NFT क्या है ? What is NFT in Hindi ?

What is NFT Full Information in Hindi:- आजकल आपने NFT शब्द को बहुत बार सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि NFT क्या होता है ? एनएफटी की फुल फॉर्म क्या होती है ? अगर नहीं! तो यह लेख आपके लिए ही है। क्योंकि यहां पर हम आपको NFT के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में बताने वाले हैं।

NFT क्या है ? What is NFT in Hindi ?


NFT क्या है ? What is NFT in Hindi ? 

NFT की फुल फॉर्म Non Fungible Token होती है। चलिए सबसे पहले हम Fungible शब्द का मतलब जानते हैं। ताकि आपको NFT का मतलब समझने में आसानी हो। Fungible ऐसी वस्तुओं या चीजों को कहा जाता है जिसकी वैल्यू फिक्स हो या जिसकी और भी बहुत सारी कॉपी इस दुनिया में मौजूद हो। जैसे कि पैसे होते हैं, अभी अपने देश में तो ₹100 ₹500 और ऐसे ही बहुत सारे नोट है, जिनकी बहुत सारी कॉपियां है, साथ ही इनकी वैल्यू भी फिक्स होती है।

जैसे कि मान लीजिए आपके पास और आपके दोस्त के पास ₹100 ₹100 की नोट है, तो आप दोनों के पास जो नोट है उसकी वैल्यू एक जैसी है, आप चाहे तो आपस में अपने नोट को बदल भी सकते हैं, आपको ना तो कोई नुकसान होगा, ना कोई फायदा। ठीक ऐसे ही आपके जैसे और भी हजारों लाखों लोग हैं जिनके पास वैसा ही नोट है, तो उनकी भी सेम वही वैल्यू है। 

ठीक है ऐसे ही मान लीजिए आपके पास कोई ऐसी चीज हो जैसे कपड़े, घड़ी, मोबाइल, चप्पल, जूते जिनकी और भी कॉपियां दूसरे लोगों के पास हो, तो वह Fungible वस्तुएं होती है। यानी कि जिन वस्तुओं की वैल्यू फिक्स हो या जिनकी एक से ज्यादा कॉपियां उपलब्ध हो वे सारी चीजें Fungible चीजें होती है।

लेकिन NFT का मतलब Non Fungible Token होता है। तो Non Fungible ऐसी चीजों को कहा जाता है जिनकी कोई फिक्स वैल्यू नहीं होती और ना ही उनके जैसी या उनकी कॉपी मार्केट में उपलब्ध होती है। ऐसी बहुत सारी चीजें हो सकती है, जिनको किसी आर्टिस्ट के द्वारा बनाया गया हो और वह इस दुनिया में यूनिक हो, उसकी दूसरी कॉपी इस दुनिया मे उपलब्ध ही ना हो, जैसे की पेंटिंग्स, यूनिक आर्ट्स, एंटीक वस्तुएं आदि। 

जिस किसी व्यक्ति के पास Non Fungible वस्तु हो यानी कोई यूनिक वस्तु हो, वह व्यक्ति उस वस्तु को इंटरनेट पर डिजिटल फॉर्मेट में NFT के रूप में अपलोड करके उस NFT को बेच कर अच्छे खासे पैसे कमा सकता है।

इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी वेबसाइट है। जिन पर हम यूनिक चीजों को अपलोड करके उनका NFT बनाकर उन्हें बेच सकते हैं, और दूसरों की NFT खरीद भी सकते हैं। NFT के द्वारा आप अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। NFT से पैसे कैसे कमाये ? या NFT कैसे काम करता है ? चलिए जानते है।


NFT कैसे काम करता है ?

इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी वेबसाइट है जिन पर हम अपनी यूनीक चीज को डिजिटल प्रारूप में अपलोड करके उसका NFT जनरेट कर सकते हैं और उसको बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। जैसे कि मान लीजिए आपके पास कोई ऐसी यूनिक चीज है जो कि इस दुनिया में और किसी भी दूसरे व्यक्ति के पास नहीं है। तो आप इंटरनेट पर अपनी उस चीज की फोटो या वीडियो बनाकर अपलोड कर दीजिए। जिससे आपकी उस यूनिक चीज का एक Token जनरेट हो जाएगा, जो कि एक डिजिटल टोकन होगा। इस टोकन को NFT (Non Fungible Token) कहते है। तो यह टोकन जिस भी व्यक्ति के पास होगा वो ही उस यूनिक चीज का मालिक होगा।

तो अभी क्योंकि उस यूनिक चीज का टोकन यानी की NFT आपके पास है तो आप उसके मालिक हुए। अभी आप अपनी मर्जी के हिसाब से उस टोकन की कीमत सेट कर सकते हैं। जैसे कि मान लीजिए आप उस यूनीक चीज के टोकन यानी कि उसकी NFT की कीमत ₹100000 सेट करते हैं, तो अभी अगर किसी भी व्यक्ति को आपकी NFT को खरीदना होगा तो उसे आपको ₹100000 देने होंगे।

इसके बाद आपकी उस NFT का मालिक वह व्यक्ति हो जाएगा। आपसे NFT खरीदने के बाद अब वह व्यक्ति उसका मालिक बन जाएगा। तो अभी वह व्यक्ति जिस कीमत में चाहे उस कीमत में उस NFT को बेच सकता है। जैसे कि उसने आपसे उस NFT को ₹100000 में खरीदा था, लेकिन अभी वह व्यक्ति उस NFT की कीमत ₹200000 सेट करके किसी दूसरे व्यक्ति को बेच सकता है। 

ऐसे ही इंटरनेट पर NFT की खरीदी और बिक्री होती रहती है, लोग कम कीमत पर NFT को खरीद कर अधिक कीमत पर बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमा लेते हैं।

आपको बता दें की जब भी किसी NFT को बेचा जाता है तो उसको जिस भी कीमत पर बेचा जा रहा हो उसका कुछ प्रतिशत हिस्सा उस NFT के सबसे पहले मालिक के पास जाता है। 

एक बात और, NFT की खरीदी और बिक्री हमेशा क्रिप्टोकरंसी में होती है। क्रिप्टो करेंसी एक डिजिटल करेंसी होती है, जिसका वास्तविक जीवन में कोई वजूद नहीं है। यह सिर्फ एक डिजिटल करेंसी है।


इंटरनेट पर NFT कैसे बनाएं ? NFT की खरीदी और बिक्री कहां करें ?

इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी वेबसाइट है जिन पर आप NFT बना सकते हैं, इंटरनेट पर पहले से उपलब्ध NFT को खरीद सकते हैं और बेच सकते हैं। आप गूगल और यूट्यूब पर सर्च कर सकते हैं आपको ऐसी बहुत सारी वेबसाइट मिल जाएगी। इसके अलावा rarible.com वेबसाइट NFT को खरीदने और बेचने के लिए काफी पॉपुलर है। आप इस वेबसाइट की मदद से NFT की खरीदी और बिक्री कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको सबसे पहले https://rarible.com वेबसाइट पर जाना है और इस पर अपना अकाउंट बनाना है।

इसके बाद अगर आपके पास कोई यूनिक चीज है तो आप उसकी फोटो या वीडियो बनाकर इस पर अपलोड करके अपनी NFT बना सकते हैं या इस वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध किसी अन्य NFT को खरीद कर कुछ समय के बाद जब आपको उसकी अच्छी कीमत मिले तब आप से वापस बेच सकते हैं।


NFT से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

NFT की फुल फॉर्म क्या होती है ?

NFT की फुल फॉर्म Non Fungible Token होती है।

NFT का मतलब क्या होता है?

NFT ऐसी वस्तु या चीज को कहा जाता है जो की यूनिक हो और जिसकी कोई फिक्स कीमत ना हो और ना ही उसकी एक से अधिक कॉपियां हो।

NFT की खरीदी और बिक्री कौनसी वेबसाइट पर होती है ?

इंटरनेट पर ऐसी कई वेबसाइट है जिन पर NFT को खरीदा और बेचा जाता है। जिनमे से एक वेबसाइट rarible.com भी है।

क्या NFT से पैसे कमाए जा सकते हैं ?

हजारों लोग NFT से पैसे कमाते हैं। अगर आपको शेयर मार्केट और NFT के बारे में नॉलेज है तो आप इससे पैसे भी कमा सकते हैं।

ये भी पढ़े...

तो इस प्रकार से NFT काम करता है। हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी NFT kya hai ? NFT full form kya hai ? अच्छे से समझ में आ गया होगा। अगर आपको जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ