माइथोलॉजी क्या है ? What is Mythology in Hindi

What is Mythology Full Information in Hindi:- अपने Myth या Mythology शब्द तो जरूर सुना होगा। अगर हम अभी लेटेस्ट की बात करें तो हाल ही में देश में असुर वेब सीरीज आई है जो की पूरी तरीके से साइंस और माइथोलॉजी पर आधारित है। इसके बाद से बहुत सारे लोगों के मन में mythology kya hai ? इसके बारे में जानने की जिज्ञासा है। अगर आप भी जाना चाहते हैं कि माइथोलॉजी क्या होती है ? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम माइथोलॉजी के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान शब्दों में आपको समझाने की पूरी कोशिश करेंगे।

माइथोलॉजी क्या है ? What is Mythology in Hindi


माइथोलॉजी क्या है ? What is Mythology in Hindi

Mythology Myth शब्द से बना है जिसका मतलब होता है काल्पनिक बात या पौराणिक बात या आसान शब्दों में समझें तो झूठी बात। माइथोलॉजी का मतलब ऐसी पुरानी कथाओं या कहानियां से है जो कि सिर्फ किताबों में लिखी गई हो या किसी व्यक्ति के द्वारा बताई गई हो तथा उनका कोई भी साक्ष्य उपलब्ध ना हो यानी की उन कहानियों या कथाओं को प्रमाणित करने वाला कोई भी सबूत ना हो, तो ऐसी घटनाओं को माइथोलॉजी कहा जाता है। 

माइथोलॉजी सिर्फ किसी एक जगह या देश में नहीं है बल्कि दुनिया के बहुत से देशों में माइथोलॉजी यानी कि पौराणिक कथाओं और कहानियों की मान्यता है, वैसे तो दुनिया भर में कई माइथोलॉजी पौराणिक कथाएं है लेकिन फिर भी हिंदू माइथोलॉजी और ग्रीक माइथोलॉजी सबसे ज्यादा बड़ी माइथोलॉजी मानी जाती है।


हिंदू माइथॉलजी क्या है ?

हिंदू धर्म में जितनी भी ऐसी पौराणिक कथाएं और कहानियां है जिनका विवरण सिर्फ हमें किताबों में मिलता है, जिनका कोई सबूत नहीं है कि वास्तव में ऐसी घटनाएं हुई है, वह सभी हिंदू माइथोलॉजी के अंदर आती है। जिसमें मुख्य रुप से हिंदू पौराणिक कथाएं और कहानियां आती है जैसे कि महाभारत, रामायण, पुराण, ग्रंथ, अनेकों देवी-देवताओं की कहानियां आदि।

यानी कि एक तरह से हमें ऐसे समझ सकते हैं कि जब कोई ऐसी बात या तथ्य बताया जाए जिसका कोई वैज्ञानिक प्रूफ ना हो सिर्फ सुनी सुनाई बात हो तो उसको मिथ या माइथोलॉजी कहां जाता है। 


माइथोलॉजी और इतिहास में क्या अंतर है ?

Mythology ऐसी घटनाओं तथा कथाओं को कहा जाता है जिनका विवरण सिर्फ पुरानी किताबों में मिलता हो या एक दूसरे से सुनी सुनाई बातें हैं किंतु इतिहास में ऐसी घटनाएं और कहानियां आती है जिनका वैज्ञानिक रूप से प्रमाण मिला हो, जिन घटनाओं के होने के सबूत उपलब्ध हो।


FAQ

Hindu Mythology Meaning in Hindi

हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं को हिंदू माइथोलॉजी कहा जाता है।

हिंदू माइथोलॉजी का उदाहरण क्या है ?

हिंदू धर्म की कई पौराणिक कथाएं हिंदू माइथोलॉजी के अंर्तगत आती है जैसे रामायण, महाभारत, पुराण, ग्रंथ, अनेकों देवी-देवताओं की कहानियां आदि।

माइथोलॉजी का मतलब हिंदी में क्या होता है ?

माइथॉलजी का मतलब हिंदी में काल्पनिक बात या पौराणिक बात या आसान शब्दों में समझें तो झूठी बात होता है।

तो अभी आप अच्छे से समझ गए होंगे कि माइथोलॉजी क्या होती है ? या हिंदू माइथॉलजी क्या है ? अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ