Top 3 Free Music Apps कौनसे हैं ?

Top 3 Free Music Apps Konse Hai:- अगर आप ऑडियो गाने सुनने के शौकीन हैं तो आप Resso App के बारे में अच्छे से जानते होंगे। Resso ऑडियो गाने सुनने के लिए काफी पॉपुलर ऐप है, क्योंकि इस ऐप में जितने भी गाने मौजूद हैं उनकी क्वालिटी काफी अच्छी है। अगर आप अच्छे साउंड सिस्टम में Resso App के गाने सुनते हैं तो आपके गाने सुनने का एक्सपीरियंस काफी बेहतरीन रहता है। लेकिन 11 मई 2023 से Resso ने अपना फ्री प्लान कैंसिल कर दिया है, अभी अगर आप Resso App से गाने सुनना चाहते हैं तो आपको रेशों का प्रीमियम प्लान लेना पड़ेगा और Resso को पैसे देने पड़ेंगे, तभी आप इससे गाने सुन सकते हैं । 

तो अगर आप अब तक Resso App से गाने सुनते आए हैं तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या हम Resso App से फ्री में गाने सुन सकते है ? इसका जवाब हम आपको नीचे देने वाले हैं साथ में हम आपको यह भी बताएंगे की अभी फिलहाल गाने सुनने के लिए तीन सबसे बेस्ट फ्री ऐप्स कौनसे हैं ?

Top 3 Free Music Apps कौनसे हैं ?


क्या हम Resso App से फ्री में गाने सुन सकते हैं ?

नहीं, 11 मई 2023 को Resso टीम की तरफ से एक अपडेट आया था जिसमें उनकी तरफ से बताया गया था कि अभी resso app को फ्री में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। अगर अभी आप resso app से गाने सुनना चाहते हैं तो आपको इनका प्रीमियम प्लान लेना पड़ेगा जो कि काफी सस्ता है। आप गूगल में सर्च करके या resso app या इनकी वेबसाइट पर जाकर इनके प्रीमियम प्लान के बारे में सर्च कर सकते हैं और इनके फ्री मेंबर बनने के बाद आप resso app में गाने सुन सकते हैं।

अगर आप पैसे दिए बिना बिल्कुल फ्री में गाने सुनना चाहते हैं तो आप resso app की जगह किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर हम आपको टॉप 3 फ्री म्यूजिक एप्स के बारे में बता रहे हैं जिनमें आपको बिल्कुल फ्री में मिलियंस ऑफ सोंग्स मिलते हैं, जिनको आप बिल्कुल फ्री में सुन सकते हैं। चलिए हम आपको बारी-बारी से इन तीनों एप्स के बारे में बताते हैं।


Top 3 Free Music Apps कौनसे हैं ?

वैसे तो आपको इंटरनेट पर बहुत सारे फ्री ऑनलाइन म्यूजिक ऐप्स मिल जाएंगे लेकिन यहां पर हम आपको सिर्फ 3 फ्री म्यूजिक एप्स के बारे में बता रहे हैं जिनको हमने खुद पर्सनली इस्तेमाल किया है तथा इन एप्स पर आपको लगभग सभी गाने मिल जाते हैं। इन ऐप्स को यूज करना काफी आसान है तथा आपके पास चाहे एंड्राइड मोबाइल हो या फिर आईफोन, दोनों के लिए यह एप्स मौजूद है। चलिए आपको इन तीनों एप्स के बारे में बताते हैं।


Jiosaavn

अगर आपके पास जिओ की सिम है तो आपके लिए सबसे बेस्ट फ्री म्यूजिक ऐप जियोसावन है, क्योंकि इस ऐप के अंदर आप अपने जिओ नंबर से साइन इन कर सकते हैं और उसके बाद बिल्कुल फ्री में मिलियंस ऑफ सोंग्स सुन सकते हैं। Jio saavan में आपको 16 अलग-अलग भाषाओं में लगभग 8 करोड से भी ज्यादा गाने सुनने को मिल जाते हैं। जिओ सावन ऐप यूज करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप जिओ सावन ऐप में ही अपने फेवरेट सॉन्ग को अपने जिओ नंबर की कॉलर ट्यून बना सकते हैं।

इस ऐप पर आपको बहुत सारे पॉडकास्ट भी सुनने को मिल जाते हैं साथ में बॉलीवुड, हॉलीवुड, इंग्लिश, हिंदी, पंजाबी, तथा अन्य कई प्रकार के गाने मिल जाते हैं। अगर आप चाहें तो जिओ सावन का प्रीमियम प्लान भी ले सकते हैं, प्रीमियम प्लान लेने पर आपको बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं जैसे कि आप ऐड फ्री म्यूजिक सुन सकते हैं, हाई क्वालिटी साउंड में गाने सुन सकते हैं, गाने डाउनलोड करके ऑफलाइन मोड में भी सुन सकते हैं तथा और भी कई फीचर आपको मिलते हैं। अगर आपको यह ऐप डाउनलोड करना हो तो आप प्ले स्टोर में जाकर या फिर नीचे लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Download Jiosaavn App



YT Music

हमारे लिस्ट का दूसरा फ्री म्यूजिक ऐप Yt Music ऐप है जोकि यूट्यूब का ही है। यूट्यूब पर जितने भी गाने मौजूद हैं उन सभी का ऑडियो वर्जन आप yt music एप पर बिल्कुल फ्री में सुन सकते हैं। जितने गाने यूट्यूब पर मौजूद है वह सभी yt music पर भी मौजूद है यानी कि आप ऐसा मान सकते हैं कि yt music app पर लगभग सभी गाने मौजूद हैं।

इस ऐप पर आपको सात करोड़ से भी ज्यादा ऑफिशियल सोंग्स सुनने को मिल जाते हैं, इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग जेनर्स, आर्टिस्ट और मूड के गाने सुन सकते हैं। इसमें आपको अपने फेवरेट गानों की प्लेलिस्ट और एल्बम क्रिएट करने का भी ऑप्शन मिलता है तो आप वह भी कर सकते है। अगर आप चाहे तो yt music app का प्रीमियम प्लान भी ले सकते हैं जिसमें आपको ऐड फ्री म्यूजिक, म्यूजिक प्ले इन बैकग्राउंड तथा ऑफलाइन डाउनलोड के फीचर्स मिलते हैं।

अगर आपको yt music एप के प्रीमियम प्लान की जानकारी चाहिए तो आप गूगल में सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह ऐप डाउनलोड करना हो तो प्ले स्टोर में जाकर या फिर नीचे लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Download YT Music


Spotify

हमारी लिस्ट का तीसरा फ्री म्यूजिक एप spotify है। यह भी काफी पॉपुलर म्यूजिक एप है जिसको आप बिल्कुल फ्री में यूज कर सकते हैं। इस ऐप पर आपको 8 करोड से भी ज्यादा म्यूजिक तथा 40 लाख से भी ज्यादा पॉडकास्ट सुनने को मिल जाते हैं। बाकी फ्री ऐप्स की तरह इस ऐप में भी म्यूजिक क्वालिटी काफी बेहतरीन है। जब आप इस ऐप में गाने सुनेंगे तो आपको गानों की क्वालिटी काफी अच्छी लगेगी। आप चाहे तो इस ऐप में अपने फेवरेट गानों की अलग-अलग प्लेलिस्ट और एल्बम बना सकते हैं और उन्हें अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में आपको अलग-अलग भाषाओं के करोड़ों म्यूजिक सुनने को मिल जाते हैं।

अगर आप चाहे तो इस ऐप का प्रीमियम प्लान भी ले सकते हैं। प्रीमियम प्लान लेने के बाद आपको ऐड फ्री म्यूजिक सुनने को मिलते हैं, आप गाने डाउनलोड कर सकते हैं तथा और भी कई फीचर आपको मिलते हैं। अगर आपको यह ऐप डाउनलोड करना हो तो आप प्ले स्टोर में जाकर या फिर नीचे लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Download Spotify App

FAQ

मोबाइल में गाने सुनने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौनसा है ?

JioSaavn और Spotify ऐप मोबाइल में गाने सुनने के लिए काफी अच्छे ऐप है।

सबसे अच्छा फ्री म्यूजिक ऐप कौनसा है ?

Spotify सबसे अच्छा फ्री म्यूजिक ऐप है।

टॉप 3 सबसे अच्छे फ्री म्यूजिक ऐप कौनसे है ?

3 सबसे अच्छे फ्री म्यूजिक है 1. Jiosaavn, 2. YT Music, 3. Spotify 

तो दोस्तो आज आपने android mobile me liye 3 best music apps konse hai ? इसके बारे में जाना है। अगर आपकी नजर में कोई और भी फ्री म्यूजिक एप हो तो आप नीचे कमेंट करके उसके बारे में बता सकते हैं, हम उस ऐप को भी इस लिस्ट में शामिल कर देंगे। इसके अलावा इन तीनों एप्स में से आपको कौनसा ऐप सबसे अच्छा लगा आप नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ