नूडल्स, पास्ता, पोहा, पाव, ओट्स, मैदा, सूजी किस चीज से बनते है ?

नूडल्स, पास्ता, पोहा, पाव, ओट्स, मैदा, सूजी किस चीज से बनते है:- दोस्तों आज का लेख आप सभी के लिए काफी रोचक और काम का होने वाला है। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो कि हमारी डेली लाइफ में खाने पीने के काम आती है लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं की यह चीजें या खाद्य पदार्थ कैसे बनते हैं ? या कौनसी चीज से बनते हैं ? जैसे कि हम सभी लोग नूडल्स, चाउमीन, पास्ता, पाव, मैदा, सुजी का हलवा आदि खाते रहते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि यह सब चीजें आखिर किस चीज से बनी हुई होती है। 

अगर आप भी नहीं जानते हैं ? तो कोई बात नही। क्योंकि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पूरी जानकारी हो जाएगी की नूडल्स, पास्ता, पोहा, पाव, ओट्स, मैदा, सूजी किस चीज से बनते है ? चलिए हम आपको बारी-बारी से हर एक चीज के बारे में बताते हैं कि वह कौनसी चीज से बना हुआ होता है।

नूडल्स, पास्ता, पोहा, पाव, ओट्स, मैदा, सूजी किस चीज से बनते है ?


नूडल्स किस चीज से बनते है ?

नूडल्स काफी समय पहले से खाएं जा रहे है। इसलिए बाजार में कई प्रकार के नूडल्स मौजूद है जो की अलग अलग चीजों से बनाए जाते है। जैसे की कुछ नूडल्स अंडे से बनाए जाते है। कुछ चावल और मैदे से बनाए जाते है। कुछ गेंहू से बनाए जाते है। लेकिन सबसे ज्यादा गेंहू, मैदे के मिक्सचर से बने नूडल्स ज्यादा लोकप्रिय है।


पास्ता किस चीज से बनता है ?

पास्ता को सूजी से बनाया जाता है। सूजी को मशीनों के माध्यम से बारीक पिसा जाता है और उसके बाद फैक्ट्रियों में उस सूजी के आटे से पास्ते को बनाया जाता है।


सूजी किस चीज से बनती है ?

शायद आपको जानकर हैरानी होगी की सूजी गेहूं से बनी हुई होती है। चलिए हम आपको थोड़ा सा विस्तार से बताते हैं। सूजी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं को अच्छे से धोया जाता है। उसके बाद गेहूं को सिखाया जाता है। फिर गेहूं की ऊपर वाली लेयर को निकालकर उसको मशीनों के माध्यम से छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है, बस फिर सूजी तैयार हो जाती है।


मैदा किस चीज से बनता है ?

बहुत से लोगो को लगता है की मैदा चावल से बनता है। किंतु आपको जानकर हैरानी होगी की मैदा भी गेंहू से बनता है। मैदा बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू को धोकर सुखाया जाता है। फिर गेंहू की ऊपरी लेयर को हटाया जाता है और अंदर के सफेद हिस्से को बारीक पिसा जाता है और वो ही फिर मैदा कहलाता है।


पोहा किस चीज से बनते है ?

पोहा धान से बनाया जाता है। बहुत सारे लोगों को लगता है कि पोहा चावल से बनाया जाता है लेकिन यह आधा अधूरा सच है। क्योंकि वह चावल से नहीं बल्कि धान से बनाया जाता है और चावल दान का ही बीज होता है। धान एक प्रकार का अनाज है जिसके छिलके उतारने पर उसमे से चावल निकलता है।


पाव किस चीज से बनते है ?

पाव से कई प्रकार के फास्ट फूड जैसे कि बर्गर, पाव भाजी, मिसल पाव, वडा पाव तथा अन्य कई फास्ट फूड बनाए जाते है। किंतु पाव किस चीज से बनता है ? इसके बारे में कोई नहीं जानता। अगर आप भी नहीं जानते है तो कोई बात नही, चलिए हम आपको बता देते है। पाव मैदे से बनता है। हालांकि बहुत से लोग गेंहू से भी पाव बनाते है किंतु पाव मुख्यरूप से सिर्फ मैदे से ही बनाया जाता है।


ओट्स किस चीज से बनता है ?

जई नाम की एक फसल होती है उसी से ओट्स तैयार किए जाते है।


FAQ

Fast Food में क्या क्या आता है ?

फास्ट फूड में पास्ता, मैगी, चाउमीन, बर्गर, समोसा, कचोरी, मोमोज जैसे फूड आते है।

फास्ट फूड किससे बनते है ?

ज्यादातर फास्ट फूड मैदा से बनते है।

क्या फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते है ?

ज्यादातर फास्ट फूड मैदा और ऑयल से बनते है और मैदा और ऑयल दोनो ही स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होते है।

दोस्तों अभी आपको पता चल गया होगा कि नूडल्स, पास्ता, पोहा, पाव, ओट्स, मैदा, सूजी किस चीज से बनते है ? अगर आपके पास अभी भी ऐसा कोई फास्ट फूड या ऐसी कोई चीज है जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं कि वह किस चीज से बनती है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम उस चीज को भी इस लिस्ट में जोड़ देंगे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ