पासपोर्ट और वीजा क्या है ? इनमे क्या अंतर है ?

What is difference between passport and visa in hindi : - अक्सर जब भी कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में जाने का प्लान बनाता है। तब उसको दूसरे देश में एंटर होने के लिए दो चीजें पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई लोगों को पासपोर्ट और वीजा को लेकर के काफी कंफ्यूजन होता है। कि पासपोर्ट और वीजा में अंतर क्या होता हैं ?

पासपोर्ट और वीजा क्या है ? इनमे क्या अंतर है ?

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपका यही कंफ्यूजन दूर करने वाले हैं। पासपोर्ट और वीजा में अंतर क्या होता है ? इस ब्लॉग में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िएगा। 


पासपोर्ट क्या होता है ? What is Passport in Hindi

पासपोर्ट एक कानूनी दस्तावेज होता है। जिसे विदेशों में यात्रा करने के लिए जारी किया जाता है। दुनिया में लगभग देश अपने नागरिकों के लिए पासपोर्ट जारी करती है। इसी पासपोर्ट के जरिए लोग विदशों की यात्रा करते हैं। बेसिकली इंडिया में पासपोर्ट को इंडियन एंबैंसी के द्वारा जारी किया जाता है। पासपोर्ट में व्यक्ति का नाम, जन्म दिनांक, माता पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर और ऐड्रेस होता हैं। जिससे नागरिक की पहचान और नागरिक किस देश की नागरिकता रखता है। उसके बारे में सब कुछ पता चल जाता है। पासपोर्ट एक तरह से एक इंटरनेशनल आईडेंटिटी प्रूफ होता है जो कि व्यक्ति की पहचान के साथ-साथ उसकी नागरिकता के बारे में भी बताता है।

जब भी कोई व्यक्ति पासपोर्ट के लिए अप्लाई करता है। तब उस व्यक्ति की गहराई से जांच पड़ताल की जाती हैं। फिर यह प्रूफ हो जाता है कि यह नागरिक कानूनी रूप से पासपोर्ट बनाने के लिए लायक है। तब उस व्यक्ति का पासपोर्ट जारी किया जाता है।

भारत में मुख्यतः पासपोर्ट के तीन प्रकार होते हैं।

Types of passport in India

1. Ordinary passport

2. Official passport

3. Diplomatic passport

1. Ordinary passport - यह पासपोर्ट साधारण रूप से बिजनेस ट्रिप पर जाने वाले व्यक्तियों के लिए जारी किया जाता है। किन्तु यह भी 2 प्रकार का होता है। एक ECR और एक होता है ECNR

2. Official passport - यह पासपोर्ट गवर्नमेंट डिपार्टमेंट के ऑफिशियल अधिकारियों को दूसरे देश में जाने के लिए जारी किया जाता है। 

3. Diplomatic passport - भारत में हाई लेवल की प्रोफाइल पर जॉब करने वाले ऑफिसर्स को दूसरे देश में जाने के लिए यह पासपोर्ट जारी किया जाता है।


वीजा क्या होता हैं ? What is Visa in Hindi 

Visa की फुल फॉर्म " Visitor International Stay Admission " होता हैं। वीजा एक ऐसा दस्तावेज होता है जो किसी दूसरे देश में रहने की अनुमति देता है। लेकिन यह आप पर डिपेंड करता है कि आप कितने दिनों तक उस देश में रहने जा रहे हो ओर कितने दिनों तक यह विजा वैलिड रहेगा। जिस देश में आप घूमने, रहने या पढ़ाई करने के लिए जा रहे हैं। उसी देश के द्वारा वीजा को जारी किया जाता है। 

मान लीजिए आप अमेरिका में घूमने के लिए जा रहे हैं। तब इस विजा को अमेरिका की गवर्नमेंट के द्वारा ही जारी किया जाएगा। 

मुख्य रूप से वीजा दो प्रकार के होते हैं : - 

Types of Visa in India

1. Immigrant visa - अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में जाकर के हमेशा हमेशा के लिए बसना चाहता है। तब उसको प्रवासी वीजा यानी इमीग्रेंट विजा की जरूरत पड़ती है।

2. Non immigrant visa - लेकिन किसी व्यक्ति को दूसरे देश में सीमित समय के लिए जाना हो तब उसको गैर प्रवासी वीजा यानी non-immigrant वीजा की जरूरत पड़ती है।

बेसिक रूप से इंडिया में बहुत से प्रकार के वीजा जारी किए जाते हैं। जैसे : -

1. Transit Visa

2. Tourist visa

3. Business visa

4. Journalist visa

5. Student visa

6. Working visa

7. Diplomatic visa

8. Marriage visa

9. Immigrant visa

10. Medical visa

1. Transit Visa - अगर कोई व्यक्ति दूसरे देश में जा रहा है। और बीच में किसी देश मे रुकना हो तब ट्रांसिट विजा को 72 घंटों के लिए जारी किया जाता है। 

2. Tourist visa - दूसरे देशों में घूमने और फिरने के लिए टूरिस्ट वीजा को जारी किया जाता है।

3. Business visa - अगर कोई व्यक्ति इंडिया से बाहर किसी दूसरे देश में बिजनेस करना चाहता है। तब उसको बिजनेस वीजा की जरूरत पड़ती है।

4. Journalist visa - यह वीजा सिर्फ जर्नलिस्ट के लिए है। 

5. Student visa - इंडिया से बाहर जाकर के किसी दूसरे देश में स्टूडेंट्स पढ़ाई करते है। तब उनके लिए स्टूडेंट वीजा को जारी किया जाता है

6. Working visa - किसी दूसरे देश में प्राइवेट सेक्टर या गवर्नमेंट सेक्टर में काम करने के लिए जाना हो तब वर्किंग वीजा को जारी किया जाता है।

7. Diplomatic visa - भारत में हाई प्रोफाइल पर जॉब करने वाले व्यक्तियों के लिए ही इस वीजा को जारी किया जाता है।

8. Marriage visa - जब कोई लड़का किसी दूसरे देश की लड़की से शादी करके इंडिया में लाना चाहता है। या खुद उस देश में जाना चाहता है। तब इस कंडीशन में मैरिज वीजा को जारी किया जाता है।

9. Immigrant visa - जब किसी व्यक्ति को दूसरे देश में परमानेंटली बसना हो तब उसके लिए इमीग्रेंट विजा जारी किया जाता है।

10. Medical visa - जब किसी भारतीय नागरिक को किसी दूसरे देश में मेडिकल से संबंधित इलाज करवाना हो तब इस वीजा को जारी किया जाता है। 


पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर होता है ? 

> पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज होता हैं, जो दूसरे देश में प्रवेश करने की परमिशन देता हैं। लेकिन वीजा दूसरे देश में रहने की परमिशन देता हैं। 

> पासपोर्ट एक डायरी के रूप में होता हैं। लेकिन वीजा एक स्टांप पेपर के रूप में होता हैं। 

> पासपोर्ट से व्यक्ति की पहचान और उसकी नागरिकता का पता चलता हैं। लेकिन वीजा से व्यक्ति किस मकसद से देश में जा रहा है, यह पता चलता हैं। 

> जो व्यक्ति जिस देश का है, उसी देश की सरकार के द्वारा पासपोर्ट जारी किया जाता है। लेकिन जिस देश में व्यक्ति रहने के लिए जा रहा है। उस देश के द्वारा वीजा जारी किया जाता है। 


पासपोर्ट और वीजा से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

VISA की फुल फॉर्म क्या होती है ?

Visa की फुल फॉर्म " Visitor International Stay Admission " होती है।

वीजा का मतलब क्या होता है?

वीजा एक ऐसा दस्तावेज होता है जो कि हमें किसी देश में रहने की अनुमति देता है। वीजा की एक समय सीमा होती है जब तक वीजा की वैधता होती है हम सिर्फ उतने दिन ही उस देश में रह सकते हैं।

पासपोर्ट बनवाने के कितने रुपए लगते हैं ?

पासपोर्ट बनवाने के ₹1500 लगते हैं वहीं अगर आप को 5 से 10 दिनों के अंदर अंदर पासपोर्ट बनवाना हो तो आप तत्काल passport बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको ₹3500 देने पड़ते हैं।

पासपोर्ट कितने प्रकार का होता है ?

पासपोर्ट मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है जो कि निम्न है।

1. Ordinary passport

2. Official passport

3. Diplomatic passport

वीजा कितने प्रकार का होता है ?

वीजा कई प्रकार के होते हैं जिनमें से प्रमुख 10 प्रकार के वीजा के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

1. Transit Visa

2. Tourist visa

3. Business visa

4. Journalist visa

5. Student visa

6. Working visa

7. Diplomatic visa

8. Marriage visa

9. Immigrant visa

10. Medical visa

बिना पासपोर्ट और वीजा के कौन-कौनसे देश जा सकते हैं ?

हमारा पड़ोसी देश नेपाल ऐसा देश है जिसमें हम बिना पासपोर्ट और वीजा के जा सकते हैं।

ये भी पढ़े....

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह छोटी सी जानकारी  passport aur visa kya hai ? Inme kya antar hai ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसन्द आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ