हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट क्या होती है ? कैसे बनवाये ?

What is High Security Number Plate Full Information in Hindi : - भारत में सभी वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए नई नई टेक्नोलॉजी का विकास किया जा रहा है। जिसके चलते सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर एक नॉर्मल प्लेट लगी हुई होती है। जिस पर वाहन के नंबर होते हैं। इसी नंबर से वाहन के मालिक की पहचान की जाती है।

लेकिन वाहन चोरी होने के बाद नंबर प्लेट को बदलना काफी आसान हो जाता है। जिसके चलते वाहनों की ज्यादातर चोरी होती रहती है और चोर पुलिस की पकड़ में नहीं आते हैं। इसी एक समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने सभी गाड़ियों के लिए 1 अप्रैल 2019 से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लागू कर दी है। इस हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन चोरी होने के कम चांसेस होंगे।

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट क्या होती है ? हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे बनाए ? हाई सिक्योरिटी प्लेट में क्या-क्या फीचर्स होते हैं ? यह सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में आपको मिलने वाली है तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िएगा। 

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट क्या होती है ? कैसे बनवाये ?


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट क्या होती है ? What is High Security Number Plate in Hindi


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को शॉर्ट में HSRP कहा जाता है। जिसका पूरा नाम " High Security Registration Plate " होता है। कुछ लोग इसे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी कहते हैं। 

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एलुमिनियम की बनी हुई होती है। जिस पर IND लिखा हुआ होता है। लेफ्ट कॉर्नर में एक होलोग्राम स्टीकर और एक चक्र भी बना हुआ होगा। इसी के साथ ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर 10 अंकों का एक स्थाई पहचान संख्या होगा जो इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस में आपके वाहन नंबर के साथ जुड़ा हुआ होगा। इस नंबर प्लेट को वाहन की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस प्लेट पर लिखे गए 10 अंकों की संख्या के माध्यम से वाहन की सम्पूर्ण जानकारी जैसे इंजन नंबर, चेसिस नंबर, गाड़ी के मालिक का नाम इत्यादि जानकारी पता की जा सकेगी। 

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को आपके वाहन पर इस तरह से सेट किया जाएगा की यह प्लेट पूरी तरीके से लोक हो जाएगी। जिसके बाद कोई भी इस नंबर प्लेट को बदल नहीं सकेगा। यदि कोई इस नंबर प्लेट को उतारने की कोशिश करेगा, तब यह नंबर प्लेट टूट जायेगी। 

हम आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को दिल्ली में 1 मई 2012 से ही लागू कर दिया गया था। 


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फीचर्स क्या हैं ? 


1. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एलुमिनियम की बनी हुई है। जिस पर एक होलोग्राम भी होगा। 
2. नम्बर प्लेट के लेफ्ट कॉर्नर के बीचों बीचों IND लिखा हुआ होगा।
3. इस नम्बर प्लेट पर सात अंकों का आईडी नम्बर भी होगा। 
4. इस प्लेट पर लेजर से नंबर लिखे हुए होंगे।
5. नंबर प्लेट को एक बार वाहन में लगाने के बाद इसे खोला नहीं जा सकेगा, क्योंकि यह दोनों तरफ से लॉक हो जाएगी।
6. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनने के बाद आपके वाहन पर एक पीछे की साइड और एक आगे की साइड नंबर प्लेट लगाई जाएगी इसी के साथ ही फ्रंट विंडो पर एक स्टिकर के रूप में प्लेट लगेगी। 


हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट को कैसे बनवाए ? 

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को आप 2 तरीकों से बनवा सकते हैं। 

1. Online 
2. Offline 

1. Online  - ऑनलाइन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने के लिए आप अपने राज्य के आरटीओ ऑफिस की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद में आपका हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बना दिया जाएगा। 

2. Offline - ऑफलाइन तरीके से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए आप अपने एरिया के आरटीओ ऑफिस में जाकर के नंबर प्लेट बनवा सकते हैं। जिसके लिए आरटीओ ऑफिस में आपको एक फॉर्म भरकर के जमा करना होगा। 

इसके अलावा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी जारी किया गया है। जिसके तहत आप ऑनलाइन ही अपने घर बैठे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवा सकते हैं। लेकिन यह पोर्टल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोग ही यूज कर सकते हैं। 

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल : -  www.bookmyhsrp.com


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से संबंधित प्रश्न और उत्तर 

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनवाने के कितने पैसे लगते हैं ?

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के रुपए वाहन के हिसाब से अलग-अलग है। बाइक के लिए ₹200 लगते हैं, कार के लिए ₹570 लगते हैं, ट्रैक्टर के लिए ₹197 पर लगते हैं तथा कमर्शियल वाहन के लिए 605 रुपए लगते हैं।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कितने दिनों में बन जाती है ?

आवेदन करने के बाद एक महीने के अंदर-अंदर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाकर तैयार हो जाती है।

क्या हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है ?

जी हां नए वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। 

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग कैसे करें ?

आप ऑफलाइन अपने आरटीओ ऑफिस में जाकर या ऑनलाइन अपने आरटीओ की वेबसाइट पर जाकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़े...
तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी High Security Number Plate Kya Hoti Hai ? Kaise Bnaye ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर कीजिएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ