IQ क्या होता है ? कैसे बढ़ाएं ? पूरी जानकारी

What is IQ Full Information in Hindi:- आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि इस इंसान का IQ काफी अच्छा है, या इस व्यक्ति का IQ बहुत कम है! तो ऐसे में आपके दिमाग मे यह सवाल भी जरूर आता होगा कि आखिर यह IQ क्या होता है ? हो सकता है कि आप IQ के बेसिक्स पहले से जानते हो, किन्तु आज यह लेख पढ़ने के बाद आपको IQ के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद आप दूसरे लोगों को भी इसके बारे में बता सकते है।

IQ ka matlab kya hota hai, iq meaning in hindi, 


What is IQ in Hindi ? IQ क्या होता है ?

IQ की फुल फॉर्म Intelligenz Quotient होती है। यह एक जर्मन शब्द है, जिसका हिंदी मतलब सोचने-समझने की शक्ति होता है। IQ शब्द का प्रयोग सबसे पहले जर्मन साइकोलॉजिस्ट William Stern ने 1912 में किया था। 

इंसान की समस्याओं को हल करने की शक्ति, सोचने समझने की शक्ति, बेहतर निर्णय लेने की शक्ति, नए नए उपयोगी आईडिया निकालने की शक्ति, सब इस IQ पर ही निर्भर करती है। अगर आप किसी सवाल को अपने दोस्तों से पहले सॉल्व कर देते है या अगर आप अपने दोस्तों से कम पढ़ाई करके भी अच्छे नंबर ले आते है, तो इसका मतलब है कि आपका IQ आपके दोस्तों से बेहतर है।

IQ कम या ज्यादा जन्मजात ही होती है। इसलिए यह कहना गलत है कि सभी बच्चों का दिमाग जन्म से एक जैसा ही होता है। बच्चे का दिमागी रूप से होशियार या कमजोर होना सब उसकी IQ पर ही निर्भर करता है।


IQ Explained with Example

चलिए इसको एक उदाहरण से समझते है, जैसे कि एक क्लासरूम में कुछ बच्चे है, जो किसी सवाल को हल कर रहे है। सभी के लिए सवाल एक ही है किन्तु फिर भी सभी उसे हल करने में अलग अलग समय लेते है, कुछ बच्चे उस सवाल को हल करने में 2 मिनट लेते है, कुछ 5 मिनट लेते है और कुछ 10 मिनट भी लगा देते है। यह सब उनकी IQ पर ही निर्भर करता है।


IQ Test कैसे करे ? How to Calculate IQ ? 

किसी भी व्यक्ति का IQ जानने के लिए उसकी मानसिक उम्र को 100 से गुणा करे और फिर उसमें शाररिक उम्र/वास्तविक उम्र का भाग दे, उस व्यक्ति का IQ आ जायेगा। चलिए इसको एक उदाहरण से समझते है।

जैसे कि बच्चा है जिसकी उम्र 10 साल है किंतु वो ऐसे सवालों के जवाब भी आसानी से दे देता है, जिनके जवाब 14 साल के बच्चे देते है। तो यंहा उस बच्चे की मानसिक उम्र 14 साल मानी जायेगी और उसकी वास्तविक उम्र यानी शाररिक उम्र 10 मानी जायेगी। यंहा पर अगर हमें इस बच्चे का IQ check करना करना हो तो इसके लिए हमे ऊपर बताया फार्मूला इस्तेमाल करना होगा, जो कि निम्न था।

IQ = Mental Age × 100 /Physical Age

IQ = 14 × 100/10

IQ = 140

ठीक इसी प्रकार से अगर किसी बच्चे की उम्र 15 साल है और वो ऐसे सवालों के जवाब भी मुश्किल से दे पाता है, जो समान्यतः एक 12 साल का बच्चा दे देता है उसका IQ निम्न प्रकार से ज्ञात करना होगा।

IQ = 12 × 100/15

IQ = 80

ठीक इसी प्रकार से आप किसी का भी IQ check कर सकते है।

यंहा बताये तरीके से आप IQ तो चेक कर लेंगे, किन्तु आपको यह भी पता होना जरूरी है एक सामान्य इंसान में कितना IQ होना जरूरी है। इसलिए यंहा नीचे हम पूरी लिस्ट दे रहे है, जिसे देख कर आप समझ सकते है कि कितना IQ होने पर इंसान कितना इंटेलीजेंट माना जाता है।


IQ Scores के मतलब IQ Range Classification

इंटरनेट पर आपको कई प्रकार के IQ Range Classification स्कोर्स देखने को मिल जाएंगे, जिनमे आपको थोड़ा बहुत फर्क देखने को मिल जाएगा। यंहा हम आपको एक ओवरऑल एवरेज स्कोर बता रहे है।


IQ Range         IQ Classification

145 - 160        Very Gifted or Highly Advanced

130 - 144        Gifted or Very Advanced

120 - 129         Superior

110 - 119         High Average

 90  - 109         Average

 80  -  89           Low Average

 70  -  79           Borderlines impaired     

इस IQ सारणी को देख कर आप यह जान सकते है कि आप इनमे से कौनसी केटेगरी में आते है।  


World में सबसे ज्यादा IQ किसका है ?

Wikipedia की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में Marilyn vos Savant का IQ सबसे ज्यादा है, इनका IQ 190 आंका गया है। वंही Stephen Hawking व Albert Einstein का IQ 160 आंका गया था।


IQ Power कैसे बढ़ाएं ? How to Increase IQ ?

ऐसा माना जाता है कि इंसान का IQ जन्म से लेकर बुढ़ापे तक यानी पूरी लाइफ एक जैसा ही रहता है, इसको घटाया या बढ़ाया नही जा सकता है। किंतु फिर लेटेस्ट रिसर्च के अनुसार हम मेमोरी गेम्स खेल कर, चैलेंजेज को पूरा करके अपने IQ पर पोसिटिव इफ़ेक्ट डाल सकते है।


IQ से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

IQ की Full Form क्या होती है ?

IQ की फुल फॉर्म Intelligenz Quotient होती है। 

IQ का मतलब हिंदी में क्या होता है ?

IQ का मतलब हिंदी में सोचने समझने की शक्ति होता है।

Albert Einstein का IQ कितना था ?

Albert Einstein का IQ 160 आंका गया था।

एक सामान्य इंसान का IQ कितना होना चाहिए ?

एक सामान्य इंसान का IQ 90 से 110 के बीच होता है। अगर आपका IQ इससे अधिक है तो आपका दिमाग बाकी लोगो से ज्यादा तेज काम करेगा।

अपना IQ लेवल कैसे चेक करे ?

ऑनलाइन ऐसे कई टूल है जिनके द्वारा आप अपना IQ लेवल चेक कर सकते है, आप इंटरनेट पर सर्च करे आपको ये टूल मिल जायेंगे।

क्या IQ लेवल को कम या ज्यादा किया जा सकता है ?

IQ लेवल इंसान में जन्मजात होता है जिसका कम या ज्यादा नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़े...

यह एक सत्य है कि सिर्फ अच्छे IQ से जीवन मे सफलता हासिल नही की जा सकती है, इसलिए आपका IQ चाहे कम या ज्यादा, जो भी हो, इस पर ज्यादा ध्यान ना दे, और जीवन मे सफलता हासिल करने के निरन्तर प्रयास करते रहे। मित्रो उम्मीद है कि IQ kya hota hai ? Apna IQ kaise check kre ? IQ power kaise badhaye ? यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी पसन्द आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ