What is Deference Between ECR and ECNR in Hindi:- हेलो दोस्तों आप सभी का हमारे ब्लॉग में एक बार फिर से बहुत बहुत स्वागत है। दोस्तों विदेश की यात्रा करने के लिए सबसे पहले हमें पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। क्योंकि पासवर्ड विदेश में हमारी पहचान का प्रूफ होता है जिसमे हमारा नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक, पता, पासपोर्ट नंबर जैसी बेसिक सी जानकारी होती है। जिसकी बारे में शायद आप पहले जानते है, लेकिन आपको यह भी पता होना जरूरी है कि पासपोर्ट को दो केटेगरीज में बांटा गया है,
1. ECR Passport
2. ECNR Passport
अगर आप नही जानते है कि ECR Passport क्या होता है ? या ECNR Passport kya hota hai ? तथा Ecr aur ecnr me kya deference hai ? तो यह लेख आपके लिए ही हैं क्योंकि आज इस लेख में हम आपको यही बताने वाले है कि ECR क्या होता है ? ECNR क्या होता है ? ECR और ECNR में क्या अंतर है ?
ECR पासपोर्ट क्या होता है ? हिंदी में।
ECR की फुल फॉर्म Emigration Check Required होती है। इसका मतलब होता है कि जब आप विदेश कुछ काम करने या कोई जॉब करने जा रहे हो, तो विदेश जाने से पहले एमिग्रशन के दौरान आपको एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर से गुजरना पड़ता है, जिसमे यह चेक किया जाता है कि आप जिस कंपनी में काम करने जा रहे है, वो वास्तव में है या नही ? या आप जिस कंपनी में काम करने जा रहे है कंही वो फ़्रॉड कंपनी तो नही, इस दौरान अगर एमिग्रशन अधिकारियों को यह लगा कि वो कंपनी फ़्रॉड है, तो वो आपको विदेश जाने नही देंगे, वंही अगर वो कंपनी सही हुई, तो जांच पूर्ण होने के बाद आपको उस देश मे काम करने के लिए जाने की अनुमति मिल जाएगी।
हालांकि अगर आप उस देश मे पढ़ाई करने या घूमने जा रहे है, तो आप बिना किसी रुकावट के जा सकते है, यह समस्या सिर्फ उस समय आती है, जब आप जॉब करने के लिए विदेश जा रहे हो।
इसके अलावा आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि ECR और NON ECR का यह सिस्टम विश्व के सभी देशों की यात्रा करने पर लागू नही होता है, बल्कि यह सिर्फ 22 देशों की यात्रा करने पर लागू होता है। यह देश निम्न है।
United Arab Emirates (UAE), The Kingdom of Saudi Arabia (KSA), Qatar, Oman, Kuwait, Bahrain, Malaysia, Libya, Jordan, Yemen, Sudan, Afghanistan, Indonesia, Syria, Lebanon, Thailand, Iraq (emigration banned).
इन देशों में भारतीय नागरिक रोजगार करने के लिए सबसे ज्यादा जाते है, तथा इन्ही देशों में बहुत सी फ़्रॉड कंपनियों भारतीय मजदूरों के साथ धोखा करती है। इसलिए भारत अपने कम पढ़े लिखे नागरिकों को फ़्रॉड कंपनीज से बचाने के लिए यह जांच करता है।
ECR Passport किसको मिलता है ?
ECR पासपोर्ट ऐसे लोगों को मिलता है, जो इस आधुनिक युग भी सही गलत की पहचान ना कर सकते हो, जिसमे मुख्यरूप से अनपढ़, कम पढ़े लिखे लोग और बच्चे आते है। यानी कि ECR पासपोर्ट बच्चों, तथा 10th क्लास से कम पढ़े लिखे लोगों को जारी किए जाते है।
ECNR पासपोर्ट क्या होता है ?
ECNR की फुल फॉर्म Emigration Check Not Required है। इसको Non ECR पासपोर्ट भी कहा जाता है। जिन लोगों को यह पासपोर्ट जारी किया जाता है, उन्हें एमिग्रशन के दौरान किसी अतिरिक्त जांच की जरूरत नही होती है, ऐसे लोग बिना किसी अतिरिक्त जांच के विदेश यात्रा कर सकते है, फिर चाहे उन्हें विदेश में पढ़ाई करना हो, घूमना हो या कोई जॉब करनी हो, इससे कोई फर्क नही पड़ता है।
ECNR ऐसे लोगों को जारी किए जाते है, जो 10TH क्लास या इससे अधिक पढ़े लिखे होते है। क्योंकि गोवरमेंट के अनुसार पढ़े लिखे लोग विदेशों की फ़्रॉड कंपनीज के चक्कर मे नही फंसते है। इसलिए उन्हें इस जांच की जरूरत नही है।
ECR पासपोर्ट के फायदे और नुकसान
ECR पासपोर्ट का सबसे बड़ा फायदा यही है कि अनपढ़ तथा कम पढ़े लिखे लोग फ़्रॉड कंपनीज के चंगुल में नही फसते है, क्योंकि भारत सरकार खुद उस कंपनी की तहक़ीक़ात करती है, और जब जांच एजेंसी पूरी तरह से संतुष्ट होती है, तब ही आपको उस कंपनी में भेजा जाता है, इसलिए यंहा आपके साथ धोखा नही होता है।
लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है, जैसे जब आप विदेश जाने वाले होते है, तो आपके विदेश जाने से पहले जांच एजेंसी उस कंपनी के बारे में पूरी जांच पड़ताल करती है, जिसमे कई बार महीनों लग जाते है, इसी कारण ज्यादातर विदेशी कंपनीयां ऐसे लोग को लेना पसंद नही करती है जिसके पास ECR पासपोर्ट हो। क्योंकि ऐसे लोगो को विदेश बुलाने में उन्हें बहुत सारी फॉर्मेलिटीज पूरी करनी पड़ती है, जिसमे काफी समय भी लगता है।
ये भी पढ़े...
अंतिम शब्द:-
ECR एक बहुत ही अच्छी सर्विस है, भलेही ही जांच के दौरान इसमे समय लगता हो, किन्तु इससे आप धोखेबाज कंपनियों से बचते है। इसलिए अगर आप कम पढ़े लिखे है, और आपको ECR पासपोर्ट मिलता है, तो आपको उससे घबराने की जरूरत नही है, ये आपके लिए काफी फायदेमंद होता है।
दोस्तों उम्मीद है कि आपको यह जानकारी ecr aur ecnr me kya antar hai ? समझ आ गया होगा। अगर आपको जानकारी पसन्द आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।
0 टिप्पणियाँ