BEO कौन होता हैं ? BEO कैसे बनें ? पूरी जानकारी

Who is BEO Full Information in Hindi : - शिक्षा क्षेत्र में अध्यापक और प्रधानाध्यापक के अलावा बीईओ का पद भी होता है। जिसका मुख्य काम अपने ब्लॉक के अंदर शिक्षा क्षेत्र में विकास करना होता है। तो आज हम आपको BEO कौन होता है ? BEO कैसे बनें ? BEO बनने के लिए योग्यता क्या हैं ? BEO बनने के लिए आयु सीमा क्या हैं ? ये सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में हम आपको देने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

BEO कौन होता हैं ? Who is BEO in Hindi 

BEO का पूरा नाम " Block Education Officer " होता हैं। जिसे हिंदी में खंड शिक्षा अधिकारी के नाम से भी जानते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक स्तर पर काम करता है। और एक ब्लॉक में 10 या इससे अधिक गांव होते हैं। गांव में जितने भी प्राथमिक स्कूलें होती हैं। उनका मैनेजमेंट संभालना और सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शुरू की जाने वाली योजनाओं को स्कूलों में लागू करवाना खंड शिक्षा अधिकारी का मुख्य काम आता है।

खंड शिक्षा अधिकारी को भारत में अलग-अलग राज्यों के लोक सेवा आयोग के द्वारा नियुक्त किया जाता है। 

खंड शिक्षा अधिकारी अपने पद पर 10 से 15 साल कार्य कर लेता है। तब उसका प्रमोशन करके बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), जूनियर डायरेक्टर या डायरेक्टर की पोस्ट दे दी जाती है। 

BEO क्या काम करता हैं ? 

खंड शिक्षा अधिकारी यानी BEO के बहुत सारे काम होते हैं। जैसे : - 

> अपने ब्लॉक में आने वाली सभी प्राथमिक स्कूलों की देखरेख करना। 

> प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाना।

> विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाना।

> प्राथमिक स्कूल में कार्यरत अध्यापक और प्रधानाध्यापक की सैलरी प्रदान करना। 

> स्कूलों में अध्यापक की नियुक्ति और अध्यापक का ट्रांसफर करने से संबंधित काम खंड शिक्षा अधिकारी के अंतर्गत आता है।

> अगर किसी स्कूल में किसी अध्यापक या प्रधानाध्यापक के द्वारा कार्य में लापरवाही की गई हो। तब उस पर सही ढंग से कानूनी कार्रवाई करना।

> खंड विकास अधिकारी का मुख्य काम शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना और शिक्षा व्यवस्था को बनाए रखना होता है। 

BEO बनने के लिए योग्यता क्या है ?

> खंड शिक्षा अधिकारी बनने के लिए आप भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किसी भी स्ट्रीम से होना चाहिए। 

> कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास की हो।

> आपके पास B.Ed की डिग्री भी होनी चाहिए। 

> सरकारी कॉलेज से एलटी डिप्लोमा कोर्स भी होना चाहिए।

BEO बनने के लिए आयु सीमा क्या हैं ? 

खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बनने के लिए निर्धारित उम्र सीमा कम से कम 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष होनी चाहिए। लेकिन भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार आर्थिक रूप से पिछड़े हुए वर्ग को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाती है। 

> General Category - 21 से 40 वर्ष 

> OBC Category - 21 से 43 वर्ष

> SC, ST Category - 21 से 45 वर्ष

BEO कैसे बनें ? How to Become BEO in Hindi 

मुख्य रूप से किसी भी राज्य में खंड शिक्षा अधिकारी बनने के लिए आपको उस राज्य के द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विस एग्जाम को क्वालीफाई करना होगा। जिसमें आपको रिटर्न एग्जाम और इंटरव्यू क्वालीफाई करना होता है। 

Written exam - इस एग्जाम में सबसे पहले आपको प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा देनी होगी। 

Interview - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा क्वालीफाई करने के तुरंत बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपको एक इंटरव्यू भी देना होगा।

यहां पर हम प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की बात करें तब आपके राज्य के अनुसार आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विस एग्जाम के अकॉर्डिंग ही सिलेबस आएगा। क्योंकि अलग-अलग राज्यों में अलग तरह से एग्जाम करवाई जाती है। और इसका एग्जाम पैटर्न और सिलेबस भी राज्य के अनुसार ही होता है। 

अलग-अलग राज्यों में हर साल खंड शिक्षा अधिकारी बनने के लिए एग्जाम आयोजित करवाई जाती है। इस एग्जाम का एक नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी बनने के लिए योग्यता आयु सीमा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न से संबंधित पूरी जानकारी दी हुई होती है। 

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी BEO कौन होता हैं ? BEO कैसे बनें ? पूरी जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको जानकारी पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा ताकि उनको भी इस टॉपिक के बारे में जानकारी हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ