DSP कौन होता है ? डीएसपी कैसे बनें ? How to Become DSP in Hindi

How to Become DSP Full Information in Hindi : - पुलिस प्रशासन में कमिश्नर से लेकर के डीआइजी तक काफी सारे पद होते हैं। इन्हीं में से एक डीएसपी का पद होता है। जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको DSP कौन होता है ? डीएसपी का कार्य क्या होता है ? DSP बनने के लिए योग्यता क्या है ? DSP का फुल फॉर्म क्या है ? DSP कैसे बने ? इसके बारे में कंप्लीट जानकारी देने वाले हैं तो कृपया करके इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़िएगा। 

DSP कौन होता है ? DSP कैसे बनें ? How to Become DSP in Hindi


DSP कौन होता हैं ? What is DSP in Hindi 

DSP का पूरा नाम " Deputy Superintendent Of Police " होता हैं। जिसका हिंदी में मतलब पुलिस अधीक्षक होता हैं। 

DSP किसी राज्य के पुलिस प्रशासन का एक अधिकारी होता हैं। और यह पद पुलिस प्रशासन में सबसे ऊंचा और सम्मानजनक होता है। लेकिन यह पद ASP से थोड़ा छोटा होता हैं। इस पद पर जो भी उम्मीदवार नियुक्त होता हैं उसकी जिम्मेदारियां और अधिकार भी काफी ज्यादा होते हैं। जिसके कारण वह किसी भी क्षेत्र का निरीक्षण कर सकता हैं। 

पुलिस प्रशासन में डीएसपी से भी छोटे पद होते हैं जैसे : - S.H.O, S.I, ASI, Constable इत्यादि।


DSP को कैसे पहचानें ? How to Identity DSP

पुलिस प्रशासन में किसी भी अधिकारी को पहचानने के लिए उनकी गाड़ी या वर्दी पर कुछ सिंबल बने हुए होते हैं। जिनसे आप आधिकारी की पहचान कर सकते हैं। अगर वही बात की जाए डीएसपी को पहचानने की तो डीएसपी के शोल्डर पर 3 सिल्वर स्टार होते हैं। और इन्हीं तीन सिल्वर स्टार को देखकर आप पहचान सकते हैं की यह एक डीएसपी अधिकारी हैं। 


DSP बनने के लिए योग्यता क्या है ? Eligibility Criteria for DSP 

> आप भारत के स्थायी नागरिक होने चाहिए।

> आपकी 12th पास किसी भी स्ट्रीम (BA, BCOM, BSC, BTECH, BA LLB या Engineering) से हों। 

> उम्मीदवार की ग्रेजुएशन किसी भी स्ट्रीम से पास की हुई होनी चाहिए। 

> उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य कैटेगरी के कैंडीडेट को राज्य अनुसार आयु सीमा में कुछ छूट प्रदान की जाती हैं। 

> आप किसी भी Sate PSC का एग्जाम दे सकते है। मतलब आप उस राज्य के निवासी नही भी हैं। तब आप उसकी पीसीएस एग्जाम दे सकेंगे। 


DSP कैसे बनें ? How to Become DSP in Hindi

डीएसपी का सलेक्शन दो तरीके से हो सकता हैं : - 

Promotion - डीएसपी बनने का प्रॉसेस प्रोमोशन के माध्यम से भी हो सकता हैं। लेकिन उससे पहले आपको SI यानी सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त होना पड़ेगा। इसके बाद आपका प्रोमोशन होकर के आप डीएसपी बन जाएंगे। लेकिन प्रमोशन के माध्यम से जितने भी डीएसपी बनते हैं। उनको डीएसपी बनने के लिए काफी समय लग जाता हैं।

डीएसपी का सलेक्शन करने के लिए UPSC भी एग्जाम कंडक्ट करवाती हैं जो नेशनल लेवल पर होती हैं। 

State PSC - भारत में राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा डीएसपी का सलेक्शन किया जाता हैं। जिसमें 4 स्टेज को क्वालिफाई करके उम्मीदवार डीएसपी के पद पर नियुक्त हो पाते हैं। जैसे : - 

1. Preliminary Exam 

2. Main Exam

3. Physical Test 

4. Interview

1. Preliminary Exam - सबसे पहले आपका प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करवाया जाएगा। जिसमें दो ऑब्जेक्टिव टाइप के पेपर जनरल स्टडीज के आयेंगे। 

General Studies Paper 1. Syllabus 

  • भारतीय इतिहास
  • भारत का भूगोल
  • विश्व का भूगोल
  • भारतीय राजनीति
  • वर्तमान घटनाएं
  • सामाजिक विकास
  • आर्थिक विकास
  • सामान्य विज्ञान


General Studies Paper 2. Syllabus 

  • संचार कौशल
  • पारस्परिक कौशल
  • मानसिक क्षमता
  • मूल संख्या
  • अंग्रेज़ी कौशल
  • अंग्रेजी समझ
  • निर्णय लेने का कौशल
  • समस्या सुलझाने की क्षमता


2. Main Exam - प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद आपकी मुख्य परीक्षा ली जाएगी। जिसमें टोटल 9 पेपर क्वालीफाई करने होंगे। 

3. Physical Test - प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद आपका फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट होगा। फिजिकल टेस्ट में आपकी हाइट, वजन, चेस्ट इत्यादि मापा जाएगा। साथ ही आपकी रनिंग कैपेसिटी भी देखी जायेगी।

4. Interview - तीनो स्टेजों को क्वालीफाई करने के बाद लास्ट में आपका एक इंटरव्यू आयोजित करवाया जाएगा। जिसको क्वालिफाई करने के बाद आपको डीएसपी के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा। 

Note : - यहां पर डीएसपी बनने से लेकर के जितनी भी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई हैं। वह सभी आपके राज्य अनुसार अलग अलग हो सकती हैं। हमने आपको अपने अकॉर्डिंग जानकारी दी हैं। अतः आप किस राज्य में रहते हों उस राज्य के द्वारा आयोजित की जाने वाली पीसीएस एग्जाम के बारे में सभी महत्त्वपूर्ण जानकारी हासिल कर लें। 


DSP की सैलरी कितनी होती हैं ? 

अगर बात की जाए डीएसपी की सैलरी की तब हर राज्य के अनुसार अलग अलग हो सकती हैं। लेकिन एक एवरेज की बात की जाए तब डीएसपी की सैलरी लगभग 60 हजार रुपए हो सकती हैं। और ज्यादा समय के लिए डीएसपी अपने पद पर कार्यरत होता हैं। तब उसकी सैलरी बढ़कर के 1 लाख 20 हजार हो जाती हैं। 

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं की हमारे द्वारा दी गई जानकारी DSP kon hota hai ? DSP kaise bane ? आपको जरूर पसंद आयी होगी। अगर पसन्द आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक जिले में कितने डीएसपी होते हैं, डीएसपी का कार्य क्या होता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ