिश में बात करने के लिए बोले।

(3) आईने (mirror) में अपने आप से इंग्लिश में बात करने की प्रैक्टिस करे।

शुरू शुरू में हो सकता है की आप इस डर से english ना बोले की आप से कोई गलती हो सकती है। तो एक बात हमेशा याद रखे की बिना गलती किये कोई भी perfect english बोलना नही सिखता है, आप गलती करेंगे तभी तो सीखेंगे। इस लिए english बोलने में बिल्कुल भी संकोच ना करे और relax होकर बिल्कुल बिंदास तरीके से बोले।

Must Read:- 

3. Watch English Videos

दिन में आपको जब भी टाइम मिले तब english videos, movies और serials देखने चाहिए और साथ ही उनको समझने की कोशिश करनी चाहिए। जँहा तक हो सके वँहा तक ऐसे english videos और movies देखे जिसका हिंदी translation स्क्रीन साथ में चलता रहे या ऐसे हिंदी videos जिसका इंग्लिश translation स्क्रीन पर साथ में चलता रहे।

4. Read English

english बोलना सिखने के लिए आपको इंग्लिश पढ़ते समय बोलकर पढ़ना चाहिए। इस लिए आपको जब भी पढ़ने का मौका मिले तब बोलकर पढ़े । इस से आपकी बोलने की स्पीड तेज होगी। साथ ही इंग्लिश language में कुछ words बोलने में कठिन होते है, अगर आप बार बार उन्हें पढ़कर बोलने की प्रैक्टिस करेंगे तो आप उन्हें भी आसानी से बोल पाएंगे।

5. Write English

आप अपनी दैनिक दिनचर्या को डायरी या अपने मोबाइल के notepad में इंग्लिश में लिखे, इस से आपकी sentence बनाने की स्पीड तेज़ होगी।

अगर आप इन सभी टिप्स को ध्यान में रखकर english सिखने की कोशिश करेंगे तो कुछ ही months में आप अच्छी इंग्लिश बोलने लग जायेंगे।


FAQ

इंग्लिश सीखने का सबसे आसान तरीका क्या है ?

इंग्लिश सीखने का सबसे आसान तरीका यही है की आपको जैसी भी टूटी फूटी इंग्लिश आती हो आप सिर्फ इंग्लिश में बोले। फिर धीरे धीरे आपको इंग्लिश में बात करने की प्रैक्टिस हो जाएगी और आप अंग्रेजी में बात कर पाएंगे।

क्या हम 1 दिन में इंग्लिश कैसे सिख सकते है ?

जी नहीं, 1 दिन में इंग्लिश सीखना संभव नहीं है इसमें आपको टाइम लगेगा।

इंग्लिश सीखने की शुरुवात कहां से करे ?

आप इयाने के सामने खुद से या अपने दोस्तों के साथ इंग्लिश में बात करने से शुरुवात करे यही सबसे बेहतर रहेगा। भले आपको इंग्लिश ना आती हो पर जैसी भी आती है आपको वैसी इंग्लिश बोलना है।

तो दोस्तों आपको ये पोस्ट English बोलना कैसे सिखें ? टॉप 5 टिप्स कैसी लगी। हमे कमेंट कर के जरूर बताये, और पोस्ट अच्छी लगे तो अपने friends के साथ भी शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ