Google Bard क्या है ? गूगल बार्ड का इस्तेमाल कैसे करें ?

What is Google Bard Full Information in Hindi:- अगर आपने Google Bard का नाम अभी अभी सुना है और आप गूगल बार्ड के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको गूगल बार्ड क्या होता है ? गूगल बार्ड का इस्तेमाल कैसे करें ? तथा गूगल बार्ड संबंधित और भी बहुत सारी जानकारियां बताएंगे। इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।


Google Bard क्या है ?

2022 में Chatgpt के नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस chatbot आया था जिसकी चर्चा दुनियाभर में हुई। यूजर्स ने chat gpt को गूगल से भी ज्यादा अच्छा और बेहतर बताया। Chat gpt की लोकप्रियता इतने कम समय में इतनी ज्यादा हो गई की गूगल से भी रहा नहीं गया और गूगल ने भी अपना खुद का एक AI Chat Bot लॉन्च कर दिया जिसका नाम Google Bard रखा गया।

जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। Google bard गूगल द्वारा निर्मित एक ai chat bot है जिस पर आप चैटिंग करके अपने किसी भी सवाल का जवाब जान सकते हैं, अपने बहुत सारे काम आप इस chat bot से करवा सकते हैं। अगर आप chat gpt के बारे में जानते हैं तो आपको गूगल बार्ड के बारे में ज्यादा विस्तार से बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो काम chat gpt का है सेम वोही गूगल बार्ड का है। बाकी अगर आप चैट जीपीटी के बारे में नहीं जानते हैं तो आप यह लेख पढ़ सकते हैं।

इसके अलावा गूगल बार्ड के बारे में हम आपको बता चुके हैं कि यह गूगल द्वारा निर्मित एक ai chat bot है जिससे आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं, आपको उसका जवाब मिल जाएगा। इसके अलावा अगर आपको कोई टास्क या कुछ टाइपिंग करवानी हो तो वह आप इस चैट बोट से करवा सकते हैं।

आपको बता दें कि गूगल बार्ड को सबसे पहले मार्च 2023 में रिलीज किया गया था लेकिन उस टाइम इसमें बहुत सारी कमियां थी इसलिए गूगल द्वारा इस पर बहुत ज्यादा काम किया गया और उसके बाद फिर से मई 2023 में गूगल वार्ड को लॉन्च किया गया है और अभी अगर हम इस ai chat bot की बात करें तो यह प्लेटफार्म अभी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर हो गया है। हालांकि अभी इसमें कुछ खामियां हैं जैसे कि अभी भी गूगल बार्ड हिंदी लैंग्वेज में जवाब नहीं दे पाता है। लेकिन अभी यह अपने स्टार्टिंग पीरियड में है। आने वाले कुछ दिनों में गूगल बोर्ड की सभी कमियों को दूर किया जाएगा। उसके बाद आप उम्मीद कर सकते हैं कि शायद गूगल बार्ड chat gpt से भी ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाएगा।

खैर यह तो बाद की बात है और Chat GPT और Google Bard में से कौनसा Chat Bot बेस्ट है ? इसका निर्णय तो यूजर्स के द्वारा ही किया जाएगा। चलिए अभी हम आपको बताते हैं कि आप गूगल बार्ड का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं ?


Google Bard का इस्तेमाल कैसे करें ?

> गूगल बार्ड का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, आपको सबसे पहले गूगल बार्ड की वेबसाइट पर जाना है। उसके बाद आप अपनी जीमेल आईडी की मदद से इसके अंदर साइन इन करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताते है।

> सबसे पहले Google Bard की वेबसाइट bard.google.com पर जाए, आपके सामने ऐसा पेज ओपन होगा।


> यहां आपको Try Bard ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर अगले पेज में इसकी टर्म और कंडीशन एक्सेप्ट करे।


> इसके बाद ऐसा पेज ओपन होगा।

> यहां चेक बॉक्स को सिलेक्ट करके Contiune बटन पर क्लिक करे। उसके बाद google bard chat bot आपके सामने ओपन हो जाएगा।

> यहां पर अभी आपके सामने गूगल बार्ड का chat bot ओपन हो चुका है। अभी आपको जो भी सवाल पूछना हो वह आप चैट बॉक्स में टाइप करके सेंड कर दीजिए, फिर गूगल बोर्ड आपको तुरंत ही आपके सवाल का जवाब दे देगा। अगर आप गूगल बार्ड की मदद से कोई पैराग्राफ टाइप करवाते हैं या गूगल बार्ड द्वारा दिए गए जवाब को आपको किसी फाइल के रूप में डाउनलोड करना हो तो आपको नीचे फाइल डाउनलोड करने का भी ऑप्शन मिल जाता है।


इस बटन पर क्लिक करके आप गूगल बार्ड के रिप्लाई को फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते है।


Google Bard से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Google Bard और Chatgpt में से कौन सा बेहतर है ?

अभी वर्तमान समय में chatgpt google bard से ज्यादा बेहतर दिखाई देता है वह इसलिए क्योंकि गूगल बार्ड अभी नया है इसलिए इसमें इतने ज्यादा फीचर नही है साथ ही google bard अभी सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है जबकि chatgpt ज्यादातर भाषाओं में उपलब्ध है।

Google Bard और Chatgpt में से कौनसा इस्तेमाल करना चाहिए ?

अगर Google Bard आपकी भाषा में उपलब्ध है तो आप Google Bard का इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि यह गूगल का ही एक हिस्सा है इसलिए इसमें आपको बेहतर सुविधा मिलेगी। किंतु आप एक बार chatgpt भी जरूर यूज करे और जिसका यूजिंग एक्सपेरिंस आपको बेहतर लगे आपको उसी का इस्तेमाल करना चाहिए।

क्या Google Bard के पास हर सवाल का जवाब है ?

Google Bard एक AI बोट है जो कि इंटरनेट पर आधारित सूचनाओं के आधार पर काम करता है। अगर आप इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी प्रकार की जानकारी से संबंधित गूगल बार्ड से सवाल पूछते हैं तो यह आपको उसका जवाब जरूर देता है।

क्या Google Bard का इस्तेमाल करना सुरक्षित है ?

जी हां गूगल बार्ड का इस्तेमाल करना बिल्कुल सुरक्षित है। इससे आप किसी भी प्रकार का सवाल पूछ सकते हैं आपको उसका जवाब मिल जाता है।

गूगल बार्ड क्या कर सकता है ?

गूगल बार्ड हमारे हर सवाल या प्रश्नों का उत्तर दे सकता है। अगर आप इससे किसी प्रकार का प्रोग्राम, आर्टिकल या ऐसा ही कोई काम जो कि इंटरनेट के माध्यम से करना पॉसिबल हो करवाना चाहे तो वह करवा सकते हैं।

तो इस प्रकार से आप गूगल बार्ड चेक बॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी Google bard kya hai ? Google bard kya istemal kaise kare ? पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा chat gpt aur google bard me konsa jyada achha hai ? इसका जवाब भी नीचे कमेंट करके जरूर दें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ