24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड में क्या अंतर होता है ?

What is the Difference Among 24 Carat, 22 Carat an 18 Carat Gold in Hindi:- जब भी गोल्ड यानी की सोने की बात आती है तब हमें मुख्य रूप से तीन अलग-अलग प्रकार के गोल्ड मिलते हैं जैसे 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं होता है कि 18 कैरेट गोल्ड का क्या मतलब होता है ? 22 कैरेट गोल्ड का क्या मतलब होता है ? 24 कैरेट गोल्ड का क्या मतलब होता है ? तथा इनके बीच में क्या अंतर होता है ? अगर आप भी नहीं जानते हैं कि 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड में क्या अंतर होता है ? तो यह लेख पढ़ने के बाद आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी हो जाएगी। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।


24 कैरेट सोने का मतलब क्या होता है ?

24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें गोल्ड की मात्रा 99.9% होती है। यानी कि इसमें किसी भी अन्य धातु का मिश्रण नहीं होता है, 24 कैरेट गोल्ड में सिर्फ और सिर्फ सोना ही होता है। 24 कैरेट गोल्ड थोड़ा लचीला होता है इसलिए इससे आभूषण बनाना संभव नहीं होता है। इसलिए 24 कैरेट गोल्ड हमेशा बिस्किट या ईंटो के रूप में ही मिलता है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत मार्केट में सबसे ज्यादा होती है। अगर आप 24 कैरेट सोने के वर्तमान भाव जानना चाहते हैं तो आप गूगल में 'Gold Price Today' लिखकर सर्च कर सकते हैं, आपको गोल्ड की वर्तमान प्राइस देखने को मिल जाएगी।


22 कैरेट गोल्ड का मतलब क्या होता है ?

24 कैरेट के बाद 22 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है। इसमें 91.6% सोना होता है तथा बाकी 8.4% इसमें कॉपर और जिंक मिलाया जाता है। जिससे 22 कैरेट गोल्ड थोड़ा सा हार्ड हो जाता है और तभी इससे आभूषण बनाना संभव हो पाता है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 24 कैरेट गोल्ड से थोड़ी सी कम होती है क्योंकि इसमें कॉपर और जिंक का भी मिश्रण होता है।


18 कैरेट गोल्ड का क्या मतलब होता है ?

18 कैरेट गोल्ड भी सोने का ही एक रूप है जिसके द्वारा बहुत प्रकार के हेवी और भारी आभूषण बनाए जाते हैं। ज्यादातर ग्राहक 18 कैरेट गोल्ड से बने हुए आभूषण ही लेना पसंद करते हैं क्योंकि एक तो इनकी कीमत 22 कैरेट और 24 कैरेट से कम होती है, दूसरा इसमें सिल्वर, कोपर, जिंक जैसी धातुओं का मिश्रण होता है जिसकी वजह से 18 कैरेट गोल्ड से बने आभूषण थोड़े मजबूत होते हैं। इसी कारण से ज्यादातर ग्राहक 18 कैरेट गोल्ड से बने आभूषण ही लेना पसंद करते हैं। 18 कैरेट गोल्ड में 75% शुद्ध गोल्ड होता है और 25% सिल्वर, कॉपर और जिंक धातु का मिश्रण होता है।


24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड में क्या अंतर होता है ? 

गोल्ड के तीनों रूपों के बारे में हमने ऊपर आपको विस्तार से बता दिया है। लेकिन अगर हम फिर भी संक्षिप्त में इनके बीच का अंतर समझे तो आप ऐसे समझ सकते हैं कि 24 कैरेट सोने में संपूर्ण गोल्ड ही होता है, 22 कैरेट सोने में 91.6% सोना होता है, वही 18 कैरेट गोल्ड में 75% सोना होता है। इसी के अनुसार इनकी कीमत कम और ज्यादा होती है। अगर आप सोने की वर्तमान कीमत जानना चाहते हैं तो आप गूगल में 'Currant Gold Price' लिखकर सर्च कर सकते हैं या आप चाहे तो साथ में अपने शहर का नाम भी लिख कर सर्च कर सकते हैं, आपको सोने की वर्तमान कीमत पता चल जाएगी।


सोने से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सबसे ज्यादा महंगा सोना कौनसा होता है ?

24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा महंगा होता है क्योंकि इसमें सोने की मात्रा 99.9% होती है।

22 कैरेट गोल्ड में कितना सोना होता है ?

22 कैरेट गोल्ड में 91.6% सोना होता है बाकी 8.4% कॉपर और जिंक जैसी धातुएं मिलाई जाती है।

क्या 22 कैरेट सोने में मिलावट आती है ?

22 कैरेट सोने में सिर्फ 91.6% सोना होता है बाकी इसमें अन्य धातुएं मिलाई जाती है।

24 कैरेट सोने की कीमत क्या है ?

24 कैरेट सोने की कीमत सबसे ज्यादा होती है। अगर आप 24 कैरेट सोने की वर्तमान कीमत जानना चाहते है तो गूगल में Today Gold Price लिख कर सर्च करे आपके सामने सोने की वर्तमान कीमत aa जाएगी।

सबसे अच्छा सोना कितने कैरेट का होता है ?

सबसे अच्छा सोना 22K का माना जाता है क्योंकि 24K सोना सबसे शुद्ध जरूर होता है लेकिन इससे आभूषण नहीं बन सकते है। इसलिए 24K के बाद 22K सोना ही आता है जो की सबसे ज्यादा शुद्ध होता है और इससे आभूषण भी बनाए जा सकते हैं।

अभी हमें उम्मीद है कि आप को अच्छे से समझ में आ गया होगा कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का मतलब क्या होता है तथा इनके बीच में क्या अंतर होता है ? अगर आपके मन में ऐसे ही किसी शब्द को लेकर कंफ्यूजन हो तो आप है हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं हम आपकी सहायता जरूर करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ