VIP और VVIP का मतलब क्या होता है ? इनमें क्या अंतर होता है ?

What is VIP and VVIP Full Information in Hindi:- आपने अक्सर लोगों से सुना होगा की यह एरिया VIP या VVIP लोगों के लिए है या यह लाइन VIP या VVIP लोगों के लिए है। साथ ही कई बार आपने लोगों को कटाक्ष के रूप में भी ऐसे कहते हुए सुना होगा की तुम बड़े VIP आदमी हो यार 😄

तो ऐसे में हम सभी के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर वीआईपी और वीवीआईपी का मतलब क्या होता है ? VIP की फुल फॉर्म क्या होती है ? VIP और VVIP कौन होते हैं ? तो आज के इस लेख में हम इन्हीं दोनों शब्दों का मतलब आसान शब्दों में जानेंगे। यह आर्टिकल छोटा जरूर है लेकिन जानकारी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

VIP और VVIP का मतलब क्या होता है ? इनमें क्या अंतर होता है ?


VIP का मतलब क्या होता है ? VIP Full Form 

VIP की फुल फॉर्म Very Important Person होती है। VIP का मतलब हिंदी में "बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति" होता है। ऐसे लोग सामान्य लोगों से थोड़े अलग माने जाते हैं। क्योंकि इनके पास किसी ना किसी प्रकार की सरकारी या गैर सरकारी पावर होती है या ये कलाकार भी हो सकते हैं जिनके काफी सारे प्रशंसक हो।


VVIP का मतलब क्या होता है ? VVIP Full Form

VVIP की फुल फॉर्म Very Very Important Person होती है। VVIP का मतलब हिंदी में "बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण व्यक्ति" होता है। इस श्रेणी में वह लोग आते हैं जो कि VIP लोगों से भी अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। इनके पास सामान्य लोगों तथा VIP लोगों से भी अधिक पॉवर या प्रशंसकों की संख्या होती है।

देश के जितने भी बड़े-बड़े राजनेता, अभिनेता, स्पोर्ट्समैन, आर्टिस्ट, IAS, IPS ऐसे जितने भी लोग होते हैं, जिनके पास या तो अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होती है या फिर इनके पास किसी ना किसी प्रकार की पॉवर होती है, यह सारे के सारे VIP या VVIP लोगों की लिस्ट में आते हैं।


VIP और VVIP में क्या अंतर है ?

VIP और VVIP के बीच का अंतर हम कुछ इस प्रकार से समझ सकते हैं कि हम सभी देशवासियों को 3 कैटेगरी में बांट सकते हैं। 

पहली केटेगरी में वह लोग आएंगे जो कि हमारी और आपकी तरह बिल्कुल सामान्य व्यक्ति हैं।

दूसरी केटेगरी में VIP लोग आएंगे जिनके पास थोड़ी बहुत सरकारी या गैर सरकारी पावर है या थोड़े बहुत प्रशंसक है जैसे कि यूटूबर्स, इंफ्लुएंसर, छोटे-मोटे राजनेता आदि आ सकते है।

तीसरी केटेगरी में उन लोगों को शामिल किया जा सकता है जिनके पास देश में सबसे अधिक पावर होती है या जिनकी सबसे अधिक फैन फॉलोइंग होती है। जैसे कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति आदि।


VIP और VVIP से संबंधित प्रश्न और उत्तर 

VIP को हिंदी में क्या कहते है ?

VIP को हिंदी में "बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति" कहते है।

VVIP को हिंदी में क्या कहते है ?

VVIP को हिंदी में "बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण व्यक्ति" कहते है।

मैं एक VIP व्यक्ति कैसे बन सकता हूं ?

सरकार द्वारा VIP व्यक्ति बनने की कोई प्रक्रिया या कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता है। VIP व्यक्ति उसे माना जाता जो की सामान्य लोगों से ज्यादा पावरफुल या लोकप्रिय हो, अगर आपके पास ऐसा कुछ है तो लोग अपने आप ही आपको VIP मानने लग जाएंगे।

क्या VIP बनने का कोई सर्टिफिकेट होता है ?

नहीं ऐसा कोई भी सर्टिफिकेट नहीं होता है। जब किसी व्यक्ति के पास पावर या जाती है या वह फेमस हो जाता है तो उसे लोग अपने आप ही VIP मानने लग जाते हैं।

VIP बनने के लिए क्या करना पड़ेगा ?

अगर आप VIP व्यक्ति बनना चाहते हैं तो आपके पास या अच्छे पैसे होने चाहिए या आप आम लोगों के बीच फेमस होने चाहिए या आपके पास पॉवर होनी चाहिए जिससे आम लोग आपके साथ खड़े हो सके। अगर आपके पास इनमें से कोई भी एक चीज भी है तो आप विप बन जाएंगे।

ये भी पढ़े....

तो अभी हमें उम्मीद है कि आप को अच्छे से समझ में आ गया होगा कि VIP का मतलब क्या होता है ? VVIP का मतलब क्या होता है ? इनके बीच में क्या अंतर होता है ? अगर आपको जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ में जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आपके मन में ऐसा कोई शब्द हो जिसका मतलब आपको मालूम ना हो तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ