Resso App क्या है ? इसका मालिक कौन है ? पूरी जानकारी।

What is Rosso App Full Information in Hindi:- दोस्तों आजकल आपने यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और इंटरनेट ब्राउज करते समय Resso App के ऐड बहुत बार देखें होंगे। आज के इस लेख में हम आपको यही बताने वाले हैं कि आखिर Resso App क्या है ? किस काम आता है ? इसका मालिक कौन है ? और आप Resso ऐप का इस्तेमाल कैसे करे ? तो अगर आप इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं ? तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

Resso App क्या है ? इसका मालिक कौन है ? पूरी जानकारी।


Resso App क्या है ? किस काम आता है ?

Resso एक एंड्राइड मोबाइल एप्लीकेशन है, जो कि मुख्य रूप से एक ही म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप है। इस एप्प पर आपको सभी प्रकार के अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, पंजाबी तथा और भी कई भाषाओं के गाने सुनने को मिल जाएंगे। अगर Resso एप्प की माने तो इस पर आपको 50 मिलियन से भी ज्यादा गाने सुनने को मिल जाएंगे। इस ऐप में आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, पंजाबी, हरियाणवी, गुजराती तथा ऐसे ही कई केटेगरी के गाने सुनने को मिल जाएंगे। साथ ही आप इसमें Popular Artist, Radios, Playlists तथा हर प्रकार के मूड और genre के गाने सुन सकते हैं। अगर हम इस ऐप के प्रमुख फीचर्स के बारे में बात करें तो वह निम्न है।

Resso App All Features in Hindi:-

  • इसमे आपको 50 मिलियन से भी ज्यादा MP3 गाने मिलते है।
  • म्यूजिक प्लेयर बहुत ही सिंपल है, आपको इस्तेमाल करने में आसान रहेगा।
  • इसमे आप जो भी गाना सुनेंगे उसके लिरिक्स भी साथ साथ में स्क्रीन पर चलते रहेंगे, जो की आपके लिसनिंग एक्सपेरिनस को और भी बेहतर बनाएगा।
  • इसमे daily नए नए गाने ऐड किये जाते है।
  • अपने मनपसन्द आर्टिस्ट को फॉलो कर सकते है।
  • इसमे आपको भारत की ज्यादातर भाषाओं के गाने सुनने को मिल जाते है।

अगर आप Resso App के प्रीमियम फीचर्स इस्तेमाल करना चाहे, तो वह भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ पेमेंट करना पड़ेगा। अगर आप Resso के प्रीमियम मेंबर बनते हैं, तो आपको निम्न फायदे होंगे।

  • अनलिमिटेड गानों को डाउनलोड कर सकते है और offline स्ट्रीमिंग कर सकते है।
  • किसी भी प्रकार के ads दिखाई नही देंगे, आप बिना किसी interruptions के गाने सुन सकते है।
  • 256kbs की शानदार ऑडियो क्वालिटी के साथ गाने सुन सकते है।

Resso एप्प के वर्तमान ऑफर के अनुसार अगर आप अभी अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करते हैं, तो आप शुरुआत के 14 दिन बिल्कुल फ्री में इसके प्रीमियम फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं। 14 दिनों के बाद भी अगर आप इसके प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहे, तो इसके लिए आपको इसकी मेंबरशिप लेनी पड़ेगी। नहीं तो आप इसके प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते है।

अगर हम इस ऐप के स्ट्रक्चर के बारे में बात करें तो यह लगभग 40MB से 50MB का ऐप है, जिसको प्ले स्टोर पर 8 मई 2019 को ही अपलोड कर दिया गया था। लेकिन यह एप्प भारत में मार्च 2021 से ही चर्चा में आया है।

आपको बता दे की पिछले कुछ समय से resso ने अपना फ्री प्लान बंद कर दिया है, इसलिए अभी आप resso app free me नही चला सकते है। अगर आप फ्री में म्यूजिक सुनना चाहते है तो हमने एक दूसरा आर्टिकल लिखा है जिसमे हमने top 3 music apps के बारे में बताया है जिनसे आप बिल्कुल फ्री में म्यूजिक सुन सकते है।


Resso App का मालिक कौन है ? यह किस देश का एप्प है ?

अभी यह सवाल भी बहुत महत्वपूर्ण है कि Resso एप्प का मालिक कौन है ? यह किस देश की एप्लीकेशन है ? तो यहां पर मैं आपको बताना चाहूंगा कि Resso को बनाने वाली कंपनी का नाम ByteDance है। यह एक चीनी कंपनी है, जो की पहले Tik Tok, Helo, Vigo Video जैसे एप्प बना चुकी है। लेकिन इन एप्स को भारत सरकार पहले से ही बैन कर चुकी है।

लेकिन इसी कंपनी द्वारा बनाया गया resso ऐप फिलहाल भारत में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसलिए अगर आप ऑनलाइन गाने सुनने का शौक रखते हैं ? तो आप भी इस एप्लीकेशन को एक बार इस्तेमाल करके देख सकते हैं।


Resso ऐप का इस्तेमाल कैसे करें ?

जितना आसान यह सवाल है, उतना ही आसान इसका जवाब है। अगर आप अक्सर प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करते रहते हैं, उनका इस्तेमाल करते रहते हैं ? तो इस ऐप का इस्तेमाल करना भी आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। लेकिन फिर भी हम नीचे आपको स्टेप बाई स्टेप जानकारी बता रहे हैं कि आप इस ऐप का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

1. सबसे पहले प्ले स्टोर में जाएं और सर्च करके इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करें।

अभी Resso App Download करने के लिए यहां क्लिक करें।

2. डाउनलोड करने के बाद इस ऐप को ओपन करें। इसका होमपेज इस प्रकार से आपके सामने ओपन होगा।

यहां पर आपको इस ऐप में Sign in करने के लिए कहा जाएगा, जो कि आप अपने मोबाइल नंबर, फेसबुक या गूगल अकाउंट से कर सकते हैं। आप इनमें से कोई भी एक ऑप्शन सेलेक्ट कर ले।

3. उसके बाद अगले पेज में आपको अपना वह अकाउंट वेरीफाई करना होगा। अगर आप मोबाइल नंबर सेलेक्ट करते हैं ? तो अगले पेज में आपको अपने  मोबाइल नंबर डाल कर Send Otp बटन पर क्लिक करना है।

4. उसके बाद अगले पेज में आपको ओटीपी डालकर अपने नंबर वेरीफाई करने हैं।

5. इसके बाद अगले पेज में आपसे पूछा जाएगा कि आप कौन-कौन से प्रकार के म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं, जैसे हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, मराठी, गुजराती आदि। तो यहां पर आप अपने पसंद के ऑप्शन सिलेक्ट करके Next बटन पर क्लिक करें। 

6. उसके बाद अगले पेज में Singers की लिस्ट आ जाएगी, आप इनमें से कौन कौन से सिंगर के गाने सुनना पसंद करते हैं ? आपको वह सिलेक्ट करने हैं और Done बटन पर क्लिक करना है। अगर आप चाहे तो नीचे Skip बटन पर क्लिक करके इस step को स्किप भी कर सकते हैं।

7. उसके बाद आपके सामने ऐसा पेज ओपन हो जाएगा।

यहां पर आप देख सकते हैं कि यह एप्प अभी इस्तेमाल करने के लिए रेडी हो चुका है। यहां पर गाने भी स्टार्ट हो चुके हैं। आप स्क्रीन को ऊपर की तरफ स्लाइड करके गाने चेंज कर सकते हैं। इसके अलावा Explore बटन पर क्लिक करके आप अलग-अलग कैटेगरी के, अलग-अलग जेनर्स के, अलग-अलग आर्टिस्ट तथा सर्च करके भी अपने मनपसंद गाने सुन सकते हैं।


FAQ

क्या हम Resso ऐप का इस्तेमाल फ्री में कर सकते है ?

नही इसके लिए आपको पैसे देने होंगे।

क्या हम Resso ऐप से फ्री में गाने सुन सकते है ?

नही Resso ऐप से गाने सुनने के लिए आपको इनकी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ेगी।

Resso ऐप से फ्री में गाने कैसे सुने ? 2024

Resso से अभी फ्री में गाने नहीं सुन सकते है, गाने सुनने के लिए अभी आपको इसकी मेंबरशिप लेनी पड़ती है।

Resso ऐप फ्री में डाउनलोड कैसे करते है ?

आप प्ले स्टोर से Resso ऐप को बिलकुल फ्री में डाउनलोड कर सकते है, ऐप डाउनलोड करने के आपको पैसे नहीं देने पड़ेंगे।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों आज के इस लेख में आपने Resso App के बारे में पूरी जानकारी जानी है। इस लेख में आपने जाना की Resso app kya hai ? Kis kaam aata hai ? Resso kis desh ka app hai ? Resso app ka istemal kaise kare ? आदि। उम्मीद है कि आपको जानकारी पसंद आई होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप का कोई सवाल यह सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके बता सकते हैं।  

resso app free me kaise chlaye, resso free, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ