रोग प्रतिरोधक शक्ति (Immunity) कमजोर होने के कारण एवं लक्षण

Reasons and Symptoms of Low Immune System in Hindi:- मित्रों क्या आप जानते हैं कि इंसान का Immunity System यानी कि रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर क्यों हो जाती है ? या Immune सिस्टम के कमजोर होने के लक्षण और कारण क्या-क्या होते हैं ? आज इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक के बारे में चर्चा करेंगे और जानेंगे कि इंसान का इम्यून सिस्टम कमजोर क्यों हो जाता है ? इसके लक्षण क्या होते है ?

रोग प्रतिरोधक शक्ति (Immunity) कमजोर होने के कारण एवं लक्षण

रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर होने के लक्षण:- Symptoms of Low Immunity:-

दोस्तों इम्यून सिस्टम हमारे शरीर की एक रक्षा प्रणाली होती है, जो हमारे शरीर को रोगों और संक्रमणों से बचा कर रखती है। इम्युनिटी सिस्टम मजबूत ना होने पर इंसान रोगों और संक्रमणों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाता है और बीमारीयों का शिकार बन जाता है।

यहां पर हम आपको इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने के कुछ लक्षण बता रहे हैं। जिनसे आप जान सकते है कि आपका immune सिस्टम सही है या नही ?
  • बार बार सर्दी जुखाम होना।
  • कब्ज, अपच व एसिडिटी होना।
  • बीमार होने पर जल्दी ठीक ना होना।
  • सुस्त से रहना।
  • थोड़ा सा काम करने पर थक जाना।
अगर आपके में यह लक्षण है तो आपको सतर्क होने की जरुरत है, और अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बेहतर बनाने की जरुरत है। Immunity System को मजबूत कैसे बनाये ? इसके बारे में जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़े।

रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर क्यों होने के कारण:- Reasons of Low Immunity System:-

इम्यून सिस्टम कमजोर होने का सिर्फ एक कारण नही होता है, इसके कई कारण होते है। जो कि निम्न प्रकार से है।
  • शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जो कि फलों और सब्जियों में सबसे अधिक होते है।
  • बार बार मसालेदार और तला हुआ खाना अधिक खाना।
  • डाइट/खाने में हरी सब्जियों और फलों का प्रयोग ना करना।
  • सक्रिय ना रहना, व्यायाम और योगा ना करना।
  • शराब, सिगरेट, गुटका व अन्य नशीले पर्दार्थों का सेवन करना।
  • पर्याप्त नींद ना लेना।
  • कम पानी पीना।
  • इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ साथ बुढ़ापे में भी इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।
लेकिन अगर आप इम्यून सिस्टम को कमजोर करने वाले इन सभी कारणों को खत्म कर दे और अपने खान-पान और क्रिया कलापों का विशेष ध्यान रखे तो आप इस कमजोरी को दूर कर सकते है।

अंतिम शब्द

मित्रो इस लेख में आपने जाना की रोग प्रतिरोधक शक्ति (Immunity System) कमजोर क्यों हो जाता है ? इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने के कारण और लक्षण जाने। उम्मीद करता हु की आपको यह जानकारी पसन्द आयी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ