Aadhar TOTP क्या है ? TOTP कैसे Generate करे ?

What is Aadhaar TOTP Full Information in Hindi:- हेल्लो दोस्तो आज हम बात करने वाले है कि Aadhar TOTP Kya Hota Hai ? TOTP कैसे जनरेट करे ? OTP और TOTP में क्या अंतर है ? आदि। इस लेख में आपको आधार totp के बारे में पूरी जानकारी मिलने वाली है। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Aadhar TOTP Kya Hota Hai ? TOTP कैसे जनरेट करे ? OTP और TOTP में क्या अंतर है ?

दोस्तों आधार कार्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड करते समय या आधार कार्ड में ऑनलाइन करेक्शन करते समय हमें आधार में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर पर OTP के द्वारा अपनी identity कन्फर्म करनी होती है, तो हम आधार में रजिस्टर अपने मोबाइल नंबर पर otp प्राप्त करके वो otp आधार की वेबसाइट पर डाल कर अपने आधार कार्ड को डाउनलोड या अपडेट कर सकते है। जो कि आप पहले जानते होंगे।

किन्तु आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए या करेक्शन करने के लिए जब हम uidai की वेबसाइट पर अपने आधार नंबर डालते है तो वँहा हमे अपनी identity कन्फर्म करने के लिए 2 ऑप्शन मिलते है, OTP और TOTP का, OTP के बारे में तो आप पहले से जानते है, क्योंकि यह हमारे रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाला एक one time password होता है, जिसे इस्तेमाल करके हम अपने आधार को डाउनलोड या अपडेट कर सकते है, किन्तु वंही TOTP का एक और ऑप्शन होता है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है।


TOTP Kya Hai ? What is A TOTP in Aadhar ?

TOTP की full form Time-based One Time Password होता है। यह 8 digits की एक संख्या होती है जिसका प्रयोग otp की ही तरह आधार की वेबसाइट पर अपनी पहचान कन्फर्म करने के लिए किया जाता है, TOTP आधार अल्गोरिथम से ऑटोमेटिक ही जनरेट किया जाता है जो कि सिर्फ 30 सेकण्ड्स के लिए मान्य होता है। यानी कि TOTP जनरेट करने के बाद उसे 30 सेकण्ड्स के अंदर अंदर इस्तेमाल करना होता है, उसके बाद वो expire हो जाता है।


Aadhar TOTP को कब इस्तेमाल कर सकते है ?

वैसे तो आप जब चाहे तब इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है, यह ऑप्शन उस समय आपके बहुत काम आ सकता है, जब आधार में रजिस्टर आपके मोबाइल नंबर पर किसी कारण से OTP नही हो रहा हो, तो उस स्थिति में आप TOTP का इस्तेमाल करके आधार डाउनलोड या अपडेट कर सकते है।


आधार OTP और TOTP में क्या अंतर है ? 

OTP एक 6 digits की संख्या होती है, जो हमे अपने आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती है, जो कि 10 मिनट के लिए वैद्य होता है। वंही TOTP 8 Digits की संख्या होती है, जो mAadhar एप्प से जनरेट की जाती है, यह सिर्फ 30 सेकण्ड्स के लिए मान्य होती है।

इन दोनों का कार्य एक ही है, इनकी मदद से हम अपना आधार कार्ड डाउनलोड या अपडेट कर सकते है। उम्मीद है आप इनके बीच का अंतर समझ गए होंगे।


TOTP कैसे Generate करे ? How to Create Aadhar TOTP ?

चलिए अभी हम बात करते है कि आधार TOTP कैसे Generate करते है ? इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में आधार की मोबाइल एप्लीकेशन mAadhar अपने मोबाइल में डाउनलोड करनी है, उसके बाद आगे के स्टेप्स फॉलो करें।

1. सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर mAadhar App डाउनलोड करे।

अभी mAadhar App Download करने के लिए यंहा क्लिक करे। 

2. App ओपन करने पर सबसे पहले आपसे कुछ परमिशन मांगी जाएगी, उन्हें allow करे।

3. उसके बाद इस एप्प के सभी फ़ीचर्स आपको दिखाये जाएंगे, आप नीचे Skip पर क्लिक करके उन्हें स्किप कर सकते है।

4. उसके बाद आधार की टर्म और कंडीशन आएगी, I Consent बटन लर क्लिक करके उन्हें एक्सेप्ट करे।

5. अगले पेज में अपनी भाषा सेलेक्ट करके Continue पर क्लिक करे।

6. अगले आगे में अपने मोबाइल नंबर डालकर Next बटन पर क्लिक करे। ( यंहा अपने आधार में रजिस्टर मोबाइल नंबर ही डालें)

7. उसके बाद उस मोबाइल नंबर पर एक otp प्राप्त होगा, अगले पेज में वो otp डालकर Submit बटन लर क्लिक करे।

8. आगे ऐसा पेज ओपन हो जाएगा।

यंहा आपको अपने आधार कार्ड को रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको या तो ऊपर Register My Aadhar पर क्लिक करना है या नीचे My Aadhar ऑप्शन पर क्लिक करे।

9. नेक्स्ट पेज में आपको 4 digits का एक pin सेट करने होगा, और उसके बाद फिर से उसे कन्फर्म करना होगा। यंहा आप कोई भी 4 digits का पिन सेट कर सकते है, जो आपको आसानी से याद रहे।

10. अगले पेज में आपको अपने आधार नंबर और captcha code डालकर Send OTP पर क्लिक करना है।

11. इसके बाद आधार में रजिस्टर आपके मोबाइल नंबर पर एक otp आएगा, अगले पेज में वो डालें और Submit करे।

12. फिर ऐसा पेज ओपन हो जाएगा।

यंहा Generate TOTP पर क्लिक करे। उसके बाद आपके आधार कार्ड के लिए एक एक TOTP Generate हो जाएगा, जो सिर्फ 30 सेकण्ड्स के लिए वैद्य होगा। नीचे इमेज में देखे।

इस TOTP का प्रयोग करके आप अपने आधार कार्ड को डाउनलोड या अपडेट कर सकते है। इसके बारे में हमने अलग से कई लेख लिखे है, अगर आप चाहे तो उन्हें भी पढ़ सकते है।


FAQ

आधार TOTP की फुल फॉर्म क्या है ?

आधार TOTP की फुल फॉर्म Time-based One Time Password होती है। 

आधार TOTP का मतलब हिंदी में क्या होता है ?

आधार TOTP का मतलब हिंदी में समय आधारित एक बार इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड होता है।

आधार TOTP कितने अंक का होता है ?

8 अंकों का होता है।

आधार TOTP कितनी देर के लिए मान्य होता है ?

एक बार TOTP जनरेट होने के बाद वह सिर्फ 30 सेकंड्स के लिए मान्य होता है।

मेरा आधार TOTP कहां मिलेगा ?

आप mAadhar ऐप डाउनलोड करें उसमे आपको आधार TOTP मिल जाएगा।

आधार TOTP किस काम आता है ?

आधार TOTP भी बिल्कुल OTP की तरह हमारी पहचान वेरीफाई करने के काम आता है।

ये भी पढ़े...

आज इस लेख आपने जाना कि Aadhar TOTP Kya Hai ? TOTP कैसे जनरेट करे ? OTP और TOTP में क्या अंतर है ? mAadhar App से TOTP Generate करना, आदि। अगर आपको इस जानकारी को समझने में किसी भी प्रकार समस्या आ रही हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ