भारत गैस Cylinder को ऑनलाइन बुक कैसे करे

भारत गैस Cylinder को ऑनलाइन बुक कैसे करे:- हैलो दोस्तों गैस एक ऐसी चीज है जिसका सभी घरों में इस्तेमाल किया जाता है।  हर घर में गैस चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है फिर चाहे गैस कंपनी कोई भी हो। भारत में कई गैस कंपनी है जो अपने कस्टमर्स को गैस कनेक्शन provide करती है। जैसे भारत, H P,  और इंडियन गैस।

इनमे से भारत गैस ज्यादा पॉपुलर है। ज्यादातर लोग अपने घरों में भारत गैस ही इस्तेमाल करते है। इस लिए आज हम भारत गैस स्लेंडर को ऑनलाइन बुक करने के बारे में जानेंगे। अगर आपकी गैस कंपनी HP या इंडियन है तो भी आप इस पोस्ट को फॉलो कर आसानी से अपना कोई भी गैस स्लेंडर online बुक करवा सकते है।

Ye Bhi Padhe...


भारत गैस Cylinder को ऑनलाइन बुक कैसे करे


तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में अपनी गैस कंपनी का App डाउनलोड करना है। इस लिए Play Store में जाकर अपनी गैस कंपनी का app डाउनलोड करे। ये बहुत ही lite app होते है, इस लिए इनकी size लगभग 1-3 mb तक होती है। आप आसानी से इन्हें download कर सकते है।

Bharat gas App अभी download करने के लिए यहां क्लिक करे।

तो अभी हम मान लेते है की आपका गैस कनेक्शन भारत गैस कंपनी का है। इस लिए सबसे पहले Bharat gas App डाउनलोड करे, और फिर इसे open करे।

Ye Bhi Padhe...

अब आपके सामने एक ऐसा home पेज open होगा।

भारत LPG गैस Cylinder को ऑनलाइन बुक कैसे करे

यहां पर आपको Request for Activation पर क्लिक करना है। फिर आगे आपके सामने एक ऐसा पेज open होगा।


यहां पर 1st आप्शन में आपको अपनी गैस एजेंसी सर्विस का Distributor Code डालना है, जो की आपको अपनी गैस passbook में मिल जायेगा। अगर आपको Distributor Code गैस पासबुक में ना मिले तो आप उस गैस एजेंसी की site पर जाकर पता कर ले या Google में Search कर ले, वहां पर आपको अपनी गैस एजेंसी सर्विस का Distributor Code मिल जायेगा।

2nd ऑप्शन में आपको अपना Consumer No. डालना है। वो आपको आपकी गैस पासबुक में मिलेगा।

3rd ऑप्शन में आपको अपना मोबाइल no. डालना है। यँहा पर आपको वही मोबाइल no. डालना है जो आपकी गैस एजेंसी में आपके अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड है।

सभी options ठीक से भरने के बाद Send Request पर क्लिक कर दे। अब आपके मोबाइल नंबर पर एक Activation Code आयेगा और आपके सामने फिर से Bharat gas App का home पेज open होगा जो पहले हुआ था।

इस बार आपको Activation Application पर क्लिक करना है। और फिर आगे जो page open हो उसमे आपके मोबाइल नंबर पर जो Activation Code आया है, वो डाल दे और Activate Application पर क्लिक कर दे। अब आपके सामने एक मेसेज show होगा की आपने Successfully अपनी application एक्टिव कर ली है। आपको ok पर क्लिक करना है। फिर एक ऐसा पेज open होगा।


यहां पर आपको अपना नया Security Code यानि की पासवर्ड सेट करना है। आप अपनी सुविधा अनुसार कोई भी security code जो आपको याद रहे, वो सेट कर ले और Submit पर क्लिक कर दे। इसके बाद आप जब भी इस app को open करेंगे तो हर बार आपको ये security code डालना होगा।

अब Bharat gas app पर आपकी complete id बन चुकी है। अब आपके सामने ऐसा पेज open होगा।


अब अगर आपको गैस स्लेंडर बुक करवाना है तो Book Your Cylinder पर क्लिक कर दे बस उसके बाद आपका order book हो जायेगा।

Ye Bhi Padhe...

इस app से आप अपना गैस स्लेंडर तो बुक करवा ही सकते है साथ ही यहां पर आपको और भी बहुत से options मिलेंगे। जैसे-

1. अपने Distributor के बारे में जान सकते है।

2. Request For Second Cylinder

3. अपने Distributor से बात कर सकते है।

4. अपने Refill को Track कर सकते है।

5. अपनी Subsidy को छोड़ सकते है।

6. Mechanic Services

7. Bank Details

FAQ

भारत गैस बुकिंग नंबर टोल फ्री नंबर क्या है ?

भारत गैस बुकिंग टोल फ्री नंबर हर एक राज्य के लिए अलग अलग है। आप जिस राज्य से है उसका नाम लिख कर गूगल में सर्च करे आपको टोल फ्री नंबर मिल जायेंगे।

राजस्थान भारत गैस बुकिंग नंबर क्या है ?

भारत गैस बुकिंग नंबर 1800224344 है। बाकी भारत गैस के बुकिंग नंबर हर एक क्षेत्र के लिए अलग अलग है, आप अपनी गैस पासबुक में नंबर देख सकते है उसमे आपको आपके एरिया के नंबर मिल जायेंगे।

भारत गैस बुकिंग ऐप कौनसा है ?

भारत गैस बुकिंग ऐप का नाम HelloBPCL है।


अगर आपको ऑनलाइन गैस बुक करते समय कोई problem आये तो आप कमेंट कर के पूछ सकते है। और अगर आपको ये जानकारी भारत गैस Cylinder को ऑनलाइन बुक कैसे करे अच्छी लगे तो इसे अपने friends के साथ भी शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ