24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड की प्राइस क्या है ? कैसे पता करें ?

How to check 24, 22 and 18 carat gold current price:- 24, 22 और 18 केरेट गोल्ड का क्या मतलब होता है ? तथा इनके बीच क्या अंतर होता है ? इसके बारे में हमने एक आर्टिकल लिखा था, जिस पर कुछ दोस्तों के लगातार कमेंट आ रहे हैं कि अगर हमें ऑनलाइन 24, 22 और 18 कैरेट सोने के की वर्तमान कीमत पता करनी हो तो हम कैसे कर सकते हैं ? इसके बारे में बताए।

तो इसलिए आज के लेख में हम आपको यही बताने वाले हैं कि 24 कैरेट 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की प्राइस क्या है ? कैसे पता करें ?


24 कैरेट गोल्ड की प्राइस क्या है ? कैसे पता करें ?

24 कैरेट गोल्ड की प्राइस पता करना सबसे आसान है। आप गूगल में Gold Price Today लिखकर सर्च करेंगे तो आपके सामने 24 कैरेट सोने की वर्तमान प्राइस आ जाएगी। आपको बता दें कि सोने की प्राइस प्रति 10 ग्राम के हिसाब से आती है इसलिए आपके सामने जो भी प्राइस आएगी, वह 10 ग्राम सोने की प्राइस होगी। जैसे कि यहां पर हमने गूगल में सर्च किया तो हमारे सामने 10 ग्राम सोने की कीमत यह आई है।

इस प्रकार से तो आप 24 कैरेट गोल्ड की प्राइस पता कर सकते हैं। अगर आपको 22 कैरेट या 18 कैरेट गोल्ड की प्राइस पता करनी हो तो इसके लिए भी सबसे पहले आपको 24 कैरेट गोल्ड की वर्तमान प्राइस पता करनी होगी। 


22 कैरेट गोल्ड की प्राइस क्या है कैसे पता करें ?

22 carat gold की वर्तमान कीमत पता करने के लिए सबसे पहले आपको 24 कैरेट गोल्ड की कीमत पता करनी है। उसके बाद उसमें 24 का भाग देना है। फिर जो भी संख्या आए उसे 22 से गुणा करना है। आपके सामने 22 कैरेट सोने की वर्तमान प्राइस आ जाएगी। चलिए आपको एक उदाहरण से समझाते हैं।

जैसे की मान लीजिए 24 कैरेट गोल्ड की वर्तमान कीमत 60,000 रुपए है, तो सबसे पहले आपको 60000÷24 करना है। तो इसका उत्तर 2500 आएगा। अभी 2500 को 22 से गुणा करना है। 2500×22 = 55000 आएगा। यही 22 कैरेट सोने की वर्तमान कीमत होगी।


18 कैरेट गोल्ड की प्राइस क्या है कैसे पता करें ?

18 कैरेट सोने के की कीमत पता करने के लिए भी आपको सबसे पहले 24 कैरेट सोने की कीमत पता करनी है। इसके बाद उसमें 24 का भाग देना है और फिर जो भी संख्या आए उसे 18 से गुणा करना है। फिर जो भी कीमत आएगी वह 18 कैरेट सोने की वर्तमान कीमत होगी। चलिए आपको उदाहरण से समझाते हैं।

जैसे की मान लीजिए 24 कैरेट गोल्ड की वर्तमान कीमत 60,000 रुपए है, तो अभी सबसे पहले आपको 60000÷24 करना है। तो 60000÷24= 2500 आएगा। अभी 2500 को 18 से गुणा करे। 2500×18= 45000 आएगा। तो यही 18 कैरेट सोने की कीमत होगी।


FAQ 

सोने का आज का भाव क्या है ?

सोने का आज का भाव जानने के लिए गूगल में Today Gold Price लिखकर सर्च करें आपके सामने सोने का आज का भाव आ जाएगा।

18K सोने का आज का भाव क्या है ?

18K सोने का आज का भाव पता करने के लिए सबसे पहले 24 कैरेट सोने का आज का भाव पता करें। फिर उसमें 24 का भाग दे। फिर जो संख्या आए उसे 18 से गुना करें आपको 18K सोने का आज का भाव पता चल जाएगा।

22K सोने का आज का भाव क्या है ?

22 कैरेट सोने का आज का भाव जानने के लिए सबसे पहले 24 कैरेट सोने का आज का भाव जाने। उसके बाद उसमें 24 का भाग दे। फिर जो संख्या आए उसे 22 से गुना कर दें। आपके सामने 22 कैरेट सोने का आज का भाव आ जाएगा।

एक तोला में कितना ग्राम सोना होता है ?

एक तोला में लगभग 10 ग्राम सोना होता है।

तो इस प्रकार से आप 24 कैरेट 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की वर्तमान कीमत पता कर सकते हैं। अगर आपको गोल्ड की वर्तमान कीमत पता करने में किसी भी प्रकार की समस्या आए तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपकी सहायता जरूर करेंगे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ