Read Along (Google Bolo) App क्या है ? कैसे इस्तेमाल करे ?

दोस्तो आज हम एक बहुत ही शानदार एप्प के बारे में बात करने वाले है जिसका नाम Read Along (Google Bolo) App है। इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि Read Along (Google Bolo) App क्या है ? यह किस काम आता है ? इसको कैसे डाउनलोड करे ? इसका इस्तेमाल कैसे करे ? आदि।

How to I use Google read along, is read along app free, what is the reason along app used for 

Google bolo app kya hai kaise use kare

दोस्तो वर्तमान समय मे हम इंटरनेट की मदद से ऐसे बहुत से काम बहुत ही कम समय मे सिर्फ अपने घर बैठे कर सकते है जिनके लिए पहले हमें घर से बाहर जाना पड़ता था, जिसमे हमारा समय और पैसे दोनों बर्बाद होते थे। किंतु आज वो ही काम हम घर बैठे कर सकते है।

इन्ही में से एक शिक्षा भी है। वर्तमान समय मे इंटरनेट पर हर टॉपिक या विषय पर हजारों जानकारियां मिल जाती है, जिन्हें पढ़ कर या देख कर हम स्कूल और कॉलेज से भी ज्यादा सिख सकते है। इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी वेबसाइट और एंड्राइड एप्प्स है जिनकी मदद से हम घर बैठे पढ़ाई कर सकते है। जिनमे से कुछ मुख्य एप्प्स पर हमने अलग से लेख लिखे है, आप अभी नीचे लिंक क्लिक करके वो पढ़ सकते है।


इस लेख में हम Read Along (Google Bolo) App एप्प के बारे में बात करने वाले है, जिसका नाम शुरुआत में Google Bolo App था। इसलिए इसको इस नाम से भी जाना जाता है। यह एप्प शिक्षा से सम्बंधित है। जो कि गूगल की ही एक एप्पलीकेशन है, इसे 4 नवंबर 2019 को स्पेशली भारत के बच्चों के लिए लॉन्च किया गया था। इस एप्पलीकेशन को अब तक 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगो ने अपने मोबाइल में इनस्टॉल किया है, प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.3 है, जो कि काफी अच्छी मानी जाती है। इसकी साइज लगभग 45 से 50MB की है।

Google Bolo App क्या है ? किस काम आता है ? What is Google Bolo ?


जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि यह एक एजुकेशनल एप्प हैं। यह मुख्यरूप से 5 वर्ष व इससे बड़ी उम्र के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। छोटे बच्चों को कहानियां और गेम्स बहुत पसंद होते है, इसलिए यह एप्प बच्चों को कहानियों और गेम्स के माध्यम से अंग्रेजी भाषा बोलना और समझना सिखाता है।

इस एप्प में सेंकडो कहानियां और गेम्स उपलब्ध है जिन्हें पढ़ कर या खेलकर बच्चे खेल खेल में अंग्रेजी भाषा सिख जाएंगे। इस एप्प में एक कंप्यूटराइज टूटर भी है, जिसका नाम दिया है। यह बच्चों को जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता करती है, जब बच्चे पढ़ते है तब यह उनको अच्छे से सुनती है, जब बच्चे सही जवाब देते है तब ये उनका उत्साहवर्धन करती है, और जब बच्चें कंही पर अटकते है तब यह उनकी सहायता करती है।

इसमें पढ़ाई करते समय बच्चों को रिवॉर्ड के रूप में stars दिए जाते है, जो कि उनका उत्साहवर्धन करता है, आप एक मोबाइल में अपने 1 से अधिक बच्चों की प्रोफाइल बना सकते है और उनका प्रोग्रेस अलग अलग देख सकते है। इस एप्प की माने तो बच्चे दिन में सिर्फ 10 मिनट इस एप्प को use करके बहुत कुछ सिख सकते है।

यह एप्प सिर्फ hindi to english ही नही सिखाता है, बल्कि Bangla to English, Urdu to English, Telugu to English, Tamil to English, Marathi to English, Spanish और Portuguese भाषाओं में भी उपलब्ध है।

Read Along (Google Bolo) App Features:-

  • इसे इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नही है, यह offline भी काम करता है।
  • यह एप्प बिल्कुल सेफ है क्योंकि यह डेटा को इंटरनेट पर सेव ना करके यूजर के मोबाइल में ही सेव करता है।
  • यह बहुत सारी भाषाओं में उपलब्ध है।
  • यह बिल्कुल फ्री है
  • इसमें बहुत सारे गेम्स है, जिन्हें खेल कर भी बच्चें बहुत कुछ सिख सकते है।
  • एक मोबाइल में एक से अधिक बच्चे पढ़ाई कर सकते है।
  • इसमें में एक टूटर भी है जो बच्चों को जरूरत पढ़ने पर सहायता करती हैं।

Read Along (Google Bolo) App कैसे डाउनलोड करे ? और इसका इस्तेमाल कैसे करे ?

1. आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर सर्च करके इस एप्प को डाउनलोड कर सकते है।

अभी Read Along (Google Bolo) App Download करने के लिए यँहा क्लिक करे।

2. डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करे और भाषा चुने।

3. उंसके बाद इसकी शर्तो को अच्छे से पढ़ ले।

4. उंसके बाद आपसे कुछ पेरमिशन्स मांगी जायेगी, उन्हें allow करे और उसके बाद आपके सामने अंग्रेजी भाषा मे एक sentense आएगा, उसे बोले।

जैसे ही आप sentense बोलेंगे, यह एप्प स्टार्ट हो जाएगा, उंसके बाद इस मे उपलब्ध विभिन्न प्रकार की कहानियों और गेम्स को आपके बच्चे पढ़ व खेल सकते है और साथ साथ मे पढ़ाई भी कर सकते है।


FAQ

Read Along By Google ऐप का क्या उपयोग है ?

इस ऐप से आप अपने बच्चों को कहानियां के माध्यम से शिक्षा दे सकते हैं।

क्या Read Along By Google सुरक्षित है ?

हां यह ऐप एकदम सुरक्षित है।

Read Along Bolo App डाउनलोड कैसे करे ?

आप प्ले स्टोर में जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते है।


ये भी पढ़े...

निष्कर्ष

दोस्तो छोटे बच्चों को कहानियों और खेलों के माध्यम से पढ़ाई कराने के लिए यह एक बहुत ही शानदार एप्प है। अगर आपके घर मे भी छोटे बच्चे है तो आपको भी इस एप्प को एक बाद जरूर use करके देखना चाहिए।

Tags:- Google Bolo App kya hai, Read along google bolo app review, google bolo app kaise use kare, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ