Yono App के MPIN भूल जाए तो कैसे पता करें ?

How to reset SBI yono app mpin in hindi:- अगर आपका अकाउंट SBI बैंक में है तो अपने sbi yono app का नाम जरुर सुना होगा, हो सकता है आपने yono अकाउंट भी बना रखा हो। अगर ऐसा है तो आपको पता होगा कि जब भी हम एसबीआई योनो एप में अपने अकाउंट को लॉगिन करने की कोशिश करते हैं तो सबसे पहले हमें अपने अकाउंट का mpin डालना पड़ता है। अगर हमें mpin याद ना हो तो हम अपने अकाउंट को लॉगिन नहीं कर पाते हैं।

तो अगर आप भी अपने sbi yono एप के mpin भूल गए हैं और आप उन्हें वापस रिकवर करना चाहते हैं तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी बताई जाएगी की अगर हम yono app ke mpin bhul jaye to kya kare ? योनो एप के mpin भूल जाए तो वापस कैसे पता करें ? या sbi yono mpin reset/forgot kaise kare ?

Yono App के MPIN भूल जाए तो कैसे पता करें ?


Yono App के MPIN भूल जाए तो क्या करें ?

अगर हम अपने एसबीआई योनो अकाउंट के mpin भूल जाएं तो इसके लिए योनो एप में ही forgot mpin का एक ऑप्शन होता है। 
जब हम इस पर क्लिक करते हैं तो हमारे सामने सिर्फ एक मैसेज आता है, हमें वहां पर mpin forgot करने का कोई भी ऑप्शन नहीं मिलता है। इसलिए ज्यादातर लोगों को यहां पर प्रॉब्लम आती है और वह अपने योनो अकाउंट के पासवर्ड फॉरगेट नहीं कर पाते हैं। लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि जब भी हम इस forgot mpin ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो हमारे सामने जो मैसेज आता है उसमें पूरी प्रोसेस लिखी हुई होती है कि हम yono mpin reset कैसे कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको इसी मैसेज में लिखे हुए स्टेप्स बताते हुए sbi yono mpin forgot/reset process hindi me बताते हैं।


Yono App के MPIN भूल जाए तो कैसे पता करें ?

अगर आप अपने sbi yono app ke mpin bhul gye hai, इसलिए आपको इन्हें रिसेट करना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने योनो अकाउंट को लॉगिन करना पड़ेगा। लेकिन mpin तो हम भूल चुके हैं तो अभी हम yono app में login कैसे करेंगे ?

इसका जवाब यह है कि जब हमने yono ऐप पर अकाउंट बनाया था तब हमने एक यूजरनेम और पासवर्ड भी क्रिएट किया था। अभी आपको उस यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से अपने अकाउंट को योनो एप में लॉगिन करना है। इसके लिए आपको yono एप के होम पेज पर ही login using username का ऑप्शन मिलता है इस पर क्लिक कर दीजिए।


> इसके बाद अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

> इसके बाद Service Request ऑप्शन पर क्लिक करें और Settings में जाएं।


> फिर आपके सामने कुछ ऑप्शंस आएंगे।


> यहां आपको Set MPIN ऑप्शन पर क्लिक करना है।

> इसके बाद अगले पेज में टर्म और कंडीशन एक्सेप्ट करें के लिए Next बटन पर क्लिक करे।


> इसके बाद आपके सामने ऐसा पेज ओपन होगा। 


> अभी यहां पर आपको अपने अकाउंट के लिए कोई भी 6 अंकों का एक mpin सेट करना है। उसके बाद Next बटन पर क्लिक करना है। 

> फिर बैंक में रजिस्टर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, वह ओटीपी डालकर जैसे ही आप सबमिट करेंगे तो आपके सामने मैसेज शो हो जाएगा की आपके mpin रिसेट हो गए है।

अभी आप ऐप में से अपने अकाउंट को लॉगआउट कर दीजिए या ऐप क्लोज कर दीजिए और अभी जब आप इस ऐप को ओपन करेंगे और अपने नए वाले mpin डालेंगे तो आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा।
तो इस प्रकार से आप sbi yono account ke mpin forgot/reset कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी yono app ke mpin bhul jaye to kaise pta kare ? पसंद आई होगी। अगर आपको यहां बताई गई प्रोसेस करने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपकी सहायता जरुर करेंगे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ