ग्राफिक कार्ड क्या होता है ? कंप्यूटर में इसका क्या काम होता है ?

What is graphics card full information in hindi:- जब हम कोई नया कंप्यूटर या लैपटॉप लेने के बारे में सोचते हैं तो बहुत से लोग हमें यही कहते हैं कि एक ऐसा लैपटॉप या कंप्यूटर लेना उसकी रैम, स्टोरेज और ग्राफिक कार्ड अच्छा हो। अभी रैम स्टोरेज तो हम सभी को समझ आती है लेकिन यह ग्राफिक कार्ड क्या होता है और कंप्यूटर में इसका क्या काम होता है ? यह बहुत ही कम लोग जानते हैं। 

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड क्या होता है ? तथा कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड का क्या काम होता है ? तो इस लेख को अंत तक पढ़े, आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी हो जाएगी।

What is graphic card full information in hindi


ग्राफिक कार्ड क्या होता है ? 

ग्राफिक कार्ड कंप्यूटर का ही एक हार्डवेयर कंपोनेंट होता है। इसमें खुद का प्रोसेसर यूनिट और मेमोरी होती है साथ ही इसमें ग्राफिक कार्ड को ठंडा रखने का भी एक यंत्र होता है जो की ग्राफिक कार्ड को ठंडा करके रखता हैं ताकि यह अच्छे से काम करता रहे।

आपको बता दे की ग्राफिक कार्ड कंप्यूटर के सीपीयू में लगा हुआ होता है जो की मदरबोर्ड से कनेक्ट होता है। इसका मुख्य कार्य ग्राफिक्स और एनीमेशन को मॉनिटर पर दिखाना होता है। आप कंप्यूटर चलाते समय कंप्यूटर की स्क्रीन पर जितने भी ग्राफिक्स और एनीमेशन देखते हैं वह सभी ग्राफिक कार्ड ही दिखाता है।


कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड का काम क्या होता है ?

ग्राफिक कार्ड कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अगर कंप्यूटर में एक सामान्य ग्राफिक कार्ड हो तो हम कंप्यूटर में हाई ग्रैफिक्स वाले गेम और वीडियो नहीं चला सकते हैं। साथ ही वीडियो एडिटिंग के बड़े-बड़े सॉफ्टवेयर हम बिना हाई ग्राफिक कार्ड के नहीं चला सकते है। अगर हम ऐसे बड़े सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में इंस्टॉल भी कर ले तो हमारा कंप्यूटर हैंग होने लग जाता है क्योंकि सामान्य ग्राफिक कार्ड बड़े वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर को नहीं चला सकता है इसके लिए हाई प्रोसेसर और मेमोरी वाले ग्राफिक कार्ड की जरूरत पड़ती है।

इसलिए जब भी आपको कोई नया कंप्यूटर या लैपटॉप लेना हो और आपका मकसद उसमें हाई ग्रैफिक्स वाले गेम या वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर चलाना हो तो आपको हाई ग्राफिक कार्ड वाला कंप्यूटर ही लेना चाहिए। हम आपको बताना चाहेंगे कि अगर आप चाहे तो अपने कंप्यूटर में अलग से भी ग्राफिक कार्ड लगा सकते हैं जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ ग्राफिक कार्ड के चक्कर में नया कंप्यूटर ले। क्योंकि पुराने कंप्यूटर में भी अलग से नया ग्राफिक कार्ड जोड़ा जा सकता है।


FAQ

कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड का क्या उपयोग होता है ?

कंप्यूटर के मॉनिटर पर जितने भी ग्राफिक्स और एनीमेशन दिखाए जाते हैं वह सारे ग्राफिक कार्ड के द्वारा ही दिखाए जाते है।

क्या पुराने कंप्यूटर में नया ग्राफिक कार्ड लगाया जा सकता है ?

जी हां कंप्यूटर सीपीयू में नया ग्राफिक कार्ड जोड़ने के लिए एक स्लॉट होता है जिसमें हम हाई क्वालिटी ग्राफिक कार्ड अलग से जोड़ सकते हैं।

हाई ग्राफिक कार्ड का फायदा क्या होता है ?

अगर कंप्यूटर में हाई ग्राफिक कार्ड हो तो हम वीडियो एडिटिंग के बड़े-बड़े सॉफ्टवेयर भी अपने कंप्यूटर में चला सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड क्या होता है ? इससे संबंधित आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। अगर अभी भी आपके मन में ग्राफिक कार्ड से संबंधित कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ