पीडीएफ की साइज कम कैसे करे ?

 How to Resize Pdf File:- दोस्तों पीडीएफ एक मीडिया फ़ाइल प्रारूप है जिसमे आमतौर पर डाक्यूमेंट्स को रखा जाता है। ज्यादातर लोग अपने एजुकेशनल डाक्यूमेंट्स, ऑफिस डाक्यूमेंट्स, फॉर्म्स आदि को पीडीएफ में सेव करके रखते है। 

अब ऐसे में कई बार जब हम ऑनलाइन कोई फॉर्म भरते है या अन्य किसी रीज़न से हमें अपनी पीडीएफ फाइल्स की साइज कम करने की जरूरत पड़ जाती है। इसलिए हम pdf size reduce app की तलाश करते है, या ऐसे कोई तरीका सर्च करते है जिससे online pdf resize की जा सके।

Pdf ki size kam kaise kre

अभी आपको इंटरनेट पर ऐसी बहुत सी वेबसाइट और apps मिल जाएंगे जो पीडीएफ फ़ाइल की साइज कम करने का दावा करते है, किन्तु ये सभी टूल्स हमारे किसी काम के नही है। क्योंकि ये पीडीएफ की साइज कम तो करते है किंतु इतनी भी नही कर पाते है जितने की हमे जरूरत है।

चलिए इसको एक उदाहरण के द्वारा समझते है। जैसे मान लीजिये की आपके पास 500Kb की कोई पीडीएफ है और आपको उसे resize करके 100Kb की बनाना है, तो आप इन ऑनलाइन टूल्स की मदद से इस फाइल को ज्यादा ज्यादा 400Kb की कर सकते है, इससे कम नही कर सकते है।

तो अगर आपका मकसद सिर्फ अपनी पीडीएफ की साइज थोड़ी सी कम करनी है तो आप इन टूल्स से कर सकते है, किन्तु ज्यादा बड़ी पीडीएफ फाइल की साइज आप इस तरीके से कम नही कर सकते है।

किन्तु यहां हम आपको जो पीडीएफ फाइल की साइज कम करने का तरीका बता रहे है, उससे आप अपनी आवश्यकतानुसार जितनी चाहे उनती फाइल की साइज कम कर सकते है, अगर आप चाहे तो 1MB की pdf को 20Kb की भी बना सकते है। Reduce pdf file size below 100kb 

इस तरीके से आप ना सिर्फ पीडीएफ की साइज कम कर सकते है बल्कि अगर आपको उसकी साइज को बढ़ाना हो तो आप वो भी कर सकते है। दोनों का तरीका same है।


Pdf की साइज कम कैसे करे ? How to Reduce Pdf Size

दोस्तो अपने मन मुताबिक़ Pdf size kam करने के लिए आपको 3 स्टेप्स में कार्य करना होगा।

Step 1:- सबसे पहले आपको उस पीडीएफ को jpg यानी कि फोटो के रूप में बदलना होगा।

Step 2:- उसके बाद आपको उस फोटो की साइज कम करनी है।

Step 3:- फिर आप वापस उस फोटो को पीडीएफ में बदल लें।

बस इस प्रकार से आपका काम हो जाएगा। और आप अपने मन मुताबिक pdf compress कर सकते है।


Step:- Pdf को JPG में कैसे बदले ? 

1. सबसे पहले यहां क्लिक करके www.ilovepdf.com/pdf_to_jpg इस वेेेबसाइट पर जाए।

2. सेलेस्ट फाइल पर क्लिक करके वो पीडीएफ सेलेस्ट करे जिसे jpg में कन्वर्ट करना है।

3. फिर Convert to JPG पर क्लिक करे। 

4. बस इसके बाद कुछ सेकण्ड्स की प्रोसेस के बाद आप उस पीडीएफ को jpg फॉरमेट में डाउनलोड कर सकते है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए यह लेख पढ़ें।


Step 2:- फोटो की साइज कम कैसे करे ?

1. सबसे पहले यहां क्लिक करके अपने मोबाइल में Photo Resized App Download करे।

2. डाउनलोड होने के बाद app ओपन करे और वो फोटो सेलेस्ट करे जिसकी साइज कम करनी है।

3. फिर Resize बटन पर क्लिक करके Custom में जाकर आप अपनी आवश्यकतानुसार फोटो की साइज कम या ज्यादा कर सकते है।

4. अंत मे उस फोटो को फोन में सेव कर ले। इस एप्प से फोटो resize करने के बारे में विस्तार से जानने के लिए यह लेख पढ़ें।


Step 3:- JPG को PDF में कैसे बदलें ?

1. सबसे पहले यहां क्लिक करके www.ilovepdf.com/jpg_to_pdf वेबसाइट पर जाए।

2. Select File पर क्लिक करके वो फोटो सेलेस्ट करे।

3. Convert to PDF पर क्लिक करे।

थोड़ी देर की प्रोसेसिंग के बाद वो फोटो पीडीएफ में बदल जाएगी, आप उसे अपने डिवाइस में डाउनलोड कर ले। पीडीएफ डाउनलोड होने के बाद आप उसकी साइज चेक कर सकते है, आप देखेंगे कि उसकी साइज चेंज हो चुकी है।


PDF की साइज कम करने से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या हम पीडीएफ की साइज कम कर सकते हैं ?

जी हां आप पीडीएफ की साइज कम कर सकते हैं इसका पूरा प्रोसेस इस लेख में बताया गया है।

पीडीएफ फाइल को 100kb में कैसे कन्वर्ट करे ?

पीडीएफ फाइल को 100kb की करने के लिए आपको ilovepdf और photo resizer ऐप की मदद लेनी पड़ेगी, इनसे आप फोटो को 100kb का कर सकते है।

PDF का साइज कैसे बढ़ाएं ?

जिस प्रकार से पीडीएफ की साइज कम करते हैं उसी प्रकार से आप इस लेख में बताए गए तरीके से पीडीएफ की साइज को बढ़ा भी सकते हैं।

PDF की साइज कम करने वाला ऐप/ वेबसाइट कौनसी है ?

Ilovepdf, pdf2go, smallpdf ये कुछ वेबसाइट और ऐप है जिनसे आप पीडीएफ की साइज कम कर सकते है।

1MB की पीडीएफ को 100kb की कैसे करे ?

Ilovepdf, pdf2go और smallpdf कुछ ऐसी वेबसाइट है जिनसे 1mb की पीडीएफ को 100kb की कर सकते है।

ये भी पढ़े...

इस प्रकार से आप किसी पीडीएफ फाइल की साइज कम कर सकते है। उम्मीद है कि आपको Document ko resize kaise kare यह जानकारी पसन्द आयी होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ