H1B विजा क्या हैं ? What is H1B Visa in Hindi

What is H1B Visa Full Information in Hindi : - बात की जाए अगर घूमने फिरने की तब तो भारतीयों की पहली पसंद अमेरिका ही होती है। अमेरिका जाने के लिए लोगों में होड़ लगी रहती है। लेकिन अमेरिका में घूमने फिरने रहने और काम करने के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। उन्हीं के अकॉर्डिंग किसी विदेशी नागरिक को अमेरिका में जाने की अनुमति होती है।

अमेरिका में घूमने के लिए टूरिस्ट विजा, नागरिकता हासिल करने के लिए ग्रीन कार्ड और अमेरिका की कंपनियों में विदेशी नागरिकों के काम करने के लिए H1B वीजा जारी किया जाता है। 


तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको H1B विजा क्या है ? H1B विजा की वैलिडिटी कितनी होती है ? H1B विजा के फायदे क्या है ? H1B वीजा लेने के लिए योग्यता क्या है ? इन सभी सवालों के जवाब आज के इस ब्लॉग में हम आपको देने वाले हैं। 


H1B विजा क्या हैं ? What is H1B Visa in Hindi

H1B वीजा Immigration and Nationality Act के अंतर्गत आता हैं। जिसे हिंदी में आप्रवासन और राष्ट्रीयता अधिनियम के नाम जानते हैं। 

H1B विजा एक ऐसा गैर प्रवासी वीजा होता है जो अमेरिका में काम करने वाली कंपनियों में अस्थाई रूप से अलग अलग व्यवसाय में विदेशी कर्मचारी या विदेशी मजदूर को काम करने की अनुमति प्रदान करता हैं। यह धारा 101 (ए)(15)(एच) के तहत संयुक्त राज्य अमरीका में एक गैर-आप्रवासी वीज़ा होता  है।

इस वीजा को लेने के लिए दुनिया के सभी विदेशी नागरिक हर साल आवेदन करते हैं जिनमें से अमेरिका हर साल 85,000 लोगों को h1b विजा जारी करता है। अमेरिका में हर साल h1b विजा को प्राप्त करने के लिए भारत से बड़ी संख्या में आईटी प्रोफेशनल्स कर्मचारी जाते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन देश के कर्मचारी अमेरिका में एंटर होते हैं। 

H1b वीजा का इस्तेमाल करने वाली भारतीय कंपनियां टीसीएस,  विप्रो, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और अमेरिकन कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियां इस वीजा का इस्तेमाल करती हैं। 

H1b विजा की शुरुआत साल 1990 में हुई थी। 


H1B विजा लेने के लिए योग्यता क्या है ? 

> H1b विजा लेने के लिए कैंडिडेट के पास बैचलर डिग्री होनी चाहिए। 

> इसी के साथ ही कैंडिडेट को 12 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना भी बहुत इंपॉर्टेंट है। 

> इस विजा को लेने के लिए सभी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि आपको बैचलर डिग्री और अमेरिका में काम करने वाली किसी भी कंपनी से ऑफर लेटर जमा करना होता है।

> इस वीजा को लेने के लिए विदेशी नागरिक की सालाना इनकम $60000 यानी लगभग 4000000 रुपए होनी चाहिए। 


H1B विजा की वैलिडिटी कितनी होती है ?

शुरुआत में इस वीजा को 3 साल के लिए दिया जाता था लेकिन इसकी वैलिडिटी को बढ़ाकर करके 6 वर्षों के लिए कर दिया गया है। यानी कोई भी विदेशी नागरिक h1b विजा प्राप्त करने के बाद अमेरिका में 6 वर्ष तक कंपनी में जॉब कर सकता है। इस वीजा की वैलिडिटी खत्म होने से पहले आप अमेरिका की नागरिकता लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद आपको एक ग्रीन कार्ड दे दिया जाएगा। अगर h1b विजा की वैलिडिटी खत्म हो जाए और आप अमरीका की नागरिकता के लिए आवेदन नहीं करते हैं या इसके अलावा ग्रीन कार्ड ना मिला हों तब आपको 1 वर्ष के बाद फिर से H1B विजा के लिए आवेदन करना होगा। 


H1B विजा के फायदे क्या है ? 

> H1b वीजा लेने वाला 5 साल के बाद अमेरिका की नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन कर सकता है। 

> जितने समय के लिए h1b विजा वैलिड रहेगा उतने समय तक वीजा धारक और पत्नी व बच्चे साथ में रह सकते हैं। 

> यह वीजा अन्य सभी देशों के लोगों को अमेरिका में रहने और बसने का रास्ता ओर भी आसान कर देता है।

तो दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हमने आपको h1b विजा के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। अगर आपका इससे रिलेटेड कोई अन्य सवाल हो तब आप हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। जिसका जवाब हम आपको देने की कोशिश करेंगे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ