रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity System) क्या है ? कैसे बढ़ाएं ?

नमस्कार दोस्तों आज इसलिए मैं हम जानेंगे कि Immunity System यानी की रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या होती है ? यह शरीर में क्या काम करती है ? और हम किस प्रकार से अपने शरीर के अंदर इम्यून सिस्टम को बढ़ा सकते हैं ? इस लेख में हम आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले कुछ फलो और सब्जियों के बारे में भी बताएंगे। तो चलिए सबसे पहले हम यह जानते हैं कि इम्युनिटी सिस्टम क्या होता है?

Immunity system bdhane ke upay

रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity System) क्या है ?

Immunity सिस्टम का मतबल रोग प्रतिरोधक क्षमता होता है। जोकि मानव शरीर के अंदर होती है। इस रोग प्रतिरोधक क्षमता का कार्य हमारे शरीर को रोगों से बचना होता है। कोई भी बीमारी आपको किस प्रकार से प्रभावित करेगी और कितना प्रभावित करेगी ? यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर ही निर्भर करता है।

अगर किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो उसे बीमारियां बहुत ज्यादा प्रभावित करेंगी और उसे बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए बहुत ज्यादा दवाइयां लेनी पड़ेंगी। वही अगर किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्युनिटी सिस्टम मजबूत है तो उसे बीमारियां ज्यादा प्रभावित नहीं करेंगी और वह बहुत कम दवाईयों के और कभी कभी दवाई लिए बिना ही वह रोगमुक्त हो जाता है।

यानी कि कोई भी बीमारी हमे कितना प्रभावित करेगी और कितने समय तक हमे बीमार रखेगी ? यह हमारे इम्युनिटी सिस्टम पर निर्भर करता है। इम्युनिटी सिस्टम का कमजोर और मजबूत होना हमारे खान-पान, रहन-सहन और क्रिया-कलापो पर निर्भर करता है। साथ ही जैसे जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है, वैसे ही उसका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता जाता है।


तो अभी आप यह तो अच्छे से जान गए हैं कि Immunity System (रोग प्रतिरोधक क्षमता) क्या होती है ? और इस रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना हमारे लिए क्यों जरूरी है ? इसलिए चलिए अभी हम आपको यह बताते हैं कि आप अपने immunity system को कैसे बढ़ा सकते है ?

रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity System) को कैसे बढ़ाएं ?

जैसा कि हम आपको ऊपर बता चुके है कि इम्युनिटी सिस्टम का कमजोर या मजबूत होना हमारी जीवन शैली यानी कि हमारे खान-पान, रहन-सहन और क्रिया-कलापो पर निर्भर करता है। साथ ही उम्र बढ़ने के साथ-साथ Immune System कमजोर होता जाता है। लेकिन यहां पर हम आपको इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के उपाय बता रहे है, जिनके द्वारा आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity System) बढ़ाने के उपाय:-

पर्याप्त नींद ले
इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए और शरीर को संतुलित बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपको कम से कम 7 से 9 घंटो की नींद लेनी चाहिए।

अधिक पानी पिये
अधिक से अधिक पानी पिये। अधिक पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिजम बढ़ता है और शरीर के अंदर मौजूद विषैले और रसायनिक पदार्थ मूत्र के द्वारा बाहर निकल जाते है। शरीर मे पर्याप्त मात्रा मे पानी होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। इसलिए आपको दिन में कम से कम 3 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए।

व्यायाम और योग करे
रोज नियमित रूप से व्यायाम और योग करने से तन और मन दोनों तंदुरुस्त रहते हैं। इसके साथ ही नियमित रुप से व्यायाम और योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए आपको नियमित रुप से व्यायाम और योगा करना चाहिए।

खान-पान का विशेष ध्यान रखे
इम्युनिटी सिस्टम को ठीक करने के लिए अच्छा खान पान होना बहुत जरूरी है। अगर आपका खान पान अच्छा और हेल्थी नही है तो आप चाहे कितने भी उपाय या कोशिश कर ले पर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता नही बढ़ेगी। इसलिए इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपनी डाइट में से तेलीय और मसालेदार चीजो को कम करना होगा और ताज़ा फलों व हरी सब्जियों को खाने की आदत डालनी पड़ेगी।

फलों और सब्जियों में बहुत सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते है जो कि इम्यून सिस्टम को बढ़ाते है। इसलिए आपको कम से कम दिन में एक बार फल और सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने का मुख्य स्रोत फल व सब्जियां ही होती है।

यँहा हम आपको कुछ फल व सब्जियों के बारे में बता रहे है, जिनको डाइट में शामिल करके आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते है।

Immune System को बढ़ाने वाले फल व सब्जियां:-

वैसे तो सभी प्रकार के फल और सब्जियां रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। लेकिन यहां हम आपको कुछ प्रमुख फलों और सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका नियमित रुप से सेवन करने पर आपका इम्युनिटी सिस्टम कुछ ही दिनों में बहुत मजबूत हो जाएगा।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली टॉप 10 प्रमुख फल व सब्जियां:- 

  1. एल्डर बेरी
  2. अकाऐ बेरी
  3. ब्रोकली
  4. मशरूम
  5. तरबूज
  6. शकरकंद
  7. पालक
  8. सन्तरा
  9. दही
  10. अंकुरित गेंहू इत्यादि।


अंतिम शब्द

दोस्त्तो इस लेख में आपने जाना की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity System) क्या होता है ? What is Immune System ? और रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाते हैं ? साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक करने के उपाय आपने जाने। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने बाकी मित्रों के भी के साथ भी जरूर शेयर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ