Twitter का मालिक कौन है ? यह किस देश की कंपनी है ?

Who is the owner or twitter in hindi:- ट्विटर एक बहुत ही पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म है, जंहा हम देश और दुनिया के साथ अपने विचार शेयर कर सकते है, साथ ही अपने मनपसंद लोगो को फॉलो करके उनके विचार जान सकते है। ट्विटर की ताकत का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते है कि कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी आम इंसान के द्वारा किसी सेलेब्रिटी को मेंशन करते हुए ट्वीट किया जाए और उस ट्वीट को बाकी यूज़र्स के द्वारा कई बार रिट्वीट किया जाए, तो वो सेलेब्रिटी भी उस आम आदमी द्वारा किये गए ट्वीट का जवाब देता है। ऐसा बहुत बार देखा भी गया है।

खैर इस लेख में हम बात करने वाले है कि Twitter ka malik koun hai ? Twitter kis desh ki compani hai ? तो अगर आप इसके बारे में जानना चाहते है ? तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ते रहिएगा।

Twitter का मालिक कौन है ? यह किस देश की कंपनी है ?

इसके बारे में जानने से पहले हम आपको ट्विटर से जुड़ी हुई कुछ छोटी बड़ी बाते बताना चाहेंगे, जिनके बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है।


Twitter क्या है ? हिंदी में।

जैसा कि हम आपको ऑलरेडी ऊपर बता चुके है कि ट्विटर एक ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर हम अकाउंट बना कर पोस्ट्स और मैसेज के माध्यम से देश और दुनिया के साथ अपने विचार शेयर कर सकते हैं। इन ट्विटर पोस्ट्स को tweets कहा जाता है।

आप ट्विटर पर रजिस्टर्ड यूज़र्स की प्रोफाइल तथा उनके ट्वीट्स ट्विटर में रजिस्टर किये बिना भी देख सकते है, किन्तु अगर आपको खुद भी ट्विटर पर पोस्ट करना है, दुसरो की पोस्ट्स पर लाइक, कमेंट तथा रिट्वीट करना है ? तो इसके लिए आपको ट्विटर पर एकाउंट बनाना पड़ेगा। ट्विटर पर एक नया एकाउंट कैसे बनाते है ? इसके बारे में हमने विस्तार से एक दूसरे लेख में बताया है, आप अभी नीचे लिंक ओर क्लिक करके वो लेख भी पढ़ सकते है।

ट्विटर को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट Twitter.com पर जाकर तथा इसका एंड्राइड एप्प मोबाइल में इंस्टाल करके इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। यह iOS, Android, Windows Phone, Microsoft Windows, MacOS तथा Web को सपोर्ट करता है।

ट्विटर दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाता है, इसका इस्तेमाल कई प्रकार की नेशनल और इंटरनेशनल भाषाओं में किया जा सकता है। ट्विटर का नाम दुनिया की टॉप 50 सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जानी वेबसाइट में आता हैं। एक समय ऐसा भी जब ट्विटर के नाम दुनिया की टॉप 5 वेबसाइट्स में आता था।

2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर में 4600 एम्पलयोई है जो इस कंपनी में काम करते है, साथ ही हर महीने इसके एक्टिव यूज़र्स की संख्या 330 मिलियन है।


Twitter की शुरुवात कब हुई ?

ट्विटर को 21 मार्च 2006 को ही खोज लिया गया था, किन्तु इसकी शुरुआत 15 जुलाई 2006 को हुई थी।


Twitter का मालिक कौन है ? यह किस देश की कंपनी है ?

ट्विटर सिर्फ एक छोटी सी मोबाइल एप्लीकेशन नही है, बल्कि यह एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है जिसमे 5000 से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते है। मार्च 2006 में चार लोगों ने मिलकर इस एप्पलीकेशन की शुरुवात की थी, जिनके नाम निम्न है।

  • Jack Patrick Dorsey 
  • Noah Glass
  • Biz Stone
  • Evan Williams


ट्विटर एक अमेरिकन कंपनी है जिसका Headquarter San Francisco, California, United States में है। इसके अलावा दुनियाभर में इसकी 25 offices भी है, जंहा इसका कार्यभार संभाला जाता है।

तो यंहा यह बात साफ हो जाती है कि ट्विटर एक अमेरिकन कंपनी है और इसकी खोज या इसका आविष्कार Jack Dorsey, Noah Glass, Biz Stone और Evan Williams ने मिलकर किया था। लेकिन अभी कुछ समय पहले ही Elon Musk ट्विटर के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए है इसलिए ट्विटर के वर्तमान मालिक elon musk है।


FAQ

ट्विटर के वर्तमान मालिक कौन है ? 2024

ट्विटर के वर्तमान मालिक Elon Musk है।

ट्विटर का नया नाम क्या है ?

ट्विटर का नया नाम X (एक्स) है।

Elon Musk ने ट्विटर को कितने रुपए में खरीदा ?

44 बिलियन डॉलर में

ट्विटर के सबसे बड़े शेयरहोल्डर कौन है ?

ट्विटर के सबसे बड़े शेयरहोल्डर Elon Musk है।

ये भी पढ़े...

दोस्तों आज की लेख में आपने सीखा कि ट्विटर क्या होता है ? ट्विटर का मालिक कौन है ? टि्वटर कौन से देश की कंपनी है ? ट्विटर की खोज किसने की ? आदि। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ