दिल्ली में LG कौन होता है ? एलजी का मतलब क्या होता है ?

Who is LG in Delhi Government Full Information in Hindi:- आपने अक्सर दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल से LG शब्द बहुत बार सुना होगा क्योंकि वह अक्सर शिकायत करते रहते हैं कि LG उन्हें सही ढंग से काम करने नहीं दे रहे। LG ने ये कर दिया, LG ने वो कर दिया आदि। तो अभी क्योंकि दिल्ली सरकार में LG शब्द का प्रयोग काफी बार किया जाता है इसलिए बहुत सारे लोगों के मन में यह है सवाल रहता है कि आखिर दिल्ली सरकार में एलजी कौन होता है ? एलजी का मतलब क्या होता है ? आदि। अगर आप भी एलजी के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

दिल्ली में LG कौन है ? एलजी का मतलब क्या होता है ?


दिल्ली में LG कौन होता है ? एलजी का मतलब क्या होता है ?

दिल्ली सरकार में LG एक काफी बड़ा पद है जिस पर नियुक्त व्यक्ति को एलजी कहा जाता है। LG की फुल फॉर्म Lieutenant Governor होती है। LG का मतलब हिंदी में उपराज्यपाल होता है। यानी कि जब भी दिल्ली सरकार के संदर्भ में एलजी शब्द का प्रयोग किया जाता है तो आप समझ जाइएगा कि यहां पर उपराज्यपाल की बात हो रही है।

आपको बता दें कि उपराज्यपाल की नियुक्तियां सिर्फ देश के केंद्र शासित प्रदेशों में ही की जाती है बाकी सभी राज्य में राज्यपाल नियुक्त किए जाते हैं। उपराज्यपाल के पास ऐसी कई शक्तियां होती है जोकि राज्यपाल के पास नहीं होती है। उपराज्यपाल केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करता है। इसको आप ऐसे समझ सकते हैं की केंद्र शासित प्रदेशों में उपराज्यपाल केंद्र सरकार का ही व्यक्ति होता है और उसी के माध्यम से केंद्र सरकार उस राज्य में शासन करती है।

आपको बताना चाहेंगे कि केंद्र शासित प्रदेशों में एलजी की सहमति के बिना कोई भी कार्य या बिल पास नहीं होता है इसीलिए आपने दिल्ली के मुख्यमंत्री को अक्सर कहते हुए सुना होगा कि एलजी उन्हें काम करने नहीं दे रहे है क्योंकि एलजी केंद्र सरकार के अधीन काम कर रहे हैं।


राज्यपाल और उपराज्यपाल में क्या अंतर होता है ?

राज्यपाल देश के बाकी राज्य में राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्त किए जाते हैं तो वहीं पर उपराज्यपाल की नियुक्ति सिर्फ केंद्र शासित राज्यों जैसे दिल्ली, अंडमान निकोबार, पांडुचेरी आदि में की जाती है। आपको बता दें कि जहां सामान्य राज्यों में राज्यपाल के पास सिर्फ नाम मात्र की शक्तियां होती है सभी शक्तियां मुख्यमंत्री के पास होती है तो वहीं पर केंद्रशासित प्रदेशों जैसे कि दिल्ली में मुख्यमंत्री के पास नाममात्र की शक्तियां होती है और उपराज्यपाल के पास प्रमुख शक्तियां होती है। केंद्र शासित प्रदेशों में जब भी कोई कार्य किया जाता है तो वह उपराज्यपाल की सहमति के बिना नहीं किया जा सकता है। बाकी राज्यों में जहां मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल के द्वारा की जाती है तो वही केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है।

आपको बता दें कि राज्यपाल और उपराज्यपाल दोनों का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। उसके बाद राष्ट्रपति चाहे तो उनकी नियुक्ति किस अन्य राज्य में कर सकता है।


LG से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

LG की फुल फॉर्म क्या होती है ?

LG की फुल फॉर्म Lieutenant Governor होती है।

LG फुल फॉर्म हिंदी में क्या होती है ?

LG की फुल फॉर्म हिंदी में उपराज्यपाल होती है।

दिल्ली के वर्तमान LG कौन है ? 2024

दिल्ली के वर्तमान LG यानी कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना है।

क्या राजधानी दिल्ली में LG का पद सबसे बड़ा होता है ?

राजधानी दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है इसलिए दिल्ली के ज्यादातर विभाग केंद्र सरकार द्वारा चुने गए राज्यपाल के अंतर्गत आते हैं। इसलिए हम मान सकते हैं कि दिल्ली में LG का पद मुख्यमंत्री के समान काफी बड़ा होता है।

तो अभी आप जान गए होंगे कि दिल्ली सरकार में lg ka matlab kya hota hai ? Lg kon hota hai ? अगर इस विषय से संबंधित अभी भी आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऐसे ही किसी अन्य टॉपिक पर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ