सोना असली है या नकली कैसे पता लगाएं ?

How To Know That Gold is Original or Duplicate : - दोस्तों जब कभी भी हम किसी ज्वेलरी शॉप पर सोने के गहने या सोने की कोई भी चीज खरीदने के लिए जाते हैं तो सबसे पहले हम यही देखते हैं कि उस पर BIS (Bureau Of Indian Standards) का हॉल मार्क है या नहीं। अगर उस सोने की चीज पर बीआईएस का होलमार्क होता है तो हम यह समझ जाते हैं कि यह सोना Pure Of Gold (शुद्ध सोना) हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए की सिर्फ BIS का हॉल मार्क देख करके यह Decide करना की सोना Pure Gold है, ये बिल्कुल भी सही नहीं है। 

क्योंकि आज के समय में कुछ ऐसे ज्वेलर्स भी होते हैं जो अपने फायदे के चक्कर में आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। यानी वो नकली सोने के गहनों पर नकली हॉलमार्क लगा कर आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। ऐसे में एक आम इंसान के लिए असली और नकली सोने में फर्क करना काफी मुश्किल हो जाता है।

लेकिन अभी इस चीज को लेके आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि हाल ही में भारत सरकार ने एक खास ऐप को लॉन्च किया है जिसके जरिए आप यह पता कर सकते हैं की किसी भी सोने के गहने या अन्य आभूषण को किसने व कब बनाया ? उस सोने की क्वालिटी कैसी है ? तथा उस आभूषण के बारे में आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।  इस ऐप का नाम " BIS Care " हैं। इसके साथ ही इस ऐप का इस्तेमाल ISI और Halmark गुणवत्ता प्रमाणित प्रोडक्ट्स की प्रमाणिकता की जांच के लिए कर सकते हैं। 

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोना असली है या नकली कैसे पता लगाएं ? इस टॉपिक से संबंधित जानकारी देने वाले हैं तो आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़िएगा। लेकिन इससे पहले चलिए हम BIS क्या होता हैं ? इसके बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त कर लेते है। 



BIS क्या होता हैं ? What is BIS in Hindi 

BIS की अंग्रेजी फुल फॉर्म Bureau Of Indian Standards होती है तथा BIS का मतलब हिंदी में भारतीय मानक ब्यूरो होता है। BIS एक ऐसा हॉलमार्क होता है जो की हमारे भारत देश में बहुमूल्य धातुओं पर मोहर के रूप में लगाया जाता है। BIS हॉलमार्क उस वस्तु की शुद्धता का प्रतीक चिन्ह होता है। अगर किसी आभूषण पर BIS हॉलमार्क हो तो उसे पूर्णरूप से शुद्ध ओरिजिनल माना जाता है।

भारत में बहुमूल्य वस्तुएं जैसे Gold, Silver, Platinum, Diamond और Onix इत्यादि इन सभी धातुओं पर BIS की हॉलमार्किंग की जाती हैं। मूल्यवान धातुओं पर BIS का हॉलमार्क लगाने का मतलब ये है कि मूल्यवान धातुओं में मिलावटी पदार्थों को कम किया जा सके और तो और हमें शुद्ध मूल्यवान धातु प्राप्त हो। 


सोना असली है या नकली कैसे पता लगाएं ? 

सोना असली है या नकली इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में BIS Care ऐप को डाउनलोड करना पड़ेगा जिसका प्रोसेस हम आपको नीचे कंप्लीट रूप से बता रहे हैं।

1. सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर को ओपन करके Search Box में BIS Care टाइप करके सर्च करें।  

2. इसके बाद आपके सामने बीआईएस ऐप ओपन हो जाएगी जिसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लीजिएगा। यह ऐप अभी डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें।

Download BIS Care App

3. इसके बाद आप इस ऐप को अपने मोबाइल में ओपन करेंगे। 

4. इसके बाद Verify HUID ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. आपने जिस भी ज्वेलर्स से सोने की चीज खरीदी है उस पर आपको Hallmark के आगे 6 Digit नंबर मिलेंगे जिसे आप यहां पर दर्ज करेंगे।

6. जैसे ही आप 6 डिजिट नंबर दर्ज करेंगे तो आपके सामने गोल्ड से संबंधित सारी जानकारी आ जाएगी। 

जैसे किस ज्वेलर्स से आपने सोना खरीदा है ? ज्वेलर्स का रजिस्ट्रेशन नंबर, इसका हॉलमार्क किस सेंटर पर लगाया गया है ? किस दिनांक को हॉल मार्किंग की गई है ? यह सभी जानकारी आपको मिल जाएगी।


BIS से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

BIS की फुल फॉर्म क्या होती है ?

BIS की फुल फॉर्म Bureau Of Indian Standards होती है।

BIS फुल फॉर्म हिंदी में क्या होती है ?

BIS की फुल फॉर्म हिंदी में भारतीय मानक ब्यूरो होती है। 

असली सोने की पहचान घर पर कैसे करें ?

अगर आपने किसी बड़े ज्वेलरी शोरूम से सोनी की ज्वेलरी खरीदी है तो उस पर हॉलमार्क के साथ एक नंबर भी जरूर होगा। इस नंबर की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपका सोना असली है या नहीं। इसके लिए आपको BIS Care ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। इस ऐप को डाउनलोड करके इसमें वो नंबर डालकर आप अपने सोने के बारे में पूरी जानकारी जान सकते है।

क्या हम पानी से सोने की पहचान कर सकते है ?

बहुत सारे लोगों का कहना है कि हम पानी की मदद से भी असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं। नकली सोना पानी में तैरता है लेकिन असली सोना नहीं तैरता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सिर्फ पानी की मदद से असली सोने की पहचान नहीं की जा सकती है।

असली सोने की अंगूठी की पहचान कैसे करें ?

हर एक सोने की ज्वेलरी पर BIS मार्क के साथ एक नंबर भी होता है। इस नंबर की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपके सोने की अंगूठी असली है या नहीं।

दोस्तों अब आप इस प्रकार से सोना असली है या नकली इसका पता लगा सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी असली सोने की पहचान कैसे करे ? पसंद आती है। तो इसे अपने Friends, Family Members और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जरूर शेयर करिएगा ताकि आगे से जब भी आपके दोस्त या फैमिली मेंबर सोने के आभूषण खरीदने जाए तो वो खुद ऑनलाइन उस आभूषण की शुद्धता की पहचान कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ