Voot क्या है ? इसका मालिक कौन है ? पूरी जानकारी।

What is Voot App Full Information in Hindi:- हेलो दोस्तों आज हम Voot एप के बारे में बात करने वाले हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि वह Voot App क्या है ? यह किस काम आता है ? इसका इस्तेमाल कैसे करे ? Voot का मालिक कौन है ? यह किस देश की कंपनी है ? कुल मिलाकर आपको इस लेख में Voot एप्प के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में मिलने वाली है। इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

Voot क्या है ? इसका मालिक कौन है ? पूरी जानकारी।

दोस्तों Voot एक ऐसी एंड्राइड एप्लीकेशन है जिसके एड आपने बहुत सी जगहों पर देखे होंगे। अभी कुछ टाइम पहले इसने कई प्रकार के खेलों को भी स्पॉन्सर किया था, जिसकी वजह से कई खिलाड़ियों के द्वारा भी इस एप्प का प्रमोशन किया गया था। जिसके बाद से बच्चों से लेकर बड़े भी इस एप्लीकेशन का नाम जानने लग गए। लेकिन अभी भी ऐसे लाखों लोग हैं जिनको सिर्फ इस ऐप का नाम पता है, इसके अलावा वो voot ऐप के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं ? तो यह लेख आपके लिए ही है। क्योंकि आज इस लेख में आपको voot एप्प के बारे में सारी जानकारी हिंदी में मिलने वाली है।


Voot App क्या है ? What is Voot in Hindi

Voot एक video-on-demand ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जहां पर आप बॉलीवुड, हॉलीवुड, तथा साउथ की मूवीज के साथ-साथ कई प्रकार की वेब सीरीज देख सकते हैं। जो कि एक ऑर्डनरी OTT प्लेटफार्म की पहचान होती है। लेकिन यह प्लेटफार्म बाकियों से थोड़ा अलग है, क्योंकि इस पर Drama, Reality Shows, Music, Regional TV Shows के साथ साथ कुछ ऐसे शोज भी आते है जो आपको बाकी किसी दूसरे प्लेटफार्म पर देखने को नही मिलेंगे। इसके कुछ पॉपुलर शोज के नाम निम्न है।

  • Bigg Boss
  • Asur
  • Crackdown
  • The Gone Game
  • Illegal
  • Raikar Case
  • Marzi
  • Roadies Revolution
  • Khatron Ke Khiladi Season
  • Naagin 4

Voot के ये शोज यूज़र्स में काफी पॉपुलर है। voot पर आपको कई बड़े चैनल्स के शो देखने को मिलेंगे, यह चैनल्स निम्न है।

  • Colors Hindi
  • MTV
  • Colors Infinity
  • Colors Telugu
  • Colors Tamil
  • Colors Kannada
  • Colors Marathi
  • Colors Bangla
  • Colors Gujarati
  • Comedy Central

इनके अलावा voot पर आपको कई प्रकार के न्यूज़ चैनल्स भी देखने को मिल जाएंगे।

इसके अलावा voot पर आपको कंटेंट भी भारी मात्रा में मिलेगा, voot के अनुसार वर्तमान में उनके पास 70,000+ घन्टो का कंटेंट पड़ा है, इसलिए आप आपको इस प्लेटफार्म पर कभी भी कंटेंट की कमी महसूस नही होगी।


Voot एप्प का कैसे इस्तेमाल करे ?

Voot को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट voot.com पर जाकर या इसका सॉफ्टवेयर मोबाइल में डाउनलोड करके आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। voot का app Android, KaiOS (JioPhone) तथा iOS के लिए अवेलेबल है। अगर आप एंड्राइड मोबाइल इस्तेमाल करते है ? तो आप अभी नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके यह एप्प अभी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है।

Download


Voot का सब्सक्रिप्शन प्लान क्या है ? 

शुरुवात में जब voot शुरू हुआ था तब यह बिल्कुल फ्री था। यूज़र्स फ्री में voot का इस्तेमाल कर सकते थे। किंतु बाद में यह प्रीमियम हो गया। अभी अगर हम voot के प्रीमियम प्लान की बात करे, तो इसका कोई फिक्स सब्सक्रिप्शन प्लान नही है, यह समय के अनुसार कम और ज्यादा होता रहता है। आप इसकी monthly और yearly subscription खरीद सकते है। मंथली सब्सक्रिप्शन आपको ₹99 रुपये तक पड़ सकती है। साथ ही इसका सालाना प्लान आपको ₹499 से लेकर ₹999 रुपये तक का पड़ सकता है। लेकिन वर्तमान में इसका yearly प्लान बहुत ही सस्ता है। आप सिर्फ ₹299 रुपये में इसकी yearly सब्सक्रिप्शन खरीद सकते है।


Voot का मालिक कौन है ? यह किस देश का एप्प है ?

अभी आप इस एप्प के बारे में इतना कुछ जान गए है इसलिए आपको यह पता होना भी बहुत जरूरी है कि voot एप्प का मालिक कौन है ? इसकी खोज किसने की ? तथा यह किस देश का एप्प है ?

Voot का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी का नाम Viacom 18 Media Pvt. Limited है, जो कि टेलिविज़न इंडस्ट्री से तालुक रखती है। यह एक भारतीय कंपनी है जिसका Headquarter Mumbai, Maharashtra, India में है। Viacom 18 के वर्तमान CEO Rahul Joshi है। 


Voot की शुरुवात कब हुई ?

इस प्लेटफार्म की शुरुवात 26 March 2016 को गई थी।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों आज के इस लेख में आपने सीखा की voot app क्या है ? यह किस काम आता है ? Voot ऐप का मालिक कौन है ? यह किस देश का app है ? आदि। उम्मीद है कि आप को यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ