घी और मक्खन में क्या अंतर होता है ?

What is the defference between ghee and butter in hindi:- हम भारतीयों के लिए घी और मक्खन ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनका इस्तेमाल हम रोज अपने खाने में करते हैं। लेकिन बहुत सारे लोगों के मन में घी और मक्खन को लेकर कुछ सवाल होते हैं जैसे की क्या घी और मक्खन एक ही होते हैं ? या घी और मक्खन में क्या अंतर होता है ? अगर आप भी घी या मक्खन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको नहीं पता है की घी कौनसा होता है और मक्खन कौनसा होता है ? तो इस लेख को अंत तक पढ़े आपको इसके बारे में पूरी जानकारी हो जाएगी। 

घी और मक्खन में क्या अंतर होता है ?


मक्खन किसे कहते हैं ?

मक्खन और घी दोनों ही दूध से बनते हैं, मक्खन बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म किया जाता है और फिर उसमें छाछ या दही डालकर उसको जमाया जाता है। फिर कुछ घंटे के बाद जब उस दूध का दही बन जाता है तो उसका बिलोना किया जाता है। बिलोना करने के बाद उस दही की छाछ बन जाती है और उसकी मलाई मक्खन के रूप में अलग हो जाती है। इसी को मक्खन कहते है।

आपको बता दें कि मक्खन सीधे दही से निकाला जाता है। इसलिए इसमें कुछ मात्रा में दूध की तरह लैक्टोज, कैसीन, पानी तथा और भी कई चीजे शामिल होती हैं। मक्खन को अंग्रेजी में butter कहते हैं। बटर खाने में ठंडा होता है इसलिए गर्मियों में मक्खन का सेवन अच्छा माना जाता है।


घी किसे कहते हैं 

मक्खन से ही घी तैयार किया जाता है। घी तैयार करने की विधि बहुत ही सिंपल है जब दही में से मक्खन को निकाल लिया जाता है तो उसके बाद उस मक्खन को गैस या चूल्हे पर गर्म किया जाता है। थोड़ी देर उबालने के बाद जब मक्खन में मौजूद पानी तथा दही की मात्रा पूरी तरह से खत्म हो जाती है तो उसके बाद बाकी बचे तरल पदार्थ को घी कहा जाता है। 

मक्खन की तुलना में घी ज्यादा समय तक चलता है यानी कि अगर हम घी और मक्खन को स्टोर करना चाहे तो मक्खन को हम ज्यादा समय तक स्टोर करके नहीं रख सकते है क्योंकि यह खराब हो जाता है किंतु घी को हम लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं क्योंकि ये यह जल्दी खराब नहीं होता है।


घी और मक्खन में क्या अंतर होता है ?

मक्खन और घी दोनों ही दूध से बनते हैं वैसे देखे तो ये दोनों एक ही चीज है क्योंकि जब दही का बिलोना करके उसमें से मलाई को निकाला जाता है तो उसे मक्खन कह देते हैं और जब उसको गर्म कर दिया जाए तो उसे घी कहा जाता है। मक्खन और घी में वैसे तो सामान से पोषक तत्व मौजूद रहते हैं लेकिन फिर भी इनमे कुछ अंतर भी है। जैसे की मक्खन शरीर के लिए ठंडा रहता है इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मियां में ज्यादा किया जाता है वही घी कब्ज जैसी पेट की समस्याओं में कारगर साबित होता है।

इसके अलावा इनमे एक अंतर यह भी होता है कि मक्खन कुछ दिनों तक ही स्टोर करके रखा जा सकता है लेकिन घी को हम 6 महीने तक भी स्टोर करके रख सकते हैं क्योंकि यह जल्दी से खराब नहीं होता है।


FAQ

गाय और भैंस में से किसका घी अच्छा होता है ?

गाय का घी सबसे ज्यादा शुद्ध और अच्छे माना जाता है।

घी और मक्खन में कौनसा बेहतर है ?

घी और मक्खन दोनो की ही अपनी अपनी विशेषताएं है, किंतु फिर भी घी को ज्यादा बेहतर माना जाता है।

मक्खन और घी में से ज्यादा महंगा कौनसा होता है ?

घी मक्खन से ज्यादा महंगा होता है। क्योंकि मक्खन में 20% से 25% तो सिर्फ पानी और दूध के टॉस पदार्थ होते है। इसलिए इसकी कीमत घी से कम होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ