Naykaa क्या है ? इसका मालिक कौन है ? पूरी जानकारी।

What is NAYKAA ? Who is The Owner of Naykaa Full Information in Hindi:- अगर आप फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं या आप फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करते हैं तो आपने naykaa का नाम जरूर सुना होगा। naykaa एक प्राइवेट कंपनी है जो कि फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट बनाती है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे की nyakaa क्या है ? इसकी शुरुआत कब हुई ? Naykaa कैसे प्रोडक्ट्स बनाती है ? Naykaa कंपनी का मालिक कौन है ? आदि। तो चलिए जानते हैं।

Naykaa क्या है ? इसका मालिक कौन है ? पूरी जानकारी।


Naykaa क्या है ? इसका मालिक कौन है ? पूरी जानकारी।

Naykaa एक भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2012 में फाल्गुनी नायर ने की थी। इसका हेड क्वार्टर मुंबई, इंडिया में है। Naykaa कंपनी ब्यूटी वैलनेस और फैशन प्रोडक्ट को बनाने और बेचने का कार्य करती है। यह कंपनी अपने प्रोडक्ट्स offline shops, mobile app, और website के माध्यम से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से बेचती है। Naykaa भारत का ऐसा पहला यूनिकॉर्न स्टार्टअप है जो कि किसी महिला के द्वारा शुरू किया गया है। 

Naykaa के सभी प्रोडक्ट का निर्माण भारत में ही होता है, किन्तु इसके प्रोडक्ट भारत के साथ साथ विदेशों में भी खरीदे जाते हैं। 2015 में कंपनी ने ओमनीचैनल मॉडल शुरू करके ऑनलाइन और ऑफलाइन हर प्रकार से अपने प्रोडक्ट को बेचना शुरू किया। 2020 में इस कंपनी ने अपने 2000 ब्रांड्स के 2,00,000 प्रोडक्ट बेचे।


फाल्गुनी नायर कौन है ? Who is Falguni Nayar

फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 में मुंबई में हुआ। उन्होंने 2012 में Naykaa कंपनी की शुरुआत अपने खुद के दम पर की। उस समय से लेके अब तक यही नायका कंपनी की CEO है। अब तक भारत में सिर्फ दो महिलाएं ही सेल्फ मेड बिलिनियर बनी है, जिनमें से एक फाल्गुनी नायर हैं। अभी रिसेंटली हुई लिस्टिंग की माने तो फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं और अब इनका नाम भारत के टॉप 20 सबसे अमीर लोगों में भी शामिल हो गया है।

फाल्गुनी नायर के पति का नाम संजय नायर है और इनके दो बच्चे (एक लड़का, एक लड़की) भी हैं। इनके दोनों बच्चे भी वर्तमान में Naykaa कंपनी में ही कार्यरत है।

अगर हम फाल्गुनी नायर की शिक्षा के बारे में बात करे तो इन्होंने फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है। इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन Sydenham Collage of Commerce and Economics से तथा पोस्ट ग्रेजुएशन Indian Institute of Management Ahmedabad से की थी।

1985 में फाल्गुनी नायर ने एक मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी A F Ferguson & Co को जॉइन किया। इसके बाद 1993 में उन्होंने कोटक महिंद्रा ग्रुप को ज्वाइन किया और 19 साल तक वह महिंद्रा ग्रुप से ही जुड़ी रही। 2005 में फाल्गुनी नायर को कोटक महिंद्रा में MD (Managing Director)  का पद दिया गया। लेकिन 2012 में उन्होंने इस पद को छोड़ दिया और अप्रैल 2012 में उन्होंने Naykaa कंपनी की शुरुआत की।

Nykaa नाम संस्कृत के nayaka शब्द से लिया गया है। जिसका मतलब होता है 'one in the spotlight' यानी की 'सुर्खियों में एक'। शुरुआत में नायका सिर्फ महिलाओं के लिए फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट बनाती थी। लेकिन 2018 में कंपनी ने पुरुषों के लिए भी ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स बनाने शुरू कर दिया। इसके बाद कंपनी फैशन इंडस्ट्री में भी आ गई और इन्होंने 'Nykaa Design Studio' की शुरुआत की जिसका नाम बदलकर बाद में 'Naykaa Fashion' रख दिया गया।

Naykaa अपने ग्राहकों को प्रीमियम मेंबरशिप प्रोग्राम भी ऑफर करती है। अगर आप इस ऑफर को ज्वाइन कर लेते हैं तो उसके बाद नायका आपको प्रोफेशनल ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए स्पेशल ऑफर्स और डिस्काउंट देती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ ने भी नायका प्रोडक्ट की एडवरटाइजिंग की है, साथ ही एक रिपोर्ट के अनुसार इन्होंने नायका में कुछ पैसे भी इन्वेस्ट किए हैं।

अभी हाल ही में अक्टूबर 2021 में SEBI (Securities and Exchange Board of India) ने Naykaa को NSE (National Stock Exchange) और BSE (Bombay Stock Exchange) में अपना IPO लॉन्च करने का अप्रूवल दे दिया था।

इसलिए अभी कुछ दिन पहले ही नवंबर 2021 में भारतीय स्टॉक मार्केट में Naykaa का IPO लॉन्च हुआ। अगर आपको स्टॉक मार्केट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो हमने इसके बारे में कुछ आर्टिकल लिखे हैं। आप वो पढ़ सकते हैं। 


Naykaa कौन कौन से प्रोडक्ट बनाती है ?

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि नायका Man's और Woman's के लिए ब्यूटी और फैशन प्रोडक्ट सुनाती है। नायका के कई प्रोडक्ट्स भारत और विदेशों में काफी पॉपुलर है। 


Naykaa से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Naykaa कंपनी की शुरुआत कब हुई ?

Naykaa कंपनी की शुरुवात 2012 में हुई।

Naykaa कंपनी का मुख्यालय कहां है ?

नायका का हेड क्वार्टर मुंबई, इंडिया में स्थित है।

Naykaa कम्पनी की शुरुवात किसने की ?

फाल्गुनी नायर ने इस कंपनी को शुरू किया था।

क्या Naykaa प्रोडक्ट्स अच्छे होते है ?

Naykaa एक ब्रांडेड कंपनी है और इसके लगभग सभी प्रोडक्ट काफी अच्छे होते है।

ये भी पढ़े...

तो आज के इस लेख में आपने जाना की Naykaa क्या है ? इसका मालिक कौन है ? Naykaa की शुरुआत कब हुई ? आदि। हम काफी मेहनत करके आपके लिए यह जानकारी लेकर आए हैं। नीचे कमेंट करके जरूर बताएं आपको हमारी जानकारी कैसी लगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ