Indian Coast Gourd क्या होता है ? भारतीय तटरक्षक कैसे बने ?

What is Coast Gourd Full Information in Hindi:- नमस्कार दोस्तो आज के इस लेख में बात करने वाले है कि Indian Coast Gourd क्या होता है ? या Coast Gourd कैसे बने ? या भारतीय तटरक्षक कैसे बने ? तो अगर आप इसके बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। लेख पढ़ने के बाद भी अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

Indian Coast Gourd क्या होता है ? भारतीय तटरक्षक कैसे बने ?


Indian Coast Gourd क्या होता है ? 

Indian Coast Gourd यानी कि भारतीय तटरक्षक एक स्वतंत्र सशस्त्र बल है। जिसकी स्थापना 18 अगस्त 1978 में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। तो यह हुई तटरक्षक की कुछ बेसिक सी जानकारी। चलिये भी हम जानते है कि एक तटरक्षक का काम क्या होता है ? या Coast Gourd का उद्देश्य क्या है ? तटरक्षक का सिर्फ एक काम नही होता है, इनके क्षेत्र में कई काम आते है, जैसे 

  • समुद्रीय तटों पर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना, या समुद्रीय तटों की सुरक्षा करना।
  • समुद्र में फंसे हुए नाविकों व सामान्य नागरिकों की सहायता करना।
  • समुद्र में मौजूद खनिज व पेट्रोलियम संसाधनों की रक्षा करना।
  • जरूरत पड़ने पर नोसेना की सहायता करना। आदि।

तो यह कुछ मुख्य कार्य है जो एक coast gourd को करने होते है, अगर आपको ऐसे कार्य करने में रुचि हो ? तो आप इसमे अपना अच्छा करियर बना सकते है। तटरक्षक डिपार्टमेंट में कई प्रकार के पद होते है, जिनमे आप अपनी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के हिसाब से अप्लाई कर सकते है, और कॉम्पिटिशन फाइट करके उस पद पर नोकरी प्राप्त कर सकते है।


Coast Gourd Ranks:- 

स्टोर कीपर

जनरल ड्यूटी

उप निरीक्षक जनरल

जनरल ड्यूटी पायलट

सहायक कमांडेड

कमांडेड

इंस्पेक्टर जनरल

महानिदेशक

नाविक और यात्रिक

मोटर परिवहन चालक

तो यह कुछ ranks है, जो coast groud में होती है, चलिये अभी हम आपको बताते है कि अगर आप एक तटरक्षक बनाना चाहते है तो इसके लिए आपकी eligibility क्या होनी चाहिए। साथ ही हम शैक्षणिक योग्यता के बारे में भी बात करेंगे।


Indian Coast Guard Eligibility

1. कंडीडेट भारत का नागरिक होना चाहिए।

2. उसकी उम्र 18 से 27 साल के बीच मे होनी चाहिए, हालांकि कुछ पदों में उम्र की सीमा कम भी हो सकती है। SC, ST व OBC को उम्र में कुछ छूट भी मिलती है।

3. कंडीडेट के 10+2 में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए। हालांकि कुछ पोस्ट्स में graduation व कुछ पोस्ट सिर्फ 10th पास के लिए भी होती है।

4. आवेदक मानसिक व शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ होना चाहिए।

5. आवेदक की हाइट कम से कम 157CM होनी चाहिए।

6. आवेदक का सीना बिना फुलाए 77cm व भुलाकर 82cm होना चाहिए।

7. Coast Guard में ज्यादातर पोस्ट सिर्फ पुरषों के लिए आती है, किन्तु कुछ पोस्ट ऐसी भी आती है, जिनमे महिलाएं भी आवेदन कर सकती है।

तो कुछ eligibilities थी, जो coast gourd का आवेदन करने वाले कंडीडेट की होनी चाहिए। अगर आपके पास यह योग्यता है, तो ही आप एक तटरक्षक बन सकते है। चलिये अभी इसके बारे में हम थोड़ा सा विस्तार से जानते है।


भारतीय तटरक्षक कैसे बने ? 

भारतीय तटरक्षक सेना में भर्ती होने के लिए आपको सबसे पहले coast gourd का ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारतीय तटरक्षक सेना की बहुत सी वेकेंसियां निकलती रहती हैं, तो आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in या sarkariresult जैसी जॉब नोटिफिकेशन वेबसाइट से यह जान सकते हैं कि कोस्ट गार्ड की भर्ती कब कब निकलती है ?

जैसे ही कोस्ट गार्ड की भर्ती निकले, तो आपको उसका ऑनलाइन फॉर्म भरना हैं, फॉर्म भरने के बाद सबसे पहले आपकी लिखित परीक्षा होगी, इसलिए आप लिखित परीक्षा की अच्छे तैयारी करे। लिखित परीक्षा में मुख्यरूप से 4 सब्जेक्ट्स के questions आते है, 1. अंग्रेजी 2. गणित, 3. रीजनिंग 4. सामान्य ज्ञान।

लिखित परीक्षा क्लियर करने के बाद आपका फिजिकल और मेडिकल होगा।  मेडिकल और फिजिकल भी क्लियर करने पर एक बार फिर से अंतिम मेरिट लिस्ट आएगी, अगर आपका नाम उस मेरिट लिस्ट में आ जाता है तो आपका सिलेक्शन भारतीय तटरक्षक सेना में हो जाएगा और बहुत ही जल्द आपको ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। तो इस प्रकार से आप भारतीय तटरक्षक सेना में भर्ती हो सकते है।

ये भी पढ़े...

दोस्तों आज के इस लेख में आपने सीखा कि भारतीय तटरक्षक कैसे बने ? या इंडियन कोस्ट गार्ड कौन होता है ? उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ