पीडब्ल्यूडी क्या होता है ? What is PWD in Hindi

What is PWD meaning in Hindi : -  हमारे देश में जितने भी सरकारी विभाग हैं उन सभी का अलग-अलग कार्य होता है। सभी सरकारी विभाग राज्य सरकार या केंद्र सरकार के आदेश अनुसार कार्य करते हैं। तो इन्हीं सरकारी विभागों में से एक होता है पीडब्ल्यूडी। जिसका प्रमुख कार्य शहर और गांव के अंदर सड़क बनाने, पाइपलाइन के द्वारा पानी पहुंचाना, सरकारी स्कूल में भवन का निर्माण करना, सरकारी अस्पताल का निर्माण करना, साथ ही शहरों में पुल बनाना होता है।

अगर आपको यह नहीं पता कि पीडब्ल्यूडी क्या होता है ? पीडब्ल्यूडी का पूरा नाम क्या है ? पीडब्ल्यूडी का क्या काम होता है ? तो इन सभी सवालों के जवाब आज के इस ब्लॉग में आपको मिलने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉक को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

पीडब्ल्यूडी क्या होता है ? What is PWD in Hindi


PWD की फुल फॉर्म क्या हैं ? 

PWD की फुल फॉर्म " Public Works Department " होता हैं। इस शब्द का यूज सरकारी काम को करने के लिए किया जाता है। लेकिन पीडब्ल्यूडी के अन्य फुल फॉर्म भी होते हैं। 

जैसे : - Person with disability, Print work directory

Note : - इस ब्लॉग के अंदर आपको पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के बारे में बताया जाएगा। 


पीडब्ल्यूडी क्या होता है ? What is PWD in Hindi 

PWD का पुरा नाम " Public Works Department " होता हैं। जिसे हिंदी में लोक निर्माण विभाग के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना साल 1954 में हुई थी। 

भारत देश के अंदर सरकारी काम को करने के लिए अलग-अलग विभागों की स्थापना की गई है। इन्हीं में से एक पीडब्ल्यूडी विभाग है। इस विभाग का काम स्टेट लेवल पर सरकार के आदेश अनुसार काम करना है। जैसे किसी गांव या शहर के अंदर सड़क टूटी फूटी है या नहीं बनी हुई है। तब उसका निर्माण करना, अगर कहीं पर पानी की सुविधा नहीं है तब पाइपलाइन बिछाकर पानी पहुंचाना, अगर कहीं पर पाइप लाइन फट जाती है तब उसकी दोबारा से मरमत करना, सरकारी भवन का निर्माण करना, किसी स्कूल के अंदर भवन टूटा फूटा है तब उसकी मरमत करना, भवन बनाना, सरकारी अस्पताल का निर्माण करना, बिल्डिंग बनाना, पुलिया बनाना इत्यादि काम पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के द्वारा किया जाता है। पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट स्टेट लेवल पर कार्य करता है।

जैसे आपने देखा होगा कि गांव में सरकार की तरफ से कुंड बनाना, छपरा बनाना, पंचायत भवन का निर्माण करना यह सभी काम पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के अंदर ही किए जाते हैं। इन सभी कामों को पूरा करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी ऑफिसर सरकारी टेंडर देता है। जितने भी ठेकेदार काम करते हैं। उनको यह टेंडर उपलब्ध करवाया जाता है। 


पीडब्ल्यूडी को दो कैटेगरी में बांटा गया है ? 

1. State public works department - भारत के किसी भी राज्य के अंदर सार्वजनिक कार्यों को इस डिपार्टमेंट के अंदर किया जाता है। जैसे सरकारी स्कूल की मरमत करना, सरकारी भवन निर्माण, गांव या शहर के अंदर सड़क का निर्माण करना इत्यादि।

2. Central public works department - भारत के केंद्र सरकार के अंदर सार्वजनिक कामों को कंप्लीट करना इस डिपार्टमेंट का कार्य होता है। 


PWD से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

PWD का मतलब हिंदी में क्या होता है?

PWD का मतलब हिंदी में लोक निर्माण विभाग होता है।

PWD की स्थापना कब हुई ?

PWD की स्थापना 1954 में हुई थी।

PWD का काम क्या होता है ?

जैसा इस विभाग का नाम है वैसा ही इसका काम है इस विभाग का काम निर्माण कार्य करना होता है। जब भी सरकार द्वारा किसी जगह को निर्माण कार्य करवाया जाता है तो उसे PWD ही करता है।

क्या PWD सरकारी विभाग है ?

पीडब्ल्यूडी खुद एक सरकारी विभाग है किंतु ग्राउंड लेवल पर जो मजदूर निर्माण कार्य करते है वो सरकारी कर्मचारी नही होते है बल्कि वो तो ठेकेदार के अंडर काम करते है।

ये भी पढ़े...

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पीडब्ल्यूडी क्या होता है ? What is PWD in Hindi जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ