मोबाइल से Online LIC Policy कैसे भरे ?

How to Fill LIC Policy Online From Mobile:-  LIC भारत की सबसे बड़ी और भरोसेमंद इन्सुरेंस कंपनी है। इसलिए LIC के साथ हर साल लाखों नए ग्राहक जुड़ते है और पोलिसी खरीदते है। क्योंकि समय के अनुसार लोगों में इन्सुरेंस के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। 

हम से हर कोई अपने आप को भविष्य में आने वाले खतरों से सुरक्षित रखना चाहता है और इसके लिए इन्सुरेंस एक बेहतरीन विकल्प है, इन्सुरेंस के बारे में हमने डिटेल से एक दूसरे लेख में बताया है, अगर आप चाहे तो अभी नीचे लिंक पर क्लिक करके वो लेख भी पढ़ सकते है।

फिलहाल इस लेख में हम बात करने वाले है कि मोबाइल से अपनी LIC पॉलिसी कैसे भरे ? क्योंकि LIC की किश्त भरवाने के लिए हमे अपने नजदीकी LIC आफिस जाना पड़ता है, जिसमे हमारा कीमती समय बर्बाद होता है। इसके अलावा LIC ऑफिस हमारे निवास स्थान से दूर होने के स्थिति में हमारा समय तो बर्बाद होता ही है साथ अतिरिक्त खर्चा भी हो जाता है।

इसी चीज को ध्यान में रखते हुए LIC Of India ने यह सर्विस शुरू की है जिसके द्वारा अब हम घर बैठे अपने मोबाइल से भी lic की किस्त भर सकते हैं। lic किश्त को मोबाइल से ऑनलाइन भरने के कई तरीके है। जैसे कि आप lic की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन किश्त भर सकते हैं। इसके अलावा बहुत सारी android एप्प्स है, जैसे PhonePe, Paytm आदि। हम इनसे भी lic प्रीमियम भर सकते है। 

lic premium payment online without login, एलआईसी ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें, lic premium payment online paytm, phonepe

मोबाइल से Online LIC Premium कैसे भरे ?


मोबाइल से Online LIC Policy कैसे भरे ?

यंहा हम आपको PhonePe और Paytm दोनों से lic की किश्त ऑनलाइन कैसे भरते है ? इसके बारे में बताने वाले है, आपको जिस एप्प से किश्त भरना है, आप उस एप्प से भर सकते है।


PhonePe से LIC प्रीमियम कैसे भरे ?

1. सबसे पहले फोनेपे एप्प ओपन करें। एप्प कुछ इस प्रकार से ओपन हो जाएगा।

Phonepe se lic kisht kaise bare

2. यंहा आपको LIC/Insurance ऑप्शन पर क्लिक करना है। अगर आपको यह ऑप्शन होम पेज पर दिखाई ना दे तो See All पर क्लिक करे।

3. फिर अगले पेज में आपके सामने कई Insurance कंपनियों की लिस्ट आ जायेगी, आपको LIC को सेलेक्ट करना है।

4. फिर आगे ऐसा पेज ओपन हो जाएगा।

5. यंहा अपने Policy Number और Email ID डालकर नीचे Confirm बटन पर क्लिक करे।

6. फिर अगले पेज में उस policy की पूरी डिटेल आ जायेगी जैसे वो पॉलिसी किसके नाम से है ? पॉलिसी की अमाउंट कितनी है ? आदि। यंहा आप ये ऑनलाइन डिटेल अपनी पॉलिसी से एक बार मिला ले। अगर यह डिटेल सही हो ? तो आपको आगे बढ़ना है और अपने बैंक एकाउंट से पेमेंट कर देना है।

पेमेंट कम्पलीट होने के बाद 24 hours के अंदर अंदर PhonePe आपको उस किश्त की रसीद आपकी दी हुई email id पर भेज देगा, जिसे आप प्रिंटआउट करवाके अपने पास रख सकते है।


Paytm से LIC किश्त कैसे भरे ?

1. सबसे पहले Paytm एप्प ओपन करे। इसका होम पेज कुछ इस प्रकार से ओपन होगा।

2. यंहा Show More पर क्लिक करे।

3. अगले पेज में आपके सामने paytm के सभी फ़ीचर्स आ जाएंगी। इनमे आपको LIC को ढूंढना है। आप चाहे तो ऊपर सर्च ऑप्शन में LIC लिख कर भी सर्च कर सकते है, आपको यह ऑप्शन मिल जाएगा। नीचे इमेज में देखे।

4. जब यह ऑप्शन आपको मिल जाए, तो आपको इसे सेलेक्ट करना है। 

5. फिर अगले पेज में आपसे Policy Number मांगे जाएंगे, वो डालें और Get Premium पर क्लिक करे।

6. इसके बाद अगले पेज में उस पॉलिसी की सारी डिटेल आपके सामने आ जायेगी। आप वो डिटेल एक बार अपनी डिटेल से मिला ले। डिटेल सही होने पर आपको आगे बढ़ना है और पेमेंट करना है।

पेमेंट आप ATM कार्ड, डेबिट कार्ड, या बैंक एकाउंट से कर सकते है। पेमेंट करने के बाद इसकी रसीद Paytm आपको आपकी ईमेल id पर भेज देगा। अगर आप चाहे, तो बाद में वापस paytm में आकर भी उसकी रसीद डाउनलोड कर सकते है।

तो इस प्रकार से आप अपने android मोबाइल से ऑनलाइन lic की किस्त भर सकते हैं। उम्मीद की आपको यह जानकारी lic प्रीमियम ऑनलाइन कैसे भरें ? पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ