Amazon Shopping Order History को कैसे छुपाए ?

How to hide amazon order history in hindi:- Amazon दुनिया की सबसे ज्यादा पॉपुलर ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है। जिसके माध्यम से हम घर बैठे अपने मोबाइल और कंप्यूटर से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। हम amazon, flipkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर अपना मनपसंद सामान ऑर्डर कर सकते हैं, उसके बाद तीन-चार दिनों में वह सामान हमारे घर तक डिलीवर कर दिया जाता है। 

सामान्यतः जितनी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट है, जिनसे हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, इन वेबसाइट से हम जो भी सामान मंगवाते हैं। उसकी हिस्ट्री हमारे उस ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के अकाउंट में सेव हो जाती है और उसके बाद अगर हम उस ऑर्डर हिस्ट्री को डिलीट करना चाहे, तो ऐसा नहीं कर पाते हैं। क्योंकि लगभग जितनी भी यह ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट है, इनमें हमें ऑर्डर हिस्ट्री को डिलीट करने का ऑप्शन नहीं मिलता है।

लेकिन कई बार हम ऑनलाइन कुछ ऐसा सामान भी मंगवा लेते हैं, जिसकी हिस्ट्री हम अपने ऑर्डर्स में दिखाना नहीं चाहते है, क्योंकि अगर उस सामान की हिस्ट्री हमारे सभी ऑर्डर्स में मौजूद रही, तो कभी भी कोई भी व्यक्ति हमारे सामान की पूरी हिस्ट्री देख सकता है और यह जान सकता है कि हमने उस वेबसाइट से कौन कौनसा सामान मंगवाया है। इसलिए ऐसी स्थिति में कई बार हमें अपनी ऑर्डर हिस्ट्री को डिलीट करने की जरूरत पड़ जाती है।

लेकिन हम आपको बता दें की अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन शॉपिंग किए गए सामान की ऑर्डर हिस्ट्री डिलीट करने का कोई ऑप्शन नहीं है। लेकिन amazon में हमें अपनी ऑर्डर हिस्ट्री में से किसी भी सामान को हाइड करने का ऑप्शन मिल जाता है। इस ऑप्शन की मदद से आप अपने अमेज़न अकाउंट की ऑर्डर हिस्ट्री से किसी भी सामान को हाइड कर सकते हैं। उसके बाद आपके अकाउंट की ऑर्डर हिस्ट्री में वह सामान दिखाई नहीं देगा। अगर आप खुद चाहे तो उस सामान को वापस अनहाइड कर सकते हैं। उसके बाद वह सामान फिर से आपकी ऑर्डर हिस्ट्री में दिखाई देने लग जाएगा।

amazon shopping history clear kaise kareamazon shopping history delete kaise karehow to clear amazon shopping history

अमेज़ॉन से शॉपिंग ऑर्डर हिस्ट्री को कैसे छुपाए ? How to Hide Amazon Order History


Amazon Shopping Order History को कैसे छुपाए ?

अमेजॉन से ऑनलाइन शॉपिंग हिस्ट्री को मिटाने का तरीका तो हम आपको बताएंगे। लेकिन उससे पहले हम आपको इसके बारे में थोड़ी सी जानकारी बता देते हैं। तो पहली बात तो यह है कि अमेज़ॉन की मोबाइल एप्लीकेशन में ऑर्डर हाइड करने का कोई ऑप्शन नहीं है। अगर आप अपने amazon order history से किसी सामान की हिस्ट्री को हाइड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास कंप्यूटर नहीं है तो आप एंड्रॉयड मोबाइल में Puffin Browser को डाउनलोड करके भी यह प्रोसेस कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप इस जानकारी को वीडियो में देख कर समझना चाहे, तो आप ऐसा भी कर सकते है, आप अभी यंहा क्लिक करके इस जानकारी को वीडियो में भी देख सकते है।

नीचे हम आपको मोबाइल से Puffin Browser  की मदद से amazon ऑर्डर हिस्ट्री को कैसे छुपाते हैं ? इसके बारे में बताएंगे।

> आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर Puffin Browser को डाउनलोड करना होगा।

> अभी Puffin Browser Download करने के लिए यहां क्लिक करें।

> डाउनलोड करने के बाद इस ब्राउज़र को ओपन करें और इस ब्राउजर में आपको amazon.in की वेबसाइट पर जाना है।

> उसके बाद आपको इस वेबसाइट में अपने amazon अकाउंट को लॉगइन करना है। अकाउंट लॉगइन होने के बाद आपको ऊपर दिख रही थ्री डॉट्स पर क्लिक करना है।

> इसके बाद Request Desktop Site सेटिंग को ऑन कर देना है। 

> इतना करते ही amazon की वेबसाइट जिस प्रकार से कंप्यूटर में ओपन होती है, ठीक उसी प्रकार से आपके मोबाइल में ओपन हो जाएगी।

> अभी आपको ऊपर अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

> फिर आपको Your Orders ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर आपके सामने इस प्रकार से आपके सभी ऑर्डर की लिस्ट आ जाएगी।

> यहां पर 2021/3 Months क्लिक करके आप अपने आप पिछले कितने महीनों के आर्डर देखना चाहते हैं, वह सिलेक्ट कर सकते हैं।

> उसके बाद आपको उस आर्डर पर जाना है जिसे आप हाइड करना चाहते हैं। यहां पर आपको हर ऑर्डर के साइड में Archive Order का ऑप्शन मिलेगा, आपको सिंपल इस पर क्लिक कर देना है।

> इस पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपको फिर से Archive Order पर क्लिक करना है। बस इतना करते ही उस सामान की हिस्ट्री आपकी अमेजॉन ऑनलाइन शॉपिंग ऑर्डर हिस्ट्री से हाईड हो जाएगी।

अभी आप अपने मोबाइल में Amazon एप्लीकेशन को एक बार बंद करें। उसके बाद दोबारा ओपन करके आप Your Orders में जाकर चेक कर सकते हैं। आपको वह आर्डर दिखाई नहीं देगा। जिसको आपने अभी-अभी हाइड किया है। अगर आप उस सामान को वापस unhide करना चाहे, तो इसके लिए आपको वापस इसी तरीके से puffin browser में amazon की वेबसाइट पर जाकर Your Orders में जाना है और 3 months ऑप्शन पर क्लिक करना है।

> उसके बाद आपको नीचे Archived Orders का ऑप्शन मिल जाएगा, इस पर क्लिक करके आप अपने हाइट किए गए अमेजॉन ऑर्डर्स को देख सकते हैं। अगर आप इस आर्डर को वापस unhide करना चाहें, तो आपको वहीं पर Unarchived Order का ऑप्शन मिल जाएगा, आपको सिंपल इस पर क्लिक कर देना है।

नोट:- आप अपने अमेज़न अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 500 ऑर्डर्स को ही Archive कर सकते हैं। यानी कि हाइड कर सकते हैं।


FAQ

क्या हम अमेजॉन ऑर्डर हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं ?

हम अमेजॉन से ऑर्डर हिस्ट्री डिलीट तो नहीं कर सकते है लेकिन हम अपनी ऑर्डर हिस्ट्री को हाइड जरूर कर सकते है। इस लेख में अमेजॉन हिस्ट्री को हाइड कैसे करते हैं ? इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।

Amazon में ऑर्डर हिस्ट्री डिलीट करने का ऑप्शन कहां होता है ?

अमेजॉन में ऑर्डर हिस्ट्री डिलीट करने का कोई भी ऑप्शन नहीं है इसलिए ऐसा ऑप्शन आपको कहीं भी नही मिलेगा।

अमेजॉन ऐप से ऑर्डर हिस्ट्री कैसे मिटाते है ?

अमेजॉन ऐप में ऑर्डर हिस्ट्री मिटाने का कोई भी ऑप्शन मौजूद नहीं है, लेकिन आप अपनी ऑर्डर हिस्ट्री को छुपा सकते है। अमेजन हिस्ट्री को छुपाने का पूरा प्रोसेस इस आर्टिकल में डिटेल से बताया गया है।

क्या अमेजॉन ऑर्डर हिस्ट्री मोबाइल से आर्काइव कर सकते है ?

जी हां, आप अपने मोबाइल से भी अमेजॉन ऑर्डर हिस्ट्री आर्काइव में डाल सकते है।

अमेजॉन में आर्काइव की हुई ऑर्डर हिस्ट्री कहां मिलेगी ?

इस आर्टिकल में इसके बारे में पूरी जानकारी बताई गई हैं।

ये भी पढ़े...

तो इस प्रकार से आप Amazon में किसी भी ऑर्डर को Archive कर सकते हैं, यानी कि Amazon में किसी भी सामान की ऑर्डर हिस्ट्री को हाइड कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपका अभी भी कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ