कस्टम ड्यूटी का मतलब क्या होता हैं ? Custom Duty Meaning in Hindi ?

What is custom duty tax meaning in hindi : - भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। जहां पर बनने वाली सभी वस्तुओं पर अलग अलग तरीके से टैक्स वसूला जाता है। आपने बहुत बार यह सुना होगा कि भारत में विदेश से आने वाला सामान बहुत ज्यादा महंगा होता है। इसका कारण भी वस्तुओं पर लगने वाला टैक्स होता है। इसी टैक्स में कस्टम ड्यूटी का नाम आता है। 

तो क्या आपको पता हैं कि कस्टम ड्यूटी टैक्स क्या होता है ? कस्टम ड्यूटी टैक्स कितने प्रकार का होता है ? कस्टम ड्यूटी क्यों लगाया जाता है ? अगर वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी ना लगाया जाए तो क्या होगा। इन सभी सवालों के जवाब आज के इस ब्लॉग में मिलने वाले हैं। 
कस्टम ड्यूटी का क्या मतलब होता हैं ? Custom Duty Meaning in Hindi ?

कस्टम ड्यूटी का मतलब क्या होता हैं ? Custom Duty Meaning in Hindi ? 

कस्टम ड्यूटी एक तरह से टैक्स होता है। जो विदेशों से आने वाले सामान पर लगाया जाता है। बेसिकली इंडिया से सामान को एक्सपोर्ट और इंपोर्ट करने पर लगने वाला टैक्स ही कस्टम ड्यूटी टैक्स होता हैं।

कस्टम ड्यूटी को सरल शब्दों में समझें तो मान लीजिए इंडिया में जापान से कोई माल आ रहा है। और यह माल इंडिया के बॉर्डर पर आएगा। तब कस्टम डिपार्टमेंट वाले इस पूरे माल या सामान की चैकिंग करेंगे की यह सामान भारत में आने योग्य हैं या नही। अगर वह योग्य हुआ, तो उस सामान के वजन और कीमत के आधार पर कस्टम ड्यूटी लगाई जाएगी। यानी जापान से आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी लगने के बाद यह सामान ज्यादा महंगा हो जाएगा। 

इसके अलावा भारत से किसी दूसरे देश में सामान को भेजा जाता है। तब भी कस्टम ड्यूटी लगाई जाती है। 

हम आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि भारत में कस्टम ड्यूटी सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के अनुसार लगाई जाती है। जो केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के अंतर्गत आता है। यह सरकार को एक्सपोर्ट और इंपोर्ट पर अतिरिक्त शुल्क लगाने, कुछ सामानों के एक्सपोर्ट और इंपोर्ट पर रोक लगाने और दंड लगाने आदि की परमिशन देता है। 

भारत में कस्टम ड्यूटी कितने प्रकार की होती है ? 

वैसे तो अब आप जान ही गए होंगे कि विदेश से एक्सपोर्ट और इंपोर्ट होने वाले सामान पर लगने वाले टैक्स को ही कस्टम ड्यूटी कहते हैं। लेकिन भारत में कस्टम ड्यूटी अलग अलग प्रकार की होती है। 

Types of custom duty in India

1. Basic Customs Duty
2. Countervailing Duty
3. Additional Customs Duty or Special CVD
4. Protective Duty
5. Anti Dumping Duty
6. Education Cess On Custom Duty


कस्टम ड्यूटी टैक्स क्यों लगाया जाता है ? 

मान लीजिए जापान से कोई स्मार्टफोन इंडिया में कस्टमर तक सस्ते दामों पर पहुंचा और इस पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगाया गया। तब भारत में बनने वाले स्मार्टफोन को कौन खरीदेगा और अगर भारत मे निर्मित स्मार्टफोन को कोई नहीं खरीदेंगा तो भारतीय कंपनीयों की ग्रोथ कैसे होगी। इसी के साथ ही काफी लोग बेरोजगार भी हो जाएंगे। जिससे भारत की इकॉनमी पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

इसी समस्या को मध्य नजर रखते हुए भारत में विदेश से इंपोर्ट और एक्सपोर्ट होने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी लगाई जाती है। जिससे भारत सरकार के द्वारा जमा किया गया फंड भारत की आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी को कम करने के लिए यूज किया जाता हैं। 

इसी एक वजह के कारण भारत से विदेश में इंपोर्ट और एक्सपोर्ट होने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी लगाई जाती हैं। जिससे देश की इकोनॉमी पर किसी भी तरह का प्रभाव ना पड़े।  


विदेश से आने वाले सामान भारत में इतने महंगे क्यों होते हैं ?  

विदेश से आने वाला सामान भारत में महंगे होने की वजह सामान पर लगने वाला टैक्स होता है। भारत में आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी चार्ज तो लगता ही है। इसी के साथ ही कुछ अन्य चार्ज और टैक्स भी लगते हैं। जिसके कारण विदेश से आने वाली सभी वस्तुएं और सामान इतने ज्यादा महंगे होते हैं। 


कस्टम ड्यूटी से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कस्टम ड्यूटी ऑफिसर का क्या काम होता है ?

कस्टम ड्यूटी ऑफिसर का काम भारत से इंपोर्ट और एक्सपोर्ट होने वाले सामान की निगरानी करना तथा इस पर टैक्स लगाना होता है।

कस्टम ड्यूटी टैक्स कब लगता है ?

जब हम भारत से बाहर कोई सामान भेजते हैं या फिर किसी दूसरे देश से सामान भारत आता हैं तब उस पर कस्टम ड्यूटी टैक्स लगता है।

क्या कस्टम ड्यूटी टैक्स सिर्फ विदेशी समान पर लगता है ?

कस्टम ड्यूटी टैक्स ना सिर्फ विदेशी सामान पर बल्कि अगर आप भारत से कोई सामान किसी दूसरे देश भेजते हैं तब भी लगता है।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको कस्टम ड्यूटी क्या होती है और कितने प्रकार की होती है ? यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी अगर आपको यह जानकारी थोड़ी बहुत भी इनफॉर्मेटिव लगी हो, तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ