गुम हुए पैनकार्ड को दुबारा कैसे मंगवाए ?

How to apply for Pancard Reprint ? How to retrieve lost pancard ?

दोस्तो क्या आप जानते है ? कि अगर हमारा पैन कार्ड कंही गुम हो जाये, टूट जाये या अन्य किसी कारण से खराब हो जाये तो पैनकार्ड को दुबारा कैसे मंगवाते है ? या पैनकार्ड reprint कैसे करवाते है ?

अगर आप इसके बारे मे नही जानते है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज इस लेख में हम यही बताने वाले है कि Pancard Reprint के लिए कैसे Apply करते है ?

Pancard Reprint के लिए कैसे अप्लाई करे

पैनकार्ड Reprint करवाने की क्या जरूरत है ?

दोस्तो हम में से बहुत से लोगो के साथ कई बार ऐसा की हमारा पैनकार्ड कंही गुम जाता है। या टूट जाता है या अन्य किसी कारण से पैन कार्ड खराब हो जाता है और वह किसी काम का नही रहता है। इसलिए हमें अपने उसी पैनकार्ड को दुबारा मंगवाने के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या पैनकार्ड एजेंसी में जाकर फॉर्म अप्लाई करवाना पड़ता है, तब जाके हमे अपना पेनकार्ड दुबारा मिलता है। पेनकार्ड दुबारा मंगवाने के लिए हमे 250 से 500 रुपये भी देने पड़ते है। 

लेकिन यँहा हम आपको जो तरीका बता रहे है उससे आप घर बैठे सिर्फ अपने मोबाइल से ही पैनकार्ड रिप्रिन्ट के लिए अप्लाई कर सकते है, और अपने गुम हुए पैनकार्ड को फिर से मंगवा सकते है। इसके लिए आपको 50 रुपये का पेमेंट भी करना पड़ेगा, जो कि आप Netbanking, Debit Card, Credit Card, या UPI किसी से भी कर सकते है।


इंडिया में पेनकार्ड NSDL और UTI ये दोनों कंपनियां बनाती है। आप इन मे से किसी भी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर पेनकार्ड reprint के लिए अप्लाई कर सकते है, Pancard Reprint के लिए इन दोनों का चार्ज बराबर है। यानी कि पेनकार्ड दुबारा मंगवाने के लिए आपको 50 रुपये देने पड़ेंगे, चाहे आप किसी भी कंपनी से मंगवाए।

पर मैं आपको advice देना चाहूंगा कि जिस कंपनी से आपने पहले पेनकार्ड बनवाया था, उसी से रिप्रिन्ट के लिए अप्लाई करें।

Pancard Reprint के लिए फॉर्म apply करने की प्रोसेस इन दोनों वेबसाइट पर एक जैसी ही है। यँहा हम आपको NSDL से पेनकार्ड रिप्रिन्ट के लिए कैसे अप्लाई करते है ? इसके बारे मे बता रहे है। अगर आपको UTI से पेनकार्ड मंगवाना हो तो उसका लिंक भी हम आपको नीचे दे देंगे।


गुम हुए पैनकार्ड को दुबारा कैसे मंगवाए ? How to retrieve lost pancard ?


गुम चुके पैनकार्ड को दुबारा मंगवाने के लिए सबसे पहले आपको यँहा क्लिक करके NSDL Request for Reprint of Pancard की वेबसाइट पर जाना है।

उसके बाद इस वेबसाइट का होमपेज इस तरह से खुल जायेगा।


यँहा आपको पूछी गयी detail भरनी है।

1. यँहा वो पैनकार्ड नंबर डाले जिसे आप मंगवाना चाहते है।

2. जिसका पेनकार्ड है उसके 12 डिजिट आधार नंबर डाले।

3. व्यक्ति की जन्म दिनांक (माह और वर्ष) डाले।

4. इसमें GSTN नंबर डालने है। पर यह अनिवार्य नही है। इसलिए इसे खाली छोड़ दे।

5. यँहा Check Box पर क्लिक करे।

उसके बाद स्क्रीन को ऊपर की तरफ स्लाइड करे और थोड़ा नीचे जाए।


6. यँहा फ़ोटो में दिख रहा कोड डाले।

7. अंत सभी डिटेल ठीक से डालने के बाद Submit बटन पर क्लिक करे।

उसके बाद ऐसा पेज खुल जायेगा, जिसमे सम्बंधित व्यक्ति की पूरी detail होगी।


यँहा Mobile Number को ध्यान से देख ले, क्योंकि पेनकार्ड रिप्रिन्ट के लिए apply करने के लिए यह नंबर अभी आपके पास होना बहुत जरूरी है। क्योंकि इस नंबर पर एक OTP आएगा, जिसकी आपको आगे जरूरत पड़ेगी।

तो अगर आपके पास यँहा दिखा रहा मोबाइल नंबर है तो आप pancard reprint order के लिए अप्लाई कर सकते है। अप्लाई करने के लिए आपको इसी पेज में थोड़ा नीचे जाना है। यँहा आपको कुछ ऐसे options मिलेंगे। इमेज में देखे।


8. यँहा मोबाइल नंबर के सामने वाले बॉक्स को tick करें, अगर आप email id और मोबाइल नंबर दोनों पर OTP प्राप्त करना चाहते है तो Both को सेलेक्ट करे। किंतु email पर otp प्राप्त करना जरूरी नही है।

9. इसकी Term & Conditions को accept करने के लिए इस Box को सेलेक्ट करे।

10. अंत मे Generate OTP पर क्लिक करे।

उसके बाद उस मोबाइल नंबर OTP आ जायेगा। next पेज में आपको वो OTP डालकर Validate पर क्लिक करना है।

उसके बाद ऐसा पेज खुल जायेगा।

यँहा 'Pay Confirm' पर क्लिक करे।

उसके बाद ऐसा पेज खुल जायेगा।


यँहा आपको 50 रुपये का पेमेंट करना होगा। आप credit card, debit card, internet banking, upi इत्यादि से पेमेंट कर सकते है।

पेमेंट करने के बाद आपके सामने ऐसा पेज खुल जायेगा।


यँहा 'Continue' बटन पर क्लिक करे। उसके बाद आपको रिसिप्ट डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा, तो आप Pancard Reprint Order की रिसिप्ट डाउनलोड कर ले।

इसके बाद 5 से 10 दिन के अंदर अंदर आपका पेनकार्ड डाक द्वारा आपको आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा।


ये भी पढ़े...

अंतिम शब्द 

तो दोस्तों इस लेख में आपने सिखा की गुम हो चुके पेनकार्ड को दुबारा कैसे मंगवाते है ? या पेनकार्ड रिप्रिंट के लिए कैसे apply करते हैं ? अगर आपको यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Tags:- Recover lost pancard, retrieve lost pancard, khoye huye pan card ko dubara mangwaye, apply for reprint pancard गुम हुए पेनकार्ड को दुबारा कैसे मंगवाए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ