DGP कौन होता है ? डीजीपी कैसे बनें ? पूरी जानकारी

How to Become DGP Full Information in Hindi : - पुलिस विभाग में सबसे बड़ा अधिकारी DGP होता है। जो राज्य पुलिस का प्रमुख होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि DGP कौन होता है ? DGP कैसे बनें ? DGP बनने के लिए योग्यता क्या हैं ? DGP की सैलरी कितनी होती हैं ? अगर नहीं जानते तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको डीजीपी से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 

DGP कौन होता है ? DGP कैसे बनें ? पूरी जानकारी


DGP कौन होता है ? Who is DGP in Hindi

DGP का पुरा नाम " Director General Of Police " होता हैं। जिसे हिंदी में पुलिस महानिदेशक के नाम से भी जानते हैं। डीजीपी किसी एक राज्य का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी होता है। जिसका सिलेक्शन इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के माध्यम से किया जाता है। इस पद को कैबिनेट मंत्री के पद के बराबर दर्जा दिया गया है। 

डीजीपी पूरे राज्य की पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी होने के साथ साथ पूरी पुलिस फोर्स का प्रमुख होता है। जिसके अंडर कॉन्स्टेबल से लेकर के डीएसपी तक सारे अधिकारी और पुलिस वाले आते हैं। अगर राज्य में कोई अधिकारी या पुलिस वाला कानून का पालन न करके लापरवाई करता हैं। तब उसे ससपेंड करने का अधिकार भी DGP के पास होता हैं। 


पुलिस महानिदेशक बनने के लिए योग्यता क्या हैं ? Eligibility Criteria For DGP

> डीजीपी बनने के लिए आप भारत के नागरिक होने चाहिए। 

> आप किसी भी राज्य की स्टेट पीएससी का एग्जाम दे सकते हैं। 

> डीजीपी बनने के लिए आपकी कम से कम उम्र 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 32 वर्ष होनी चाहिए। अन्य कैटेगरी से बिलॉन्ग करने वाले कैंडिडेट को आयु में छूट भी दी जाती है। जैसे : - OBC - 35 Years, SC ST - 37 Years

> IFS या IAS में पहले से नियुक्त अधिकारी योग्य नहीं हैं। 

> जनरल केटेगरी से बिलॉन्ग करने वाला कैंडिडेट यूपीएससी एग्जाम को 6 बार दे सकता है।

> भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 


DGP कैसे बनें ? How to Become DGP in Hindi 

डीजीपी बनने का प्रोसेस दो तरीके का है : - 

1. Promotion - डीजीपी बनने के लिए आप पहले राज्य की पुलिस फोर्स में शामिल हो। उसके बाद आपका प्रमोशन अलग अलग पदों पर करके आपको लास्ट में डीजीपी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। जैसे पहले आप DSP बनेंगे, उसके बाद ASP, SP, SSP, DIG, IG, ADGP और उसके बाद आपका प्रोमोशन करके DGP के पद पर नियुक्त कर दिया जायेगा। 

2. UPSC - हर साल यूपीएससी की एग्जाम को क्वालीफाई करने के लिए लाखों उम्मीदवार हर साल फॉर्म अप्लाई करते हैं। जिनमें से कुछ ही उम्मीदवार सेलेक्ट हो पाते हैं। अगर आपको डीजीपी बनना है तब आप पहले UPSC के द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विस एग्जाम को क्लियर करना होगा। तभी आप पुलिस विभाग में डीजीपी बन पाएंगे। डीजीपी का सिलेक्शन इंडियन पुलिस सर्विस एग्जाम के द्वारा किया जाता है। 

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी द्वारा हर साल चुने जाने वाले आईपीएस अधिकारियों की संख्या करीब 150 होती हैं। 

इंडियन पुलिस सर्विस का एग्जाम तीन स्टेज के अंदर आयोजित करवाया जाता है : - 

1. Preliminary Exam 

2. Main Exam

3. Physical Test

4. Interview 

1. Preliminary Exam : - सबसे पहले आपको प्रारंभिक परीक्षा को क्वालीफाई करना होगा जिसमें 2 पेपर होते हैं। 

पेपर 1. सिलेबस : - 

  • सामान्य विज्ञान
  • जैव विविधता 
  • भारतीय राजनीति 
  • पर्यावरण पारिस्थितिकी 
  • आर्थिक और सामाजिक विकास
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • भारत और राष्ट्रीय आंदोलनों का इतिहास
  • जलवायु परिवर्तन के सामान्य मुद्दे

पेपर 2. सिलेबस : - 

  • मूल संख्या
  • संचार कौशल
  • पारस्परिक अंग्रेजी
  • निर्णय लेने का कौशल 
  • सामान्य मानसिक क्षमता
  • समस्या को सुलझाने की क्षमता

2. Main Exam - प्रारंभिक परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद आपका मुख्य एग्जाम लिया जाता है। 

3. Physical Test : - दोनों एग्जाम को कंप्लीट करने के बाद आपका एक फिजिकल टेस्ट होता है। जिसमें आपका चेस्ट, वजन और हाइट मापी जाती है। 

  • Female Height - 150 cm
  • Male Height - 165 cm 
  • Female Chest - 79 cm
  • Male Chest - 84 cm
  • Chest Growth - 5 cm

4. Interview - फिजिकल टेस्ट हो जाने के बाद आपका इंटरव्यू लिया जाएगा जिसमें नेशनल लेवल के क्वेश्चन पूछे जाएंगे। 


DGP की सैलेरी कितनी होती हैं ? DGP Salary in India

जैसा कि आप सभी लोग जानते ही होंगे कि डीजीपी आधिकारी की पोस्टिंग IPS रैंक के आधार पर होती हैं। एक आईपीएस अधिकारी की सैलरी 56100 रुपए होती हैं। उसी के साथ ही HRA, DA, TA को हर महीने एक्स्ट्रा पेमैंट भी किया जाता हैं। लेकिन वही DGP की सैलरी हर महीने ₹225000 होती है। 


DGP को मिलने वाली फैसिलिटी क्या है ? 

> DGP को अच्छी खासी सैलेरी प्रदान की जाती हैं। इसी के साथ ही इनको अलग से HRA, DA और TA भी मिलता हैं। 

> साल में एक या दो बार फॉरेन ट्रिप मिलती है। जिसमें DGP विदेश घूमकर आ सकते हैं। 

> डीजीपी को एक गाड़ी भी मिलती है। जिसका सारा खर्चा सरकार उठाती हैं। 

> डीजीपी को फुल सिक्योरिटी दी जाती है जिसमें पुलिस वाले और कुछ कमांडोज होते हैं। 

> डीजीपी को रहने के लिए एक आलीशान घर दिया जाता है। साथ ही में बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल का खर्चा सरकार उठाती है। 

> डीजीपी और डीजीपी के परिवार वालों को फ्री में मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जाता है। 


DGP को कैसे पहचानें ? 

डीजीपी को पहचानने का सबसे आसान तरीका यही है कि उनकी वर्दी पर क्रोस की हुई एक तलवार, एक अशोक स्तंभ और नीचे IPS लिखा होता हैं। इनकी गाड़ी पर एक फ्लैग होता हैं। जिस पर नीली और लाल रंग की दो पट्टी होती हैं और गाड़ी के नंबर प्लेट की जगह तीन सिल्वर स्टार होते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह एक डीजीपी अधिकारी है। 

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर डीजीपी से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

डीजीपी का क्या काम होता है, एक राज्य में कितने डीजीपी होते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ