Kuku FM App क्या है ? Kuku FM का मालिक कौन है ? यह किस देश का ऐप है ?

Kuku FM App Full Information in Hindi:- आपने यूट्यूब चलाते समय या इंटरनेट चलाते समय कुकू एफएम एप्लीकेशन का ऐड बहुत बार देखा होगा, क्योंकि एड नेटवर्क कंपनियों के साथ-साथ बहुत सारे यूटूबर्स भी इस एप्लीकेशन को प्रमोट करते रहते हैं, इसलिए आपने कहीं ना कहीं इस ऐप के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Kuku FM App क्या है ? किस काम आता है ? Kuku FM का मालिक कौन है ? यह कौन से देश का ऐप है ? Kuku FM एप्लीकेशन का इस्तेमाल कैसे करें ? आदि। अगर आप इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में आपको कुकू एफएम एप्लीकेशन के बारे में संपूर्ण जानकारी हिंदी में मिलने वाली है।


Kuku FM ऐप्प क्या है ? किस काम आता है ?

कुकू एफएम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर हमें लगभग सभी पॉपुलर किताबें तथा कई प्रकार की कहानियां ऑडियो के रूप में मिल जाती है, जिन्हें हम अपना डेली रूटीन का कार्य करते हुए भी सुन सकते हैं। इस ऐप में हमें ऑडियोबुक्स मिलती है यानी कि कहानियां तथा किताबों का ऑडियो अनुवाद मिलता है। जिसको हम दूसरे काम करते करते भी सुन सकते है।

इस ऐप्प में आपको 10+ genres जैसे कि Love, Horror, Crime, Money, Habits, Self-Help, Motivation आदि की ऑडिओबुक्स मिल जाती है। इस ऐप पर जितनी भी ऑडियोबुक्स है वह आपको 7 अलग-अलग भाषाओं में मिल जाती हैं। इसलिए आप अपनी लोकल भाषा में भी कुकू एफएम ऑडियोबुक्स सुन सकते हैं।

इस एप्प में आपको दुनिया की सबसे ज्यादा पॉपुलर 1000+ ऑडियो बुक्स मिलती है जिनमें आपको बायोग्राफी, पर्सनल फाइनेंस तथा लाइफ मैनेजमेंट की भी बेहतरीन बुक्स मिलती है। इस ऐप पर हर सप्ताह नई नई बुक्स एड की जाती है जिनको आप सुन सकते हैं।

इस ऐप्प में आपको Audio Book Summaries नाम से एक अलग कैटेगरी मिलती है जिसमें आपको वर्ल्ड फेमस बुक्स का संक्षिप्त अनुवाद मिलता है, इसमे आपको पूरी बुक्स की समरी सिर्फ एक छोटी सी ऑडियो में मिल जाती है। इस ऑडियो में आपको उस बुक की सभी नेसेसरी और जरूरी बातें बताई जाती है, Audio Book Summaries का मुख्य उद्देश्य आपका समय बचा कर आपको उस बुक के बारे में संपूर्ण जानकारी देना है। अगर हम नॉर्मली किसी बुक को पूरा पढ़ते है तो उसमें हमें 1 सप्ताह, एक महीना या इससे भी ज्यादा समय लग जाता है। लेकिन इस प्रकार से ऑडियोबुक्स सुनकर आप पूरी किताब का सारांश सिर्फ कुछ ही मिनट या घंटों में जान सकते हैं।

Entertainment:- कुकू एफएम ऐप्प में आपको काफी एंटरटेनिंग और इंटरेस्टिंग ऑडियो स्टोरीज मिलती है जिनको आप अपने मोबाइल में हेडफोन लगाकर सुन सकते हैं। अगर आप हेडफोन लगाकर कुकू एफएम ऑडियो स्टोरी सुनते हैं तो आपको ऑडियो स्टोरी सुनने में काफी मजा आएगा। क्योंकि इस ऐप में जो ऑडियो स्टोरीज होती है उनमें जो वॉइस होती है वह काफी अट्रैक्टिव होती है जो कि आपको स्टोरी के हर एक पल को अच्छे से महसूस करवाती है। 

इस ऐप में आपको बहुत सारी धार्मिक किताबें भी ऑडियोबुक्स के रूप में मिल जाती हैं इसमें आपको भगवत गीता, रामायण, महाभारत, शिव कथा, गणेश कथा तथा और भी बहुत सारी धार्मिक कथाएं और उपन्यास ऑडियोबुक के रूप में सुनने को मिल जाते हैं।


क्या Kuku FM ऐप फ्री है ?

इस ऐप को आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में ऐसी बहुत सारी बुक्स और कहानियां है जो कि बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है। लेकिन अगर आप इस ऐप की सभी ऑडियो बुक्स को सुनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस ऐप का मेंबर बनना पड़ेगा। अगर आप इस एप्प के मेंबर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ₹399 रुपये साल की सब्सक्रिप्शन फीस देनी पड़ेगी। यह फीस समय के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है। तो आप कुकू एफएम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इनकी एनुअल सब्सक्रिप्शन फीस चेक कर सकते हैं।


Kuku FM प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने के फायदे:-

अगर आप इस ऐप्प के मेंबर बन जाते हैं और इसका एनुअल सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं तो इससे आपको कई फायदे होते हैं। इस ऐप में आपको ऐसे कई फीचर मिलते हैं जिनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

> आप बिना किसी ऐड या रुकावट के इस एप्प में मौजूद सभी ऑडियोबुक्स के एपिसोड्स सुन सकते हैं।

> इस ऐप में रोज नई ऑडियोबुक्स ऐड की जाती है जिन्हें आप सुन सकते हैं।

> आप अपनी मनपसंद बुक या स्टोरी को डाउनलोड कर सकते हैं इसके बाद आप उसे इंटरनेट ना होने की स्थिति में भी सुन सकते हैं।

> इस ऐप्प के मेंबर बनने के बाद आपको इसमें कोई भी ऐड नहीं दिखाया जाता है।

> आप अपनी मनपसंद स्टोरी या ऑडियो बुक को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

> एक बार मेंबर बनने के बाद आपको इस ऐप्प में किसी भी प्रकार की लिमिट में नहीं रखा जाता है।

> कुकू एफएम का इस्तेमाल आप अपने एंड्राइड मोबाइल के साथ साथ एंड्राइड टीवी, जिओ स्टोर, और iOS में भी कर सकते हैं।


कुकू एफएम का मालिक कौन है यह किस देश का ऐप है ?

कुकू एफएम भारत का ऐप्प है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। इस ऐप kuku fm founder तीन लोग हैं क्योंकि इन तीनों ने मिलकर इसका निर्माण किया था, जो कि निम्न है।

  • Lal Chand Bisu
  • Vinod Meena
  • Vikash Goyal

इस ऐप को प्ले स्टोर पर 20 जून 2018 को लांच किया गया था। प्ले स्टोर पर अब तक इस ऐप्प को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। वहीं अगर हम इसकी रेटिंग की बात करें तो इस एप्प को प्ले स्टोर पर 5 में से 4.5 रेटिंग मिली है, जो कि काफी बेहतरीन है।


Kuku FM App का इस्तेमाल कैसे करे ?

> इस ऐप को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले आपको प्ले स्टोर में जाकर इस ऐप को डाउनलोड करना है। अभी इस एप्प को डाउनलोड करने के लिए नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

Download

> एप डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करें और इसमें अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से साइन इन करें। आप चाहें तो इस स्टेप को skip भी कर सकते हैं आपको ऑप्शन मिल जाएगा।

> इसके बाद इस एप्लीकेशन का होमपेज कुछ इस प्रकार से ओपन होगा।

> यहां पर आपको इस एप्प को समझने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। होम पेज पर आपको अलग-अलग कैटेगरी की ऑडियोबुक्स और स्टोरीज देखने को मिल जाएगी। इनमें से आप अपनी मनपसंद केटेगरी या जेनर को सिलेक्ट करके उस केटेगरी की ऑडियोबुक्स सुन सकते हैं। जब आप इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करेंगे तो आपको इसके बारे में और भी अच्छे से जानकारी हो जाएगी।


FAQ

FM ऑडियो स्टोरी सुनने के लिए सबसे बेस्ट ऐप कौनसा है ?

Kuku FM ऐप।

क्या Kuku FM पर फ्री में ऑडियो बुक सुन सकते है ?

इस ऐप पर कुछ ऑडियो बुक्स फ्री है आप उन्हें सुन सकते हैं। लेकिन बाकी सभी ऑडियो बुक सुनने के लिए आपको इसकी प्रीमियम मेंबरशिप लेनी पड़ती है।

Kuku FM का इस्तेमाल किसलिए किया जाता है ?

इस ऐप का इस्तेमाल ऑडियो बुक्स और कॉमिक्स सुनने के लिए किया जाता है।

फिलहाल हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी Kuku FM App in hindi ? Ye Kis kaam aata hai ? Kuku FM app ka malik kon hai ? Ye kis desh ka app hai ? Kuku FM ka istemal kaise kare ? अच्छे से समझ में आ गई होगी। अगर फिर भी आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।   

Tags:- kuku fm app is free or not, kuku fm free audio book, kuku fm best story app, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ