Flipkart Pay Later सर्विस क्या है और इसे एक्टिवेट कैसे करें ?

What is Flipkart Pay Later Service in Hindi : - दोस्तों जैसा कि आप जानते ही होंगे कि फ्लिपकार्ट एक ऑनलाइन E-commerce कंपनी है। जहां पर आप अलग अलग कैटेगरी वाइज प्रोडक्ट को ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने के लिए पैसे ना हो तो उस स्थिति में आप क्या करेंगे ? यानी यहां पर मेरे कहने का मतलब यह है कि जब आप ऑनलाइन प्रोडक्ट को खरीदेंगे तो उस समय आपके पास पैसे ना हो तो क्या करेंगे ? जाहिर सी बात है कि आप ऑनलाइन प्रोडक्ट को नहीं खरीदेंगे। 

लेकिन अभी हाल ही में फ्लिपकार्ट ने इस समस्या पर ध्यान देते हुए एक सलूशन निकाला है। जिसमें कि फ्लिपकार्ट ने Flipkart Pay Later Service लॉन्च की है। इस सर्विस के माध्यम से कस्टमर ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीद सकते हैं और प्रोडक्ट खरीदने के एक महीने बाद कस्टमर पेमेंट कर सकता है।

तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको Flipkart Pay Later सर्विस क्या है और इसे एक्टिवेट कैसे करें ? इसी से संबंधित जानकारी देने वाले हैं तो कृपया करके आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 

Flipkart Pay Later सर्विस क्या है और इसे एक्टिवेट कैसे करें ?


Flipkart Pay Later सर्विस क्या है ? 

Flipkart Pay Lter फ्लिपकार्ट की ही एक सर्विस है जिसमें की 1 लाख रुपयों तक की ही Limitation मिलती हैं। जिससे कोई भी कस्टमर ऑनलाइन सामान खरीद सकता है और उसके अगले महीने पेमेंट कर सकते हैं। यानी जिस दिन आपने प्रोडक्ट खरीदा उसके 1 महीने बाद आप पेमेंट कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए आप फ्लिपकार्ट से कोई भी सामान खरीदना चाह रहे हैं। लेकिन आपके पास पैसे नहीं है तो उस स्थिति में आप सामान को खरीद सकते हैं और Flipkart Pay later के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।  

Flipkart Pay Later सर्विस को जब आप एक्टिवेट करते हैं तो आपको एक लिमिट मिलती है कि आप केवल इतने रुपए तक ही ऑनलाइन सामान खरीद सकते हैं। मतलब जब आपके पास पैसे ना हो तो आप फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस का यूज करके जितने रुपए तक आपको लिमिट मिली है उतने रुपए तक शॉपिंग कर सकते है।


Flipkart Pay Later सर्विस को कैसे एक्टिवेट करें ? 

फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस को एक्टिवेट करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप बहुत ही आसानी के साथ फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस को एक्टिवेट करने का प्रोसेस : - 

1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल में फ्लिपकार्ट ऐप को डाउनलोड कर ले। अभी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करेंगे।

Download Flipkart 

2. फिर आप इस ऐप में अपना अकाउंट बना करके लॉगिन करें। 

3. फ्लिपकार्ट ऐप के डैशबोर्ड पर आने के बाद Account ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. इसके बाद फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए Flipkart Pay Later ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।

5. इसके बाद पैन कार्ड नंबर दर्ज करके Get Started ऑप्शन पर क्लिक करें।

6. इसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करके Continue ऑप्शन पर क्लिक करें।

7. इसके बाद आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा वह ओटीपी यहां पर दर्ज करके Verify ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। 

8. इसके बाद आपके सामने आपकी केवाईसी डीटेल्स आ जाएगी जिन्हें एक्सेप्ट करने के लिए Agree And Submit ऑप्शन पर क्लिक करेंगे

9. इसके बाद आपको अपना बैंक अकाउंट वेरीफाई करना होगा जिसके लिए आप यहां पर यूपीआई आईडी डालकर के Verify & Submit ऑप्शन पर क्लिक करेंगे

या इसके अलावा यहां पर आप Interbank Account ऑप्शन पर क्लिक करके बैंक अकाउंट डिटेल्स भी दर्ज कर सकते हैं।

10. फिर यहां पर आपकी एलिजिबिलिटी चेक की जाएगी कि आप कितने अमाउंट के लिए एलिजिबल है। जितने अमाउंट के लिए आप एलिजिबल होंगे उतना अमाउंट आपके सामने आ जाएगा। 

इस प्रकार से फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस को एक्टिवेट किया जा सकता है। 


Flipkart Pay Later सर्विस कैसे यूज़ करें ? 

जैसे ही आप हमारे बताए अनुसार फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट पे लेटर की सर्विस एक्टिवेट कर लेते हैं तो उसके बाद जिस भी प्रोडक्ट को आप ऑनलाइन परचेज करेंगे वहां पर आपको Flipkart Pay Later ऑप्शन मिल जाएगा जिसकी मदद से आप पेमेंट कर सकते हैं। 


FAQ

फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस का इस्तेमाल करने पर कितना चार्ज लगता है ?

फ्लिपकार्ट में Pricing, Fees and Charges ऑप्शन पर जाकर आप फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस के चार्जेज के बारे में जान सकते हैं।

क्या फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस बिल्कुल फ्री है ?

फ्लिपकार्ट पर पे लेटर सर्विस चालू करने के कोई भी पैसे नहीं लगते हैं। लेकिन इस सर्विस का इस्तेमाल करते हुए महीने में आप जितना भी खर्च करते हैं उस पर फ्लिपकार्ट कुछ एक्स्ट्रा चार्ज जरूर लेता है।

फ्लिपकार्ट Pay Later लिमिट कैसे बढ़ाएं ?

आप जैसे जैसे इस सर्विस का इस्तेमाल करेंगे और समय पर पेमेंट करेंगे तो pay later की लिमिट अपने आप ही बढ़ती जायेगी।

तो दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी flipkart pay later service kya hai in hindi ? इससे संबंधित जानकारी जरूर पसंद आई होगी अगर पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जरूर से शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ